कोंडागांव-उमरकोट मार्ग पर दर्दनाक हादसा, दो सगे भाइयों की मौके पर मौत

Updated on 02-01-2026 12:40 PM

कोंडागांव कोंडागांव–उमरकोट मुख्य मार्ग पर भगदेवा चढ़ाव के पास गुरुवार रात करीब 7:30 बजे एक भीषण सड़क हादसा हो गया।

इस दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक दोनों युवक सगे भाई बताए जा रहे हैं, जो ग्राम बेड़ा के निवासी थे।प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों युवक कोंडागांव से काम खत्म कर मोटरसाइकिल से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में सड़क पर खड़ी एक पीकअप वाहन से उनकी बाइक जा टकराई।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक पीकअप वाहन (क्रमांक CG 06 GD 1942) का डीजल खत्म हो गया था, जिसके चलते चालक ने वाहन को सड़क पर ही खड़ा कर दिया था।अंधेरा होने और किसी प्रकार की चेतावनी या संकेत न होने के कारण पीछे से आ रहे बाइक सवार युवकों को खड़ा वाहन नजर नहीं आया और वे सीधे उससे जा भिड़े।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही कोंडागांव पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया।पुलिस ने शवों को एंबुलेंस की मदद से कोंडागांव शासकीय अस्पताल भिजवाया, जहां पोस्टमार्टम की प्रक्रिया की जा रही है।

फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। इस हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है, वहीं सड़क पर लापरवाही से खड़े वाहनों को लेकर सवाल भी उठने लगे हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.