
इस मामले में नगर निगम प्रशासन की उदासीनता से आम नागरिकों के साथ ही हिंदू संगठन भी चिंतित व नाराज हैं। बजरंग दल एवं विहिप के धर्म प्रसार विभाग प्रमुख जीतू कटारिया का कहना है कि नगर निगम को गोवंश को सड़क पर छोड़ने वाले पालकों पर सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। सड़क पर घूमते गोवंश को पकड़कर किसी ऐसी जगह छोड़ना चाहिए, जहां लोग उन्हें कुछ खिला भी सकें। नगर निगम जोन समिति भी नगर को पशु मुक्त रखने में नाकाम रही है। पार्षद भी परेशान हैं। जोन की बैठक में यह मामला उठाया गया था। कई बार अधिकारियों से चर्चा की गई पर कार्रवाई नहीं हो पा रही है। कर्नल नारायण पारवानी ने कहा है कि मवेशी पालकों पर भी फाइन करना चाहिए, क्योंकि बैरागढ़ में सबसे अधिक गंदगी सड़कों पर घूम रहे मवेशियों के कारण ही हो रही है।