'मिर्जापुर' की सलोनी भाभी का 'इंडियन आइडल 4' वाला वीडियो देख बोल पड़े फैन्स- ये तो श्रेया घोषाल जैसा गा रहीं
Updated on
03-09-2024 04:46 PM
वेब सीरीज के सबसे पॉप्युलर शोज़ में से एक 'मिर्जापुर' की सलोनी भाभी यानी नेहा सरगम ने इस शो में खूब सुर्खियां बटोरीं। उन्होंने इस सीरीज में बड़े त्यागी की पत्नी सलोनी त्यागी की भूमिका निभाई। मिर्जापुर सीरीज़ में बड़े त्यागी का रोल विजय वर्मा ने निभाया है, जिनका डबल (भरत और शत्रुघ्न त्यागी का किरदार) रोल था। दूसरे सीजन में भरत की मौत के बाद तीसरे सीज़न में शत्रुघ्न ही भरत बनकर रहता है, जिसका बाद में सलोनी के सामने भंड़ाफोड़ भी होता है। खैर, ये तो रही बैकग्राउंड की बात। अब जो यहां हम दिखाने जा रहे हैं, वो नजारा है सलोनी भाभी का। ये वीडियो क्लिप उनके करियर के शुरुआती दिनों का है।
सलोनी भाभी यानी नेहा सरगम एक्टिंग ही नहीं बल्कि गाने भी खूब माहिर हैं। दरअसल नेहा इंडियन आइडल के कई सीजन में अपने दांव आजमा चुकी हैं। 'इंडियन आइडल 4' का ही एक वीडियो सामने आया है जिसमें नेहा अनु मलिक के सामने परफॉर्म करने पहुंची हैं।
अनु मलिक बोले- मैंने कहीं तुम्हें देखा है?
अनु मलिक कहते दिख रहे हैं- मैंने कहीं तुम्हें देखा है? नेहा बताती हैं कि वह 'इंडियन आइडल 2' में आई थीं। नेहा बताती हैं- तब लास्ट राउंड चल रहा था, मेरा माइंड थोड़ा ब्लॉक हो गया था। अनु मलिक पूछते हैं कि वो 'इंडियन आइडल 2' था फिर 3 आया और ये 4 है, तो ये डेढ़-दो साल रियाज किया?
लोगों ने कहा- ये तो श्रेया घोषाल जैसा गा रही हैं
नेहा कहती हैं- किया। मेहनत की। इसी के साथ उनका लेटेस्ट वीडियो सामने आता है जिसमें वो - एक लड़की भीगी भागी सी..गाना गाती दिख रही हैं। इस वीडियो को देखकर लोगों ने कहना शुरू कर दिया है- इन्हें सलोनी भाभी मत कहिए, ये य़शोमति मैया के नंनदलाल की हमारी यशोदा मैया हैं। कई लोगों ने कहा है- अगर ये गाती होतीं तो आज शानदार सिंगर होतीं। एक फैन ने कहा- ये तो श्रेया घोषाल जैसा गा रही हैं।
रायपुर।ग्रामीण अंचल की महिलाओं के जीवन में आत्मविश्वास और स्वावलंबन का नया सवेरा छत्तीसगढ़ शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं ने लाया है। सरगुजा जिले के ग्राम गुमराकलां की रहने वाली श्रीमती…
रायपुर।राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि समृद्ध और सुलभ ग्रामीण भारत के लिए मज़बूत आधारभूत संरचना आवश्यक है। पुल केवल दो छोरों को नहीं जोड़ते, बल्कि जीवन, अवसर और…
रायपुर।इमली प्रसंस्करण समिति चितापुर की महिला समूह की दीदियों ने अपनी मेहनत और लगन के बूते यह सिद्ध कर दिया है कि यदि ग्रामीण संसाधनों का सही तरीके से प्रसंस्करण…
रायपुर।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित महतारी वंदन योजना के माध्यम से प्रदेश की पात्र महिलाओं को प्रतिमाह 1000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही…
रायपुर।आदिम जाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान (TRTI), नवा रायपुर द्वारा 13–14 मार्च 2026 को आयोजित आदि परब–2026 कार्यक्रम “From Tradition to Identity” थीम के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। भारत सरकार…
रायपुर।जशपुर वनमंडल अंतर्गत दो अलग-अलग स्थानों पर लगी वनाग्नि को वन विभाग की त्वरित कार्यवाही से समय रहते नियंत्रित कर लिया गया है। इसके फलस्वरूप बड़ी वन क्षति होने से…
रायपुर। राज्य में पेट्रोलियम पदार्थों की नियमित उपलब्धता और सुचारू वितरण सुनिश्चित करने के लिए रायगढञ जिला प्रशासन सतर्क है। छत्तीसगढ़ शासन के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग…
भोपाल, राजधानी के कैलाश नाथ काटजू अस्पताल में अब 20 मार्च से महिलाओं को नि:संतानता (इन्फर्टिलिटी), पीसीओएस, सर्वाइकल कैंसर, मोटापा, मेनोपॉज, और अनियमित मासिक धर्म जैसी समस्याओं का इलाज मिलेगा। अस्पताल…