आगरा का 'भूतिया' सर्किट हाउस, बिजनौर की रात और नोएडा दौरा, CM योगी ने कैसे तोड़े 3 अपशकुन?

Updated on 20-09-2025 12:46 PM
 लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को नोएडा दौरे पर थे। इस दौरान योगी ने पूर्व सांसद रमेश चंद्र तोमर की पुस्तक 'भारतवर्ष की स्वर्णाभा नरेन्द्र मोदी' का विमोचन किया।कार्यक्रम के दौरान सीएम ने बताया कि उन्होंने कैसे तीन अपशकुन को तोड़ दिया। योगी ने नोएडा दौरे, आगरा के कथित भूतिया सर्किट हाउस और बिजनौर में रात में रुकने के अपशकुन को लेकर पूरा वाकया बताया है।
सीएम योगी ने कहा- 'गौतमबुद्ध नगर को लूट का अड्डा बना दिया गया था। वो बेईमानी का एक नया जरिया बन गया था। इसी को लेकर कहा जाता था कि अगर मुख्यमंत्री वहां जाएंगे तो दोबारा मुख्यमंत्री नहीं बन पाएंगे। ये बात सुनकर मैंने कहा था कि तब तो जरूर जाऊंगा। मुख्यमंत्री बनने के बाद मैं वहां गया। जो कल जाना है वो आज चला जाए। लेकिन जाऊंगा जरूर। आखिर इसे अभिशाप क्यों बनाया गया है। तब मुझे पता लगा कि जो लूटखसोट करने वाले लोग थे, उन्होंने ही ये फैला रखा था कि जो मुख्यमंत्री जाएगा वो दोबारा नहीं बन पाएगा। मैं पहला मुख्यमंत्री हूं जो 5 साल मुख्यमंत्री बने रहने के बाद फिर दोबारा जनता जनार्दन के आशीर्वाद से चुनकर आ गया हूं।'

'बिजनौर के गेस्‍ट हाउस में रात गुजारी'

योगी ने कहा कि इसी तरीके से बिजनौर के बारे में बताया जाता था कि मुख्यमंत्री को रात में वहां नहीं रुकना चाहिए। बिजनौर को लेकर भी मैंने कहा था कि वहां भी जरूर रुकूंगा। मैं बिजनौर गया और रात में रुका भी। उस दौरान वहां के जिलाधिकारी का फोन आया कि आप रुकेंगे तो हमने कहा कि मैं रात में रुकूंगा। डीएम ने कहा कि यहां होटल बहुत अच्छे नहीं है। इस पर मैंने कहा कि मैं होटल में रुकता ही नहीं हूं। गेस्ट हाउस होगा, नहीं तो किसी कार्यकर्ता के घर में रुक जाएंगे। लेकिन रुकेंगे जरूर। डीएम ने उनसे कहा कि पीडब्ल्यूडी का गेस्ट हाउस बहुत पुराना है। हमने उनसे कहा कि मंत्री रुकते होंगे, अतिथि रुकते होंगे तो हम क्यों नहीं रुक सकते हैं। मैं वहीं रात में रुका था।


'उस भूत से साक्षात्कार करने के लिए ही मैं आया हूं'

मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसे ही आगरा के बारे में कहते थे कि वहां के सर्किट हाउस में नहीं रुकना चाहिए। भूत आने की बात कही जाती थी। उस भूत से साक्षात्कार करने के लिए ही मैं आया हूं। इसलिए वहीं पर रात में रुकूंगा। रात में वही रुका भी था। जब कोई जिद हो तो कोई बाधा आपके मार्ग की बाधा नहीं बन सकती है। यही जिद विकास की आपके मन में होनी चाहिए। यह जिद व्यक्तिगत स्वार्थ की नहीं होनी चाहिए कि ये मेरा काम हो जाए। काम वही होना चाहिए जो समाज और राष्ट्र के लिए उपयुक्त हो। जो देश के लिए अनुकूल और समाज के लिए हितकारी हो।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
जयपुर: गुलाबी नगरी के गौरव और ऐतिहासिक आमेर महल में चैत्र नवरात्र की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। कल यानी 19 मार्च से शुरू हो रहे नवरात्र पर्व को देखते हुए…
 18 March 2026
नई दिल्ली/भोपाल/जयपुर/लखनऊ, देश के कई हिस्सों में पिछले तीन दिनों से आंधी, बारिश और ओले गिरने का दौर जारी है। IMD के मुताबिक 18 मार्च से स्ट्रॉन्ग वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ)…
 18 March 2026
अहमदाबाद, गुजरात में कई अहम स्थानों को बम ब्लास्ट से उड़ाने की धमकी मिली है। बुधवार सुबह आए ईमेल के बाद गांधीनगर में विधानसभा को खाली करवाकर चेक किया। इसके साथ…
 18 March 2026
 चंदौली: उत्तर प्रदेश की चंदौली पुलिस की शराब तस्करों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्यवाही जारी है। एसपी के निर्देशन में चंदौली पुलिस ने इस मार्च महीने के महज 15 दिनों में शराब…
 18 March 2026
सवाई माधोपुर: राजस्थान के रणथंभौर टाइगर रिजर्व के राजबाग इलाके में प्रकृति का वह कठोर चेहरा देखने को मिला, जिसे देखकर सफारी पर आए पर्यटकों की सांसें गले में अटक गईं।…
 18 March 2026
नई दिल्ली, राज्यसभा में बुधवार को अप्रैल से जुलाई के बीच राज्यसभा से रिटायर हो रहे 59 सांसदों को विदाई दी गई। इनमें पूर्व पीएम एचडी देवगौड़ा, शरद पवार, सभापति हरिवंश,…
 17 March 2026
मुंबई: शिवसेना नेता और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे सोमवार को दिल्ली पहुंच गए हैं। यहां वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से मिलने वाले हैं। हालांकि इस मुलाकात के पीछे का सटीक कारण अभी तक…
 17 March 2026
पटना: राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अधिकारियों से काम पर लौटने की अपील का असर दिखने लगा है। उपमुख्यमंत्री सह राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री विजय कुमार सिन्हा के आग्रह…
 17 March 2026
कोलकाता : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद राज्य के कई वरिष्ठ आईएएस और आईपीएस अधिकारियों के तबादले को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। प्रदेश की मुख्यमंत्री ममता…
Advt.