
भापाल। 16 जून को सुबह लगभग चार बजे सोते समय गोविंदपुरा क्षेत्र निवासी छह वर्षीय बालिका को बाएं पैर पर सर्पदंश हुआ। इसके बाद बच्ची के परिजन अन्य दो अस्पतालों में दिखाने ले गए, जहां से मरीज के अत्यंत गंभीर स्थिति (रेसपीरेटरी फेलियर) एवं अन्य न्यूरोलाजिकल लक्षण होने के कारण हमीदिया अस्पताल के शिशु रोग विभाग को रेफर किया गया।
हमीदिया अस्पताल के पीडियाट्रिक आईसीयू में मरीज के पहुंचने पर अत्यंत गंभीर स्थिति होने के कारण तुरंत भर्ती कर तत्काल उचित इलाज दिया गया। बच्ची को एंटी स्नेक वेनम एवं अन्य जीवनरक्षक दवाइयों के साथ वेंटिलेटर पर लगभग चार दिन अस्पताल में भर्ती किया गया।