सऊदी अरब में अनोखा नजारा, रेगिस्तानी पहाड़ पर बिछ गई बर्फ की चादर, क्या सच हो रही पैगंबर की भविष्यवाणी?

Updated on 19-12-2025 12:29 PM
रियाद: सऊदी अरब का जिक्र आते ही तपता रेगिस्तान और दूर तक चिलचिलाती धूप का दृश्य ख्यालों में उभरकर आने लगता है, लेकिन इसी रेगिस्तान पहाड़ों के बीच एक खास घटना हो रही है। उत्तरी सऊदी अरब में स्थित ऊबड़-खाबड़ से नजर आने वाले रेगिस्तानी पहाड़ सर्दियों के एक शानदार नजारे में बदल गए हैं। ट्रोजेना हाइलैंड्स और तबुक क्षेत्र के कुछ हिस्सों में बर्फ की चादर बिछ गई है। तबुक क्षेत्र के जबल अल-लॉज में भारी बर्फबारी हुई है, जिससे क्षेत्र का तापमान माइनस में पहुंच गया है। सऊदी अरब से आने वाली बर्फबारी की तस्वीरें देखकर लोगों को यकीन नहीं हो रहा। कई लोग तो इसे AI का समझ रहे हैं।

बारिश के साथ गिरी बर्फ

सऊदी गजट की रिपोर्ट के अनुसार, ट्रोजेना हाईलैंड्स में हल्की से मध्यम बारिश के साथ बर्फबारी हुई। बीर बिन हिरमास, अल-उयनाह, हलात अम्मार और शिगरी के साथ ही आस-पास के इलाकों समेत कई केंद्रों में बारिश होने की खबर है। एक यूजर ने इसका वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा, 'एक दुर्लभ घटना में सऊदी अरब में भारी बर्फबारी हो रही है।
जबाल अल-लॉज सऊदी अरब के उत्तर पश्चिम में समुद्र तल से लगभग 2580 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। जबाल अल-लॉज का शाब्दिक अर्थ है- बादाम का पहाड़। यहां हुई बर्फबारी ने स्थानीय लोगों और पर्यटकों दोनों का ध्यान आकर्षित किया है। सऊदी अरब से नेशनल सेंटर फॉर मेटेरेलियॉजी (NCM) ने रियाद, पूर्वी प्रांत और उत्तरी सीमाओं के कुछ हिस्सों में मध्यम से भारी गरज-चमक के साथ बारिश की चेतावनी दी है।

पैगंबर की भविष्यवाणी को लेकर चर्चा

बर्फबारी की तस्वीरों और विजुअल्स ने सोशल मीडिया पर यूजर को हैरान कर दिया है। कई लोग इसके बारे में पूछ रहे हैं कि यह असली है या नकली। वहीं, एक ने इसे पैगंबर की भविष्यवाणी से जोड़ते हुए आखिरी दिन के करीब आने की निशानी बताया है। इसका संबंध पैगम्बर मोहम्मद की उस भविष्यवाणी से जोड़ा जा रहा है। पैगंबर मोहम्मद की इस्लामिक भविष्यवाणियों और हदीसों में यह बताया गया है कि 'आखिरी समय में अरब प्रायद्वीप एक बार फिर हरा-भरा और नदियों से भर जाएगा।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 March 2026
इस्लामाबाद, पाकिस्तान ने गुरुवार रात अफगानिस्तान के कई इलाकों में हवाई हमले किए। रॉयटर्स के मुताबिक, काबुल में घरों पर हुई बमबारी में 4 लोगों की मौत और 15 घायल हो…
 13 March 2026
ढाका: बांग्लादेश में तारिक रहमान की सरकार बनने के बाद चीन एक्टिव हो गया है। बांग्लादेश और चीन के विदेश सचिव अगले महीने की शुरुआत में ढाका में मिलने जा रहे…
 13 March 2026
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई पर हमला बोला और उन्हें IRGC की कठपुतली बताया। नेतन्याहू की यह टिप्पणी मोजतबा खामेनेई के पहला…
 13 March 2026
वॉशिंगटन: भारत को छूट देने के बाद अमेरिका ने और देशों को भी रूसी तेल खरीदने की मंजूरी दी है। शुक्रवार को वित्त विभाग के एक नोटिस के अनुसार, अमेरिकी ने…
 13 March 2026
तेहरान: ईरान ने घोषणा की है कि वो होर्मुज स्ट्रेट को बंद नहीं करेगा लेकिन इस जलमार्ग से गुजरने के लिए सभी जहाजों को ईरानी नौसेना के साथ तालमेल बिठाना होगा।…
 13 March 2026
ढाका: बांग्लादेश में तारिक रहमान की सरकार बनने के बाद चीन एक्टिव हो गया है। बांग्लादेश और चीन के विदेश सचिव अगले महीने की शुरुआत में ढाका में मिलने जा रहे…
 11 March 2026
बेलग्रेड: यूक्रेन में जारी युद्ध के बीच एक ऐसी तस्वीर आई है जिससे रूस बहुत परेशान होगा। सर्बिया के लड़ाकू विमान MiG-29 में चीनी CM-400AKG मिसाइलों को इंटीग्रेट देखा गया है।…
 11 March 2026
मॉस्को: अमेरिका और इजरायल के ईरान पर लगातार हमलों के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के अपने समकक्ष व्लादिमीर पुतिन से फोन पर बात की है। इसमें भी खास…
 11 March 2026
तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के घायल होने की खबर है। इजरायली मीडिया में दावा किया है कि युद्ध के दौरान मोजतब खामेनेई घायल हो गए थे। हालांकि,…
Advt.