लंदन में युवक ने लोगों पर तलवार से हमला किया:13 साल के लड़के की मौत, 2 पुलिसकर्मी समेत 4 घायल; आरोपी गिरफ्तार

Updated on 01-05-2024 01:36 PM

ब्रिटेन की राजधानी लंदन के हैनॉल्ट इलाके के पास मंगलवार को 36 साल के युवक ने लोगों पर तलवार से हमला कर दिया। हमले में 13 साल के एक लड़के की मौत हो गई है। 4 लोग घायल हुए हैं, इनमें 2 पुलिस अधिकारी शामिल है। BBC न्यूज के मुताबिक पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

मैट्रोपॉलिटन पुलिस ने बताया कि लोकल समय के मुताबिक सुबह 7:00 बजे पुलिस को थर्लो गॉर्डन इलाके में एक गाड़ी के घर में घुसने की सूचना मिली थी। साथ ही यह भी बताया गया था कि शख्स ने कई लोगों पर हमला किया है।

मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। आरोपी का पीछा करते वक्त उसने पुलिस अफसरों पर भी तलवार से हमला किया। हालांकि, बाद में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

सुनक बोले- ऐसी हिंसा की ब्रिटेन में कोई जगह नहीं
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने हैनॉल्ट में हुए हमलों को लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। सुनक ने लिखा, "यह बेहद हैरान कर देने वाली घटना है। मेरी संवेदनाएं पीड़ित लोगों और उनके परिवारों के साथ है। मैं इमरजेंसी सेवाओं और पुलिस को समय पर कार्रवाई करने के लिए धन्यवाद देता है। इस तरह की हिंसा के लिए हमारे देश में कोई जगह नहीं है।"

ब्रिटेन के गृह मंत्री जेम्स क्लेवरली ने कहा है कि उन्हें हादसे के बारे में अपडेट किया जा रहा है। घायलों के प्रति उनकी संवेदनाएं है। पुलिस ने आसपास की सड़कों और स्टेशन को बंद कर दिया है।

घटनास्थल के पास की सड़कें-ट्यूब स्टेशन बंद
हैनॉल्टके डिप्टी असिस्टेंट कमिश्नर एड एडेल्कन ने कहा है कि घटना के कारण इलाके के कई लोग हैरान है। लोग हमले के बारे में जानना चाहते हैं। हम जल्द से जल्द लोगों को हमले की जानकारी देने की कोशिश करेंगे। हालांकि हमे नहीं लगता है कि हमला आतंकवाद से जुड़ा हुआ है।

मामले को देखते हुए हैनॉल्ट के ट्यूब स्टेशन को हमले के बाद बंद कर दिया गया है। लंदन के मेयर सादिक खान ने भी हमले पर रिएक्शन दिया है। खान ने कहा है कि उन्हें हमले की जानकारी से बेहद दुख हुआ

चश्मदीद बोला- पुलिस की चिल्लाने की आवाजें सुनी, आरोपी घरों में घुसने की कोशिश कर रहा था
हैनॉल्ट में हुई घटना के एक गवाह ने बताया, "मैंने सुबह करीब 7 बजे लोगों के चिल्लाने की आवाज सुनी। आवाज पुलिस के चिल्लाने की लग रही थी। मैंने पीछे की खिड़की से बाहर देखा कि पीले कपड़े पहने एक आदमी तलवार के साथ कुछ घरों में घुस रहा है। दो पुलिसकर्मी उस व्यक्ति का पीछा कर रहे थे। वे उसे तलवार नीचे डालने को कह रहे थे।

थोड़ी देर बाद उस जगह पर पुलिस की 7 से 8 कारें आ गई। मैंने देखा कि वह आदमी स्टेशन की तरफ भाग रहा था। उसने एक घर में घुसने की कोशिश की, लेकिन वह उसमें घुस नहीं पाया और तभी पुलिस ने उसे टेजर गन से मारा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 March 2026
इस्लामाबाद, पाकिस्तान ने गुरुवार रात अफगानिस्तान के कई इलाकों में हवाई हमले किए। रॉयटर्स के मुताबिक, काबुल में घरों पर हुई बमबारी में 4 लोगों की मौत और 15 घायल हो…
 13 March 2026
ढाका: बांग्लादेश में तारिक रहमान की सरकार बनने के बाद चीन एक्टिव हो गया है। बांग्लादेश और चीन के विदेश सचिव अगले महीने की शुरुआत में ढाका में मिलने जा रहे…
 13 March 2026
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई पर हमला बोला और उन्हें IRGC की कठपुतली बताया। नेतन्याहू की यह टिप्पणी मोजतबा खामेनेई के पहला…
 13 March 2026
वॉशिंगटन: भारत को छूट देने के बाद अमेरिका ने और देशों को भी रूसी तेल खरीदने की मंजूरी दी है। शुक्रवार को वित्त विभाग के एक नोटिस के अनुसार, अमेरिकी ने…
 13 March 2026
तेहरान: ईरान ने घोषणा की है कि वो होर्मुज स्ट्रेट को बंद नहीं करेगा लेकिन इस जलमार्ग से गुजरने के लिए सभी जहाजों को ईरानी नौसेना के साथ तालमेल बिठाना होगा।…
 13 March 2026
ढाका: बांग्लादेश में तारिक रहमान की सरकार बनने के बाद चीन एक्टिव हो गया है। बांग्लादेश और चीन के विदेश सचिव अगले महीने की शुरुआत में ढाका में मिलने जा रहे…
 11 March 2026
बेलग्रेड: यूक्रेन में जारी युद्ध के बीच एक ऐसी तस्वीर आई है जिससे रूस बहुत परेशान होगा। सर्बिया के लड़ाकू विमान MiG-29 में चीनी CM-400AKG मिसाइलों को इंटीग्रेट देखा गया है।…
 11 March 2026
मॉस्को: अमेरिका और इजरायल के ईरान पर लगातार हमलों के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के अपने समकक्ष व्लादिमीर पुतिन से फोन पर बात की है। इसमें भी खास…
 11 March 2026
तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के घायल होने की खबर है। इजरायली मीडिया में दावा किया है कि युद्ध के दौरान मोजतब खामेनेई घायल हो गए थे। हालांकि,…
Advt.