अगरकर बोले-फिटनेस की वजह से हार्दिक को टी-20 कप्तानी नहीं:हेड कोच गंभीर ने कहा- रोहित-कोहली वर्ल्ड कप 2027 खेल सकते हैं

Updated on 22-07-2024 02:22 PM

श्रीलंका के दौरे पर जाने से पहले टीम के नए हेड कोच गौतम गंभीर और चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर ने आज यानी सोमवार को मुंबई में प्रेस कॉन्फ्रेंस की, जिसमें अगरकर ने कहा, 'सूर्यकुमार यादव को इसलिए कप्तान बनाया गया, क्योंकि वह योग्य उम्मीदवारों में से एक हैं। वे बेस्ट टी-20 बल्लेबाजों में से एक हैं। आप ऐसा कप्तान चाहते हैं जो सभी मैच खेले। हार्दिक पंड्या की फिटनेस उनके लिए एक चुनौती रही है।'

उन्होंने आगे कहा, 'हार्दिक काफी अहम खिलाड़ी हैं, लेकिन उनकी फिटनेस चिंता का विषय है। चयनकर्ताओं और कोच के लिए उन्हें हर मैच खिलाना मुश्किल हो जाता है। हम ऐसा कप्तान चाहते थे जो सभी मैच खेलने के लिए उपलब्ध हो। सूर्या में सफल होने के लिए सभी आवश्यक गुण हैं।'

27 जुलाई से खेली जाएगी सीरीज
टीम आज दोपहर मुंबई एयरपोर्ट से श्रीलंका के लिए रावण हुई। गंभीर और चीफ सिलेक्टर अगरकर ने श्रीलंका दौरे के लिए 18 जुलाई को भारतीय टीम का ऐलान किया। टीम के ऐलान में सबसे बड़ा फैसला हार्दिक को टी-20 की कप्तानी न देने का रहा है। श्रीलंका में टीम इंडिया 3 टी-20 मैचों की सीरीज खेलेगी। पहला मुकाबला पल्लेकेले में 27 जुलाई को शाम 7:00 बजे से खेला जाएगा। वनडे सीरीज की शुरुआत 2 अगस्त से कोलंबो में होगी।

रोहित-कोहली खेल सकते हैं वर्ल्ड कप 2027- गंभीर
गंभीर ने कहा, 'मुझे लगता है कि रोहित-विराट ने दिखा दिया है कि वे बड़े मंच पर क्या कर सकते हैं, चाहे वह टी-20 वर्ल्ड कप हो या वनडे वर्ल्ड कप। उन दोनों खिलाड़ियों में अभी बहुत क्रिकेट बचा है। चैंपियंस ट्रॉफी है, ऑस्ट्रेलिया सीरीज है, फिर अगर फिटनेस अच्छी रही तो 2027 वर्ल्ड कप खेल सकते हैं।'

मेरा-कोहली का रिश्ता TRP के लिए नहीं है- गंभीर
गंभीर ने कहा, 'विराट कोहली के साथ किस तरह का रिश्ता है, यह TRP के लिए नहीं है। फिलहाल, हम भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं, हम 140 करोड़ भारतीयों का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। वह एक वर्ल्ड क्लास बल्लेबाज हैं। मैंने कई बार कहा है कि हम दोनों मिलकर टीम इंडिया के लिए कड़ी मेहनत करेंगे और 140 करोड़ लोगों को गौरवान्वित करेंगे।'

जडेजा को वनडे टीम से बाहर नहीं किया गया- अगरकर
अगरकर ने कहा, 'रवींद्र जडेजा को वनडे टीम से बाहर नहीं किया गया है, वह हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण खिलाड़ी हैं। वे टीम की रणनीति का हिस्सा बने रहेंगे। हर खिलाड़ी जो टीम से बाहर होता है, उसे लगता है कि उसके साथ बहुत बुरा हुआ है। कभी-कभी ऐसा ही होता है, सभी को 15 में शामिल करना मुश्किल होता है। एक ही छोटी सी सीरीज में अक्षर पटेल और रवींद्र जडेजा दोनों को लेना ठीक नहीं होता।'

भारतीय कोच गंभीर का पहला असाइनमेंट
गौतम गंभीर हाल ही में टीम इंडिया के हेड कोच बने हैं। बतौर भारतीय कोच गंभीर की यह पहला प्रेस कॉन्फ्रेंस रही। वहीं बतौर उनका यह पहला असाइनमेंट भी होगा। 42 साल के गंभीर ने द वॉल के नाम से मशहूर राहुल द्रविड़ की जगह ली है। द्रविड़ का कार्यकाल टी-20 वर्ल्ड कप के बाद खत्म हो गया। गंभीर का कार्यकाल जुलाई 2027 तक रहेगा।

श्रीलंका दौरे के लिए टी-20 स्क्वॉड : सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उप कप्तान), यशस्वी जयसवाल, रिंकू सिंह, रियान पराग, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई , अर्शदीप सिंह, खलील अहमद, मोहम्मद सिराज।

श्रीलंका दौरे के लिए वनडे स्क्वॉड : रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल (उप कप्तान), विराट कोहली, केएल राहुल (विकेटकीपर), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, शिवम दुबे, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, रियान पराग, अक्षर पटेल, खलील अहमद, हर्षित राणा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
फिल्म विद्वान इरा भास्कर ने हाल ही में समकालीन भारतीय सिनेमा की राजनीति पर चर्चा के दौरान आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' की आलोचना की, जो एक्ट्रेस स्वरा भास्कर की…
 14 March 2026
शाहिद कपूर की हालिया रिलीज फिल्म 'ओ रोमियो' ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई और अब दूसरी मूवी 'कॉकटेल-2' दस्तक देने के लिए तैयार है। शुक्रवार, 13 मार्च…
 14 March 2026
भारतीय सिनेमा के कॉमेडी के उस्ताद अब कॉमेडी से डरने लगे हैं। कॉमेडी फिल्मों की बात करें तो प्रियदर्शन की बराबरी कर पाना किसी के लिए भी मुश्किल है। चार…
 14 March 2026
सिंगर-रैपर बादशाह की मुश्किलें कम होने का नाम नही ले रही हैं। अब तो उनकी गिरफ्तारी के भी आदेश आ गए हैं। हरियाणवी गाने 'टटीरी' को लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई…
 14 March 2026
अनुराग डोभाल के मैनेजर ने खुलासा किया है कि यूट्यूबर की हालत गंभीर है। हाल ही में, मैनेजर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर बताया कि यूके07 राइडर पहले ठीक थे,…
 14 March 2026
बॉलीवुड का अक्सर अंडरवर्ल्ड से नाम जुड़ता रहा है। अब फराह खान ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में इससे जुड़ा एक और चौंकाने वाला खुलासा किया है। उनके मुताबिक, 90…
 14 March 2026
दिग्गज अभिनेत्री फरीदा जलाल पर्दे पर भले ही कितनी ही खूबसूरत क्यों न दिखती हों, लेकिन आम लोगों की तरह उनकी जिंदगी में भी काफी उथल-पुथल रही है। एक्ट्रेस ने…
 14 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…
Advt.