भारतीय छात्रा की मौत पर हंसा था अमेरिका में पुलिसवाला:नौकरी से निकाला गया, जाह्नवी की मौत पर कहा था- उसकी कीमत लिमिटेड थी

Updated on 18-07-2024 01:38 PM

अमेरिका में भारतीय छात्रा जाह्नवी कंडुला की मौत का मजाक बनाने वाले पुलिस अधिकारियों को नौकरी से निकाल दिया गया है। न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक ये कार्रवाई घटना के डेढ़ साल बाद की गई है।

दरअसल, अमेरिका के सिएटल में 23 जनवरी 2023 को रोड पार करते समय 23 साल की जाह्नवी कंडुला को पुलिस अधिकारी केविन डेव ने अपने पेट्रोलिंग कार से टक्कर मार दी थी। हादसे के समय कार की रफ्तार 119 किमी प्रति घंटे से ज्यादा थी।

टक्कर लगने के बाद जाह्नवी 100 फीट दूर जाकर गिरी थी, इसके कुछ ही देर बाद उसकी मौत हो गई थी। इसी पर पुलिस अधिकारी डैनियल ऑडरर ने जाह्नवी का मजाक बनाते हुए कहा था कि एक चेक लिख कर दे दो। 9 लाख का। वैसे भी उसकी उम्र 26 साल की थी, उसकी वैल्यू लिमिटेड थी।

फरवरी में आरोपियों को बरी करने पर भारत ने आपत्ति जताई थी
इस साल फरवरी में जाह्नवी की मौत के बाद जांच में पुलिस अधिकारी को बरी कर दिया गया था। इसके बाद भारत सरकार ने अमेरिका के सामने इसके खिलाफ विरोध दर्ज कराया। बाद में मामले की दोबारा जांच की गई।

सिएटल में भारत के वाणिज्य दूतावास ने 24 फरवरी को कहा था कि वे जाह्नवी और उसके परिवार को न्याय दिलाने में हर संभव मदद करेंगे। पूरे मामले पर दूतावास लगातार वकीलों के भी संपर्क में है। सितंबर 2023 में सिएटल पुलिस ने उसकी मौत का मजाक उड़ाए जाने का खुलासा किया था। पुलिस ने कहा था- डिपार्टमेंट के किसी कर्मचारी ने रूटीन चेक के लिए बॉडी-कैम से रिकॉर्ड किए गए ऑडियो सुने।

कौन थी जाह्नवी?
आंध्र प्रदेश की रहने वाली जाह्नवी कांडुला साउथ लेक यूनियन में नॉर्थईस्टर्न यूनिवर्सिटी कैंपस से इंफॉर्मेशन सिस्टम में मास्टर डिग्री की पढ़ाई कर रही थी। वे 2021 में एक स्टूडेंट एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत बेंगलुरु से अमेरिका आई थी।

सिएटल टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, जाह्नवी की मां एक सिंगल मदर हैं। वो प्राथमिक विद्यालय में बच्चों को पढ़ाती हैं। उन्होंने अपनी बेटी को अमेरिका में पढ़ाने के लिए कर्ज लिया था।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
इस्लामाबाद: अफगानिस्तान की तालिबान आर्मी ने कथित तौर पर पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में ड्रोन अटैक किया है। अफगान सेना के शुक्रवार के ड्रोन हमले के बाद इस्लामाबाद हवाई अड्डा…
 14 March 2026
तेहरान: अमेरिकी सेना ने ईरान के महत्वपूर्ण खर्ग आईलैंड पर हमला किया है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए इस हमले की जानकार दी है और…
 14 March 2026
तेहरान: ईरान के विदेश मंत्री अराघची ने रूसी तेल को लेकर अमेरिका पर हमला बोला और कहा कि वॉशिंगटन पर भारत समेत दुनिया भर के देशों के सामने रूसी तेल खरीदने…
 14 March 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को बताया कि अमेरिकी सेना ने ईरान के खर्ग आईलैंड पर हमला किया है। इस हमले के साथ ही यह सवाल उठने लगा है…
 14 March 2026
वॉशिंगटन: ईरान के साथ युद्ध में अमेरिका को बड़ा झटका लगा है। वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के अनुसार, सऊदी अरब के प्रिंस सुल्तान एयर बेस पर ईरान के मिसाइल हमले…
 14 March 2026
तेहरान/नई दिल्‍ली: भारत में तेल और गैस की भारी किल्‍लत के बीच ईरान ने बड़ी राहत दी है। ईरान ने कहा है कि वह स्‍ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरने वाले भारतीय…
 14 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को घोषणा की कि सेंट्रल कमांड ने ईरान के सबसे बड़े तेल टर्मिनल खर्ग आईलैंड पर भीषण हमला किया है। ट्रंप ने ट्रुथ सोशल…
 14 March 2026
ढाका: बांग्‍लादेश में तारिक रहमान के पीएम बनने के बाद विदेश मंत्री खलीलुर रहमान शनिवार को अपनी पहली विदेश यात्रा पर तुर्की जा रहे हैं। खलीलुर रहमान तुर्की के विदेश मंत्री…
 13 March 2026
इस्लामाबाद, पाकिस्तान ने गुरुवार रात अफगानिस्तान के कई इलाकों में हवाई हमले किए। रॉयटर्स के मुताबिक, काबुल में घरों पर हुई बमबारी में 4 लोगों की मौत और 15 घायल हो…
Advt.