AAP विधायक अमानतुल्लाह को ED ने गिरफ्तार किया:दिल्ली वक्फ बोर्ड मनी लॉन्ड्रिंग केस में घर पर 4 घंटे की पूछताछ

Updated on 02-09-2024 02:36 PM

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने सोमवार को आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक अमानतुल्लाह खान को अरेस्ट कर लिया है। ED दिल्ली वक्फ बोर्ड मनी लॉन्ड्रिंग केस में पूछताछ के लिए सुबह अमानतुल्लाह के घर पहुंची थी।

सुबह 8:15 बजे से उनसे घर में ही पूछताछ और जांच की जा रही थी। 4 घंटे पूछताछ के बाद दोपहर 12.15 बजे ED अफसर उन्हें अरेस्ट करके ऑफिस ले जा रहे हैं।

ओखला सीट से विधायक अमानतुल्लाह पर आरोप है कि उन्होंने दिल्ली वक्फ बोर्ड का अध्यक्ष रहते हुए 32 लोगों की अवैध भर्ती कराई और फंड का गलत इस्तेमाल किया। वक्फ की संपत्तियों को किराए पर दिया। ED पहले भी 2 बार अमानतुल्लाह से पूछताछ कर चुकी है।

ED के एक्शन के बाद अमानतुल्लाह ने कहा था- 'सर्च वारंट के नाम पर ED का मकसद सिर्फ मुझे गिरफ्तार करना है। मैंने हर नोटिस का जवाब दिया है। मुझे 2 साल ये लोग मुझे परेशान कर रहे हैं।'

दरवाजे पर हुई बहस, ED बोली- बाहर आकर बात करिए

अमानतुल्लाह और ED की टीम के बीच दरवाजे पर ही बहस हुई। ED की टीम ने कहा कि आप बाहर आकर बात करिए। अमानतुल्लाह ने कहा कि मैंने आपसे 4 हफ्ते का समय मांगा था। मेरी सास का तीन दिन पहले ऑपरेशन हुआ है। आप मुझे फिर से अरेस्ट करने आ गए।

ED के अधिकारी ने जवाब में कहा- आपने कैसे मान लिया कि हम आपको अरेस्ट करने आए हैं। इस पर अमानतुल्लाह ने कहा कि आप अरेस्ट करने नहीं आए हैं तो क्यों आए हैं। आपको मेरे घर पर क्या सर्च करना है। मेरे घर पर खर्च तक के पैसे नहीं हैं।

AAP विधायक बोले- 2016 से चल रहा केस फर्जी
ED के घर पहुंचने के बाद अमानतुल्लाह ने वीडियो शेयर किया। इसमें उन्होंने कहा, "2016 से चल रहा यह मुकदमा पूरी तरह से फर्जी है। CBI ने खुद कहा है कि किसी भी तरह का भ्रष्टाचार या लेनदेन नहीं हुआ है। इनका मकसद हमें और हमारी पार्टी को तोड़ना है। जेल भेजेंगे तो हम तैयार है। मुझे कोर्ट पर भरोसा है।"

उन्होंने कहा, "मुख्यमंत्री केजरीवाल जेल में हैं। उपमख्यमंत्री जेल से आए हैं। सतेंद्र जैन जेल में हैं। अब ये मुझे गिरफ्तार करना चाहते हैं। ओखला की जनता से कहना चाहता हूं कि दुआ करें, जो भी काम हैं, हम सब पूरे करेंगे। घबराने की जरूरत नहीं है।

हम लोग इनसे टूटने वाले नहीं है। जेल भेजेंगे तो हम तैयार हैं। मुझे कोर्ट पर भरोसा है। हमें इंसाफ मिलेगा। मुकदमा फर्जी है, ये लोग CBI, ACB के बाद अब ED लेकर आ गए। CBI ने कहा है कि किसी भी तरह का भष्टाचार या लेनदेन नहीं हुआ है। उसके बाद भी इन्होंने फर्जी मुकदमा चलाया है।"

