पिस्टल और जिंदा कारतूस के साथ आरोपी गिरफ्तार, रायपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Updated on 31-12-2025 11:16 AM

रायपुर।  रायपुर पुलिस की एण्टी क्राईम एण्ड साइबर यूनिट और थाना टिकरापारा पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार रखने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से एक पिस्टल, दो जिंदा कारतूस और दो खाली मैगजीन बरामद की गई हैं। गिरफ्तार आरोपी की पहचान तौकीर अहमद उर्फ बबलू बाटली के रूप में हुई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 30 दिसंबर 2025 को सूचना मिली थी कि टिकरापारा थाना क्षेत्र के भाठगांव स्थित रावणभाठा मैदान में एक व्यक्ति पिस्टल लेकर खड़ा है। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर मुखबिर के बताए हुलिए के व्यक्ति को घेराबंदी कर पकड़ा। तलाशी के दौरान उसके पास से अवैध हथियार और कारतूस मिले, जिनके संबंध में वह कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने पिस्टल और कारतूस नागपुर से मंगवाए थे। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की है। पुलिस के अनुसार, तौकीर अहमद पहले भी थाना सिविल लाइन क्षेत्र में हत्या और नारकोटिक एक्ट के मामलों में जेल जा चुका है।पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह कार्रवाई अपराध नियंत्रण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त अभियान जारी रहेगा। पुलिस ने आम नागरिकों से संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत देने की अपील की है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.