अहान पांडे और अनीत पड्डा ने जीता Gen Z आइकन अवॉर्ड, स्टेज पर फिर दिखाया रोमांस, वीडियो देख उठ रहे सवाल

Updated on 29-11-2025 01:26 PM
अहान पांडे और अनीत पड्डा ने अपनी फिल्म 'सैयारा' से हर किसी के दिल में जगह बना ली। खासकर ज़ेन जी के लिए ये एक आइकॉनिक जोड़ी बन चुकी है और इन्होंने Gen Z आइकन अवॉर्ड भी जीत लिया है। जितना इनकी फिल्म को प्यार मिला, उतना ही प्यार दोनों एक्टर्स को भी मिला है। अहान और अनीत के कुछ वीडियोज़ सामने आए हैं, जिसमें दोनों एक बार फिर से 'सैयारा' वाले किरदार में दिख रहे हैं।

मोहित सूरी द्वारा निर्देशित रोमांटिक ड्रामा 'सैयारा' में अपने परफॉर्मेंस से दर्शकों का दिल जीतने वाले अहान पांडे और अनीत पड्डा एक बार फिर से सबका दिल जीतते दिख रहