थोड़ा मसाला लगाकर गाड़ी बढ़ा रहे... सूर्यकुमार यादव का रोहित शर्मा वाला रूप देखा आपने?

Updated on 08-11-2024 03:58 PM
डरबन: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज यानी बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 से पहले सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टी20 सीरीज खेलनी है। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच सीरीज का आगाज आज डरबन में होगा। मैच का टाइम भारतीय समयानुसार रात 8:30 है, जबकि इससे पहले सूर्यकुमार यादव जब मीडिया के सामने आए तो उनका रोहित शर्मा वाला रूप देखने को मिला। उन्होंने मीडिया के सवालों का रोहित के अंदाज में ही जवाब दिया।

एक सवाल के जवाब में उन्होंने रोहित शर्मा को लेकर कहा- अपनी जिंदगी में मैंने उनसे (रोहित शर्मा) काफी कुछ सीखा है। संतुलन जरूरी है। अगर आप अच्छा करने की कोशिश करते हैं और हार भी जाते हैं तो फर्क नहीं पड़ता है। साथ ही उन्होंने कप्तानी को लेकर कहा- जब मैं मैदान पर होता तो उन्हें लगातार देखता हूं। सीखता हूं। उनकी बॉडी लैंग्वेज कब कैसी होती है। कब आक्रामक होना है। गेंदबाजों को कैसे ट्रीट करना है।

उन्होंने फिर रोहित वाले अंदाज में कहा- उनसे जो सीख उसमें थोड़ा अपना मसाला डालकर गाड़ी आगे बढ़ा रहा हूं। बता दें कि रोहित शर्मा के बाद टी20 की कप्तानी सूर्यकुमार यादव को मिली। टी20 विश्व कप जीतने के बाद रोहित शर्मा ने संन्यास का ऐलान कर दिया था। माना जा रहा था कि उनके बाद हार्दिक पंड्या कप्तान बनेंगे, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। सिलेक्टर्स और कोचिंग स्टाफ ने सूर्या को जिम्मेदारी सौंपी।

अब सूर्या रोहित की विरासत को आगे बढ़ा रहे हैं। दूसरी ओर, रोहित शर्मा के लिए हाल फिलहाल के दिन बहुत अच्छे नहीं रहे हैं। वह न केवल अपनी फॉर्म से जूझ रहे हैं, बल्कि न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में क्लीन स्वीप के बाद उन्हें काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा है। अब आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के खिताबी मुकाबले में पहुंचना भारत के लिए आसान नहीं है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
'इनसाइडर वर्सेस आउटसाइडर' को लेकर बॉलीवुड में लंबे समय से चल रही बहस में आलिया भट्ट ने एक बड़ा कदम उठाया है। जहां लोगों का मानना है कि फिल्म इंडस्ट्री…
 20 March 2026
'धुरंधर 2' की रिलीज का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा था। फिल्म वैसे तो 19 मार्च को रिलीज होनी थी, पर एक दिन पहले, 18 मार्च को इसके देशभर…
 20 March 2026
रश्‍म‍िका मंदाना के सितारे इन दिनों सातवें आसमान पर हैं। बीते महीने 26 फरवरी को उन्‍होंने विजय देवरकोंडा के साथ उदयपुर में शादी की। कर्नाटक में पैदा हुईं रश्‍म‍िका को…
 20 March 2026
दिसंबर 2025 में जब 'धुरंधर' रिलीज हुई थी, तो यूट्यूबर ध्रुव राठी ने आदित्य धर को जमकर लताड़ा था और कहा था कि वह पैसों के लिए युवा पीढ़ी के…
 20 March 2026
अगर पूछा जाए कि ट्विटर यानी X की दुनिया में सबसे बड़ी पहेली क्या है, तो लोग शायद अमिताभ बच्चन का ही नाम लेंगे। वो रोजाना ऐसे-ऐसे ट्वीट करते हैं…
 20 March 2026
हिंदी सिनेमा में 80 और 90 के दशक का दौर ऐसा था जब हीरो जितना दमदार होता था, विलन भी उतना ही खतरनाक नजर आता था। उस समय फिल्मों में…
 20 March 2026
जहां सऊदी अरब में ईद 20 मार्च को है, वहीं भारत में इसे 21 मार्च को मनाया जाएगा। ईद की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं और लोग जश्न में डूब…
 20 March 2026
लखनऊ: आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से हो रही है। इस सीजन की शुरुआत से पहले टीमें तगड़ी तैयारियां कर रही हैं। इसी बीच लखनऊ सुपर जायंट्स के खेमे से…
 20 March 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 के आगाज से पहले राजस्थान रॉयल्स को एक बहुत बड़ा झटका लगा है। इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर सैम करन चोट के कारण आगामी सीजन से बाहर हो…
Advt.