भोपाल के सेंट्रल जेल परिसर में युवक ने लगाई फांसी:पिता बोले- विवाद से बचने के लिए गांव से भेजा था, बेटे की हत्या करने चाहते थे पड़ोसी

Updated on 06-11-2025 12:57 PM

भोपाल की सेंट्रल जेल परिसर में स्थित जेल कॉलोनी में मंगलवार दोपहर जेल प्रहरी के भतीजे ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।

बुधवार को पीएम के बाद बॉडी को परिजनों के हवाले कर दिया गया। पीएम हाउस पहुंचे परिजनों ने युवक खुदकुशी के बाद गंभीर आरोप लगाए हैं।

उनका कहना है कि गांव में रहने वाले पड़ोसियों से पिछले दिनों भैंस को लेकर विवाद हुआ था। इसी बात से नाराज पड़ोसी पिता-पुत्र ने बेटे को जान से मारने की धमकी दी थी। गांधी नगर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक अभिषेक ओझा पिता जगदीश ओझा (22) सांगरोज गांव जिला मौरेना का रहने वाला था। दो दिन पहले ही अपने जेल प्रहरी चाचा बृजेश कुमार ओझा के घर पर आया हुआ था। सुबह चाचा अपनी ड्यूटी पर चले गए, तभी उसने पंखे पर फांसी का फंदा बनाकर उस पर झूल गया।

ड्यूटी से लौटे चाचा ने देखा था शव जब चाचा ड्यूटी से अपने घर लौटे तो देखा कि वह फंदे पर झूल रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक का शव बरामद कर उसे पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। सुसाइड नोट नहीं मिलने से कारणों का खुलासा नहीं हो सका है।

पिता बोले- मामूली विवाद पर जान लेने को आमादा थे पड़ोसी अभिषेक के पिता जगदीश ने बताया कि बेटा बीएससी फाइन कर चुका था। फौज में जाने की तैयारी कर रहा था। गांव में पड़ोस में ही पूरन और राहुल नाम के पिता-पुत्र रहते हैं।

राहुल को चार दिन पहले हमारी भैंस ने मामूली रूप से घायल कर दिया था। इस बात को लेकर राहुल अपने पिता पूरन के साथ घर आया था। दोनों बंदूक और कट्‌टे से लैस थे। आरोपियों ने घर के बाहर जमकर गालियां दीं, जिसका बेटे अभिषेक ने विरोध किया।

इस पर आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी। हमें जानकारी मिली कि पिता-पुत्र बेटे को घेरकर मारने की प्लानिंग कर रहे हैं। बेटे का करियर खराब न हो और वाद-विवाद से दूर रहे, इस कारण उसे भोपाल भेज दिया।

लेकिन, घटना के बाद से वह खौफजदा था। इसी तनाव में उसने सुसाइड कर लिया। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई होना चाहिए। अभिषेक मेरा इकलौता बेटा था, पुलिस न्याय दिलाना चाहती है आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.