अपर कलेक्टर ने सुनी नागरिकों की समस्याएं

Updated on 14-08-2024 12:41 PM

गरियाबंद । कलेक्टर दीपक कुमार अग्रवाल के निर्देश पर अपर कलेक्टर अरविन्द पाण्डेय ने जनदर्शन में जिले के अलग-अलग क्षेत्र से आये लोगों की मांग, समस्याएं एवं शिकायतें सुनी। इस दौरान जनदर्शन मे आने वाले सभी लोगों की समस्या और उनके समाधान का निराकरण भी किया गया। अपर कलेक्टर श्री पाण्डेय ने आज जनदर्शन में 42 लोगों की समस्याओं को ध्यान से सुना और संबंधित अधिकारियों को आवेदनों का त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए।

जनदर्शन में ग्राम सड़कपरसुली के दयाराम साहू ने विद्युत पोल विस्तार कराने, ग्राम बिजली के ईश्वर राम ने पढ़ाई हेतु आर्थिक सहायता प्रदान करने, ग्राम पोंड के ग्राम विकास समिति के लोगों ने मादक पदार्थो की बिक्री पर रोक लगाने, ग्राम नहरगांव की संतोषी बाई ने नल जल प्रदाय करने, गरियाबंद वार्ड नम्बर 10 की हेमाबाई ने महतारी वंदन योजना का लाभ दिलाने, ग्राम डुमरपड़ा की सुमरित ठाकुर ने फसल बीमा राशि प्रदान कराने, ग्राम लोहरसी के नारायण शर्मा ने नल जल में मरम्मत कार्य में मजदूरी राशि दिलाने, ग्रामा परसट्ठी के द्वारिका प्रसाद ने बिजली बिल शुल्क माफ करने, ग्राम धवलपुर के तातुराम ने जमीन त्रुटि सुधार एवं मथुरा बाई ने प्रधानमंत्री आवास प्रदाय करने, तथा अन्य लोगों ने भुगतान राशि दिलाने, वृद्धा पेंशन प्रदाय करने आवेदन प्रस्तुत किये। इस दौरान अपर कलेक्टर ने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके निराकरण के लिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.