अमानतुल्लाह से पहले भी पूछताछ, जेल गए

18 अप्रैल 2024: इसी साल 18 अप्रैल को जांच एजेंसी ने 13 घंटे तक अमानतुल्लाह से पूछताछ की थी। ED दफ्तर से निकलने के बाद उन्होंने कहा था कि मैं सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर आया था। जांच एजेंसी ने पूछताछ की और मेरा बयान दर्ज किया है।

10 अक्टूबर 2023: ED ने 10 अक्टूबर 2023 को दिल्ली के 5 ठिकानों पर छापा मारा था। ED ने अमानतुल्ला खान के घर पर भी छापा मारा था। ED ने दिल्ली एंटी-करप्शन ब्यूरो (ACB) की तरफ से दाखिल दो FIR के बाद यह एक्शन लिया था। ये FIR भी दिल्ली वक्फ बोर्ड में नौकरियों में अनियमितताओं से जुड़ी थी।

सितंबर 2022: एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने सितंबर 2022 में अमानतुल्लाह से पूछताछ की थी। इसी के आधार पर ACB ने चार जगहों पर छापे मारे थे। करीब 24 लाख रुपए कैश बरामद किया गया। दो बिना लाइसेंस की पिस्टल मिली थीं। कारतूस और गोला-बारूद भी बरामद किया था। इसके आधार पर अमानतुल्लाह को गिरफ्तार किया गया था। उन्हें 28 दिसंबर 2022 को जमानत पर रिहा कर दिया गया था।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
नई दिल्ली/गांधीनगर, सुप्रीम कोर्ट ने वनतारा के खिलाफ दायर एक फाउंडेशन की याचिका को खारिज कर दिया। कोर्ट ने कहा कि वनतारा में किसी भी तरह के घरेलू और अंतरराष्ट्रीय कानून…
 20 March 2026
जयपुर: राजस्थान की झुलसाने वाली गर्मी ने अभी दस्तक दी ही है कि राज्य सरकार ने प्यास बुझाने के लिए अपनी 'फौज' को मैदान में उतार दिया है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा…
 20 March 2026
जयपुर: राजस्थान सहित देशभर के शिया समुदाय ने इस साल ईद-उल-फितर के मौके पर किसी भी तरह का जश्न न मनाने का एक बड़ा और भावुक फैसला लिया है। ईद, जो…
 20 March 2026
नोएडा: दिल्ली से यमुना एक्सप्रेसवे की ओर जाने वाले वाहन चालकों को बड़ी राहत देने के लिए नोएडा में नई एलिवेटेड रोड बनाने की योजना तैयार की जा रही है। यह…
 20 March 2026
लखनऊ: उत्‍तर प्रदेश में पंचायत चुनावों को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। इलाहाबाद हाईकोर्ट की तरफ से कड़ा रुख अपनाने के बाद पंचायतीराज मंत्री ओमप्रकाश राजभर का दावा है कि…
 20 March 2026
लखनऊ: राजधानी लखनऊ के नींवा गांव से एक झकझोर देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक ही परिवार के तीन लोगों ने जहर खा लिया। इस घटना में मां और…
 20 March 2026
भोपाल/लखनऊ/शिमला/देहरादून, देश के कई हिस्सों में मौसम बदला है। राजस्थान में जयपुर सहित कई जिलों में शुक्रवार सुबह तेज बरसात हुई। 17 से ज्यादा शहरों में आंधी-बारिश का यलो अलर्ट है।…
 19 March 2026
ऊना, हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के गगरेट विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेता अनिल डडवाल को तिहाड़ जेल भेज दिया गया है। उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ सोशल मीडिया…
 19 March 2026
बाराबंकी: सु्प्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश के बाराबंकी स्थित टोल प्‍लाजा पर वकीलों के तोड़फोड़ और हिंसा की घटना पर नाराजगी जताई है। कोर्ट ने कहा कि वकालत एक सम्‍मानित पेशा…
Advt.