जिले में पेट्रोल, डीज़ल और एलपीजी की पर्याप्त उपलब्धता

Updated on 21-04-2026 01:50 PM

बेमेतरा।  जिला बेमेतरा में पेट्रोल, डीज़ल एवं रसोई गैस (एलपीजी) की आपूर्ति पूरी तरह सुचारू रूप से जारी है। जिले में संचालित सभी 75 पेट्रोल एवं डीज़ल पंपों पर नियमित रूप से ईंधन की उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है, जिससे किसी भी प्रकार की कमी की स्थिति नहीं है। इसी प्रकार, जिले में कार्यरत 16 गैस वितरकों के माध्यम से उपभोक्ताओं को निरंतर एलपीजी गैस उपलब्ध कराई जा रही है। प्रशासन द्वारा पूर्व में ही गैस बुकिंग के लिए शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में निर्धारित गैप दिवस तय किए गए हैं, ताकि उपभोक्ताओं को सुव्यवस्थित एवं सुविधाजनक तरीके से गैस मिल सके।

हाल ही में पश्चिम एशिया में उत्पन्न परिस्थितियों को लेकर कुछ माध्यमों में भ्रामक एवं अपुष्ट खबरें प्रसारित हो रही हैं, जिनका जिले की आपूर्ति व्यवस्था से कोई संबंध नहीं है। इन अफवाहों के कारण आमजन में अनावश्यक भ्रम की स्थिति बन रही है और लोग पेट्रोल पंपों एवं गैस एजेंसियों पर भीड़ एकत्र कर रहे हैं। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में पेट्रोल, डीज़ल एवं एलपीजी की कोई कमी नहीं है और सभी आवश्यक सेवाएं सुचारू रूप से संचालित हो रही हैं। कलेक्टर ने जिलेवासियों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें, संयम बनाए रखें तथा आवश्यकतानुसार ही ईंधन एवं गैस का उपयोग करें। प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक सेवाओं की लगातार निगरानी की जा रही है, ताकि आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो और आपूर्ति व्यवस्था निरंतर बनी रहे।

गैस स्टॉक की स्थिति (16 अप्रैल 2026 के अनुसार)

जिले में उपलब्ध स्टॉक के अनुसार IOCL से संबंधित एजेंसियों में 872 घरेलू सिलेंडर, 43 व्यावसायिक सिलेंडर तथा 92 नग 5 किलोग्राम घरेलू सिलेंडर उपलब्ध हैं। वहीं HPCL एजेंसियों में 153 घरेलू सिलेंडर, 5 व्यावसायिक सिलेंडर एवं 15 नग 5 किलोग्राम घरेलू सिलेंडर उपलब्ध हैं। इस प्रकार कुल मिलाकर जिले में 1025 घरेलू सिलेंडर, 48 व्यावसायिक सिलेंडर तथा 107 नग 5 किलोग्राम घरेलू सिलेंडर का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। विभिन्न ब्लॉकों में बालसमुंद (बेमेतरा) में सर्वाधिक 324 घरेलू सिलेंडर, नांदघाट (नवागढ़) में 245 तथा सीबीसिस (नवागढ़) में 115 सिलेंडर उपलब्ध हैं, जबकि कुछ एजेंसियों में स्टॉक शून्य भी दर्ज किया गया है |  जिला प्रशासन ने पुनः स्पष्ट किया है कि जिले में ईंधन एवं गैस की कोई कमी नहीं है। नागरिकों से अपील है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और प्रशासन के निर्देशों का पालन करते हुए सामान्य रूप से सेवाओं का उपयोग करें।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 June 2026
बिलासपुर , बिलासपुर में अब सड़कों पर मनमर्जी से वाहन चलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस 'विजिबल पुलिसिंग' के जरिए तेज रफ्तार वाहन चालकों पर नकेल कसने की तैयारी…
 07 June 2026
तिल्दा, रायपुर, खरोरा पुलिस ने अवैध शराब कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम देवगांव और अमलीतालाब क्षेत्र से पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे…
 07 June 2026
बलरामपुर , रघुनाथनगर पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज…
 07 June 2026
रायगढ़, छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में जमीन का फर्जी दस्तावेज दिखाकर 27 लाख की धोखाधड़ी की गई। जब इसकी जानकारी पीड़ित को लगी, तो उसने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया। जहां…
 07 June 2026
रायगढ़, छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में एक राईसमिल में आग लग गई। राईस मिल के गोदाम से निकलते धुंए को देखकर घटना की जानकारी हुई। जिसके बाद पुलिस व दमकल विभाग…
 07 June 2026
सारंगढ़ बिलाईगढ़। कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू को कलेक्टर जनदर्शन में बीते मंगलवार को पति के द्वारा दिए आवेदन के 24 घंटे में ही 8 साल से बिस्तर में पड़े पत्नी…
 07 June 2026
अम्बिकापुर। सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत जिले के लुण्ड्रा विकासखंड के सुदूर ग्राम पंचायत रीरी में जनसमस्या निवारण समाधान शिविर का आयोजन किया गया। रीरी क्लस्टर अंतर्गत 19 ग्राम पंचायतों…
 07 June 2026
रायपुर। मालवीय रोड स्थित आदिनाथ दिगंबर जैन बड़ा मंदिर (लघु तीर्थ) में 1 से 10 जून तक आयोजित 10 दिवसीय विशेष 'ग्रीष्मकालीन श्रमण संस्कृति संस्कार शिक्षण शिविर' सफलता के नए…
 06 June 2026
राजनांदगांव। सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत जिले के प्रभारी सचिव  अविनाश चम्पावत आज डॉ. बलदेव प्रसाद मिश्र शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बसंतपुर राजनांदगांव के स्कूल मैदान में जनसमस्या निवारण शिविर…
Advt.