रेणुका हत्याकांड के बाद बाहर आ रहे एक्टर दर्शन से जुड़े गड़े मुर्दे, एक मैनेजर ने दी थी जान, दूसरा 7 साल से लापता

Updated on 19-06-2024 02:04 PM
साउथ सिनेमा के पॉप्युलर कन्नड़ एक्टर दर्शन थूगुदीपा की मुसीबतें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। फैन की हत्या के आरोप में गिरफ्तार एक्टर के मैनेजर श्रीधर के कथित तौर पर खुदकुशी करने की खबर सामने आ गई है। कहा जा रहा है कि मैनेजर ने कथित तौर पर आत्महत्या की और मरने से पहले एक सुसाइड नोट और वीडियो मेसेज भी छोड़ा था। उन्होंने इस सुसाइड नोट में उन्होंने अपने आत्महत्या की वजह भी बताई थी।

यहां बता दें कि मैनेजर की मौत से जुड़ा ये मामला नया नहीं है बल्कि पिछले साल अप्रैल की है और इस केस को एक बार फिर से ओपन कर दिया गया है। कन्नड़ एक्टर दर्शन इस वक्त एक फैन रेणुका स्वामी हत्या मामले में जेल में हैं। इसी के साथ उन्हें एक और ट्रैजिडी का सामना करना पड़ रहा है। यह मामला एक्टर के 39 साल के मैनेजर श्रीधर से जुड़ा है जो बेंगलुरु में अनेकल के पास दुर्गा फार्महाउस में मृत पाए गए थे। बताया जाता है कि वो वहां काम करते थे।

मरने से पहले एक सुसाइड नोट और वीडियो भी किया था रिकॉर्ड

रिपोर्ट्स के मुताबिक श्रीधर ने पिछले साल अप्रैल में जहर खाकर अपनी जान ले ली थी और मरने से पहले एक सुसाइड नोट छोड़ गए थे। इसके अलावा उन्होंने अपना एक वीडियो भी रिकॉर्ड किया था। रेणुका हत्याकांड के साथ ही एक बार फिर से अब इस केस को खोल दिया गया है।

फार्महाउस का काम देख रहे थे श्रीधर

श्रीधर, जो करीब एक साल से फार्महाउस का काम देख रहे थे, उनको एक दोस्त को इस बारे में सबसे पहले पता लगा और उन्होंने तुरंत अधिकारियों को इसकी जानकारी दी। जल्द ही मौके पर पुलिस पहुंची तो फार्महाउस के पास श्रीधर का शव मिला।

सुसाइड नोट में हस्ताक्षर और अंगूठे के निशान

श्रीधर ने अपने सुसाइड नोट में हस्ताक्षर और अंगूठे के निशान भी लगाया था और इस कदम को उठाने के पीछे की वजह अकेलापन बताया था। उन्होंने अपनी मौत से पहले एक वीडियो भी रिकॉर्ड किया, जिसमें उन्होंने अपने इरादे दोहराए और अपने रिश्तेदारों से इस मामले की जांच न कराने का आग्रह किया।

अननैचुरल डेथ का मामला दर्ज

इस घटना के बाद अनेकल पुलिस स्टेशन में अननैचुरल डेथ (यूडीआर) का मामला दर्ज किया गया, जिसके बाद मानसिक स्वास्थ्य और अकेलेपन को लेकर बहस शुरू हो गई।


दर्शन के एक अन्य मैनेजर मल्लिकार्जुन भी लापता

अब इस घटना ने एक्टर दर्शन और उनकी टीम की चिंताएं बढ़ा दी हैं। ये घटना दर्शन के एक अन्य मैनेजर मल्लिकार्जुन के लापता होने के खबरों के छानबीन के बीच की है जो साल 2018 से लापता हैं। मल्लिकार्जुन द्वारा कथित तौर पर लिखा गया एक लेटर सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिससे रहस्य और गहरा गया है और इसे लेकर दर्शन और उनके सर्कल पर सवाल उठ रहे हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
फिल्म विद्वान इरा भास्कर ने हाल ही में समकालीन भारतीय सिनेमा की राजनीति पर चर्चा के दौरान आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' की आलोचना की, जो एक्ट्रेस स्वरा भास्कर की…
 14 March 2026
शाहिद कपूर की हालिया रिलीज फिल्म 'ओ रोमियो' ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई और अब दूसरी मूवी 'कॉकटेल-2' दस्तक देने के लिए तैयार है। शुक्रवार, 13 मार्च…
 14 March 2026
भारतीय सिनेमा के कॉमेडी के उस्ताद अब कॉमेडी से डरने लगे हैं। कॉमेडी फिल्मों की बात करें तो प्रियदर्शन की बराबरी कर पाना किसी के लिए भी मुश्किल है। चार…
 14 March 2026
सिंगर-रैपर बादशाह की मुश्किलें कम होने का नाम नही ले रही हैं। अब तो उनकी गिरफ्तारी के भी आदेश आ गए हैं। हरियाणवी गाने 'टटीरी' को लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई…
 14 March 2026
अनुराग डोभाल के मैनेजर ने खुलासा किया है कि यूट्यूबर की हालत गंभीर है। हाल ही में, मैनेजर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर बताया कि यूके07 राइडर पहले ठीक थे,…
 14 March 2026
बॉलीवुड का अक्सर अंडरवर्ल्ड से नाम जुड़ता रहा है। अब फराह खान ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में इससे जुड़ा एक और चौंकाने वाला खुलासा किया है। उनके मुताबिक, 90…
 14 March 2026
दिग्गज अभिनेत्री फरीदा जलाल पर्दे पर भले ही कितनी ही खूबसूरत क्यों न दिखती हों, लेकिन आम लोगों की तरह उनकी जिंदगी में भी काफी उथल-पुथल रही है। एक्ट्रेस ने…
 14 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…
Advt.