ग्रामीण एसपी पर भी गिर सकती है गाज
सूत्रों ने नवभारत टाइम्स.कॉम से दावा किया है कि भोपाल देहात के एसपी प्रमोद सिन्हा को भी सरकार हटा सकती है। आपको बता दें कि बैरसिया में हुए इस मामले में विस्तृत जांच के लिए कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने जांच के आदेश दिए हैं। इसके बाद शुक्रवार को बैरसिया एसडीएम दीपक पांडे की अध्यक्षता में दल गठित किया है। एसडीओपी मंजू चौहान सदस्य बनाई गई है। घटना की जांच कर एक सप्ताह में रिपोर्ट सौंपना है।
यह है मामला
दरअसल,17 साल की पीड़िता बैरसिया थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली है। इसी थाना क्षेत्र का रहने वाला अरमान मंसूरी नाबालिग को फेसबुक और इंस्टाग्राम पर अश्लील मैसेज भेजता था। लगातार सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर पीड़िता को फॉलो कर भद्दे कमेंट्स करता था। बातचीत करने का दबाव बनाता था।
लड़की बात करने से इनकार करती थी। आरोपी उसके एडिटेड फोटो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देता था। तंग आकर युवती ने मामले की जानकारी मां को दी। मां ने पिता को बताया। पुलिस में शिकायत की लेकिन कार्रवाई नहीं हुई।

रासुका के तहत कार्रवाई
हालांकि अश्लील मैसेज भेजने वाले दो युवकों पर कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने रासुका की कार्रवाई की है। इस मामले में गुरुवार को बैरसिया में जमकर हंगामा हुआ था। कलेक्टर सिंह ने कार की बोनट पर खड़े होकर कार्रवाई का भरोसा दिलाया था। इसके बाद प्रदर्शन करने वाले माने थे। इसके दूसरे ही दिन अब आरोपियों पर रासुका की कार्रवाई की गई।

एसपी भी हटेगा
विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि बैरसिया में जो कुछ भी हुआ, वह सब कुछ पुलिस के पक्षपात के कारण हुआ है। यदि वहां पर समाज इकट्ठी नहीं होती तो पुलिस मामला दर्ज करने तक तैयार नहीं थी। शर्मा ने कहा कि भोपाल देहात का एसपी कसाइयों से मिला हुआ है। इस स्थिति के लिए एसपी अपराधी है। वह अपराधियों के संपर्क में है और उन्हें गिरफ्तारी से बचा रहा है लेकिन मध्य प्रदेश में मोहन यादव की सरकार है। सिर्फ टीआई ही नहीं एसपी भी हटेगा।