अहमदाबाद में बांग्लादेशी घुसपैठियों के अवैध निर्माण पर एक्शन:50 बुलडोजर और 36 डंपर ढहाने में लगे

Updated on 29-04-2025 01:00 PM

अहमदाबाद के शाहआलम इलाके के पास चंडोला तालाब क्षेत्र में मंगलवार से बांग्लादेशी घुसपैठियों के अवैध निर्माण पर बुलडोजर एक्शन शुरू हो गया है। गुजरात पुलिस ने सोमवार रात से ही तैयारियां शुरू कर दी थीं। यहां 50 बुलडोजर और 36 डंपर लगाए गए हैं।

अब तक की 2000 वर्ग गज यानी 18 हजार वर्ग फुट में फैले एक आलीशान फार्महाउस को ढहा दिया गया है। पुलिस, क्राइम ब्रांच, एसओजी, साइबर क्राइम और एसआरपी की टीमें इलाके में तैनात हैं। मामला गुजरात हाईकोर्ट पहुंच गया है।

यहां रहने वाले लोगों ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर कहा है कि कानूनी प्रक्रिया और नियमों का पालन किए बिना तोड़फोड़ की जा रही है। याचिकाकर्ताओं ने दावा किया कि यहां रहने वालों के बांग्लादेशी होने का कोई ठोस सबूत पेश नहीं किया गया है।

पुलिस ने बीते दो दिन में इलाके से 890 संदिग्धों को हिरासत में लिया है। इनमें से 143 लोगों की पहचान बांग्लादेशी नागरिकों के रूप में हुई है। यह कार्रवाई पहलगाम हमले के बाद शुरू की गई। हिरासत में लिए गए लोगों को क्राइम ब्रांच के ऑफिस लाया गया। जांच में कईयों के पास से फर्जी आधार कार्ड और पैन कार्ड जब्त किए गए हैं। चौंकाने वाली बात तो यह है कि इनमें से कई बिना अटके गुजराती भी बोलते हैं।

याचिकाकर्ता बोले- घर तोड़ने से पहले नोटिस नहीं दिया

गुजरात हाईकोर्ट में लगाई याचिका में कहा गया है कि कोई भी व्यक्ति गैरकानूनी विदेशी है या नहीं, इसका फैसला केवल फॉरेन ट्रिब्यूनल कर सकता है। इसके अलावा घर तोड़ने से पहले कोई नोटिस भी नहीं दिया गया और पुनर्वास की कोई व्यवस्था भी नहीं की गई। याचिकाकर्ताओं ने हाईकोर्ट से मामले की तत्काल सुनवाई की मांग की है। इस पर आज सुबह 11 बजे से सुनवाई की संभावना है। फिलहाल पुलिस ने मीडिया को कोर्ट रूम में प्रवेश करने से रोक दिया है।

याचिकाकर्ताओं ने कहा कि ध्वस्तीकरण कानूनी मानदंडों और नियमों के खिलाफ किया जा रहा है। यह साबित नहीं हुआ है कि यहां रहने वाले लोग बांग्लादेशी हैं। पुलिस और प्रशासन मनमानी नहीं कर सकते। विदेशी न्यायाधिकरण को यह तय करना चाहिए कि यहां रहने वाले लोग अवैध विदेशी हैं या नहीं।

मिनी बांग्लादेश कहा जाता है चंदोला झील का यह इलाका

अहमदाबाद में दाणीलीमडा रोड पर स्थित चंदोला झील और उसके आसपास के क्षेत्र को मिनी बांग्लादेश के नाम से जाना जाता है। यह क्षेत्र 1200 हेक्टेयर में फैला हुआ है। यह पूरा इलाका आपराधिक गतिविधियों के लिए भी बदनाम है।देखा कि सभी छोटी और संकरी गलियां गंदगी से पटी पड़ी थीं। कुछ गलियां तो इतनी संकरी थीं कि वहां से साइकिल भी नहीं गुजर सकती थी। भास्कर की टीम एक स्थानीय नेता की मदद से पैदल बंगालीवास पहुंची। यह वही बंगाली बस्ती है जहां पश्चिम बंगाल से आए मुसलमान सालों से रह रहे हैं। इन बांग्लादेशी घुसपैठियों के चलते यहां के आस-पास रह रहने भारतीय मुसलमानों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

अवैध बांग्लादेशियों को बसाने वाले लल्ला बिहारी 

पुलिस जांच में पता चला है कि मूल रूप से अजमेर का रहने वाला लल्ला बिहारी ही पैसे लेकर यहां अवैध बांग्लादेशियों को बसाता था। लल्ला बिहारी यहां शेड वाले छोटे कमरे, दुकानें और गोदाम बनवाकर उन्हें किराए पर देता था। वह बांग्लादेशियों के लिए छोटे-मोटे काम धंधे का इंतजाम भी करता था। इसके लिए उसने बाकायदा एक पैकेज बना रखा था। परिवारों को बसाने के लिए तो वह 10 से 12 लाख रुपए तक लेता था। इस पैकेज के तहत वह बांग्लादेशियों के लिए रहने से लेकर उनके फर्जी डॉक्यूमेंट्स भी तैयार करवाता था।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
नई दिल्ली/गांधीनगर, सुप्रीम कोर्ट ने वनतारा के खिलाफ दायर एक फाउंडेशन की याचिका को खारिज कर दिया। कोर्ट ने कहा कि वनतारा में किसी भी तरह के घरेलू और अंतरराष्ट्रीय कानून…
 20 March 2026
जयपुर: राजस्थान की झुलसाने वाली गर्मी ने अभी दस्तक दी ही है कि राज्य सरकार ने प्यास बुझाने के लिए अपनी 'फौज' को मैदान में उतार दिया है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा…
 20 March 2026
जयपुर: राजस्थान सहित देशभर के शिया समुदाय ने इस साल ईद-उल-फितर के मौके पर किसी भी तरह का जश्न न मनाने का एक बड़ा और भावुक फैसला लिया है। ईद, जो…
 20 March 2026
नोएडा: दिल्ली से यमुना एक्सप्रेसवे की ओर जाने वाले वाहन चालकों को बड़ी राहत देने के लिए नोएडा में नई एलिवेटेड रोड बनाने की योजना तैयार की जा रही है। यह…
 20 March 2026
लखनऊ: उत्‍तर प्रदेश में पंचायत चुनावों को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। इलाहाबाद हाईकोर्ट की तरफ से कड़ा रुख अपनाने के बाद पंचायतीराज मंत्री ओमप्रकाश राजभर का दावा है कि…
 20 March 2026
लखनऊ: राजधानी लखनऊ के नींवा गांव से एक झकझोर देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक ही परिवार के तीन लोगों ने जहर खा लिया। इस घटना में मां और…
 20 March 2026
भोपाल/लखनऊ/शिमला/देहरादून, देश के कई हिस्सों में मौसम बदला है। राजस्थान में जयपुर सहित कई जिलों में शुक्रवार सुबह तेज बरसात हुई। 17 से ज्यादा शहरों में आंधी-बारिश का यलो अलर्ट है।…
 19 March 2026
ऊना, हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के गगरेट विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेता अनिल डडवाल को तिहाड़ जेल भेज दिया गया है। उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ सोशल मीडिया…
 19 March 2026
बाराबंकी: सु्प्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश के बाराबंकी स्थित टोल प्‍लाजा पर वकीलों के तोड़फोड़ और हिंसा की घटना पर नाराजगी जताई है। कोर्ट ने कहा कि वकालत एक सम्‍मानित पेशा…
Advt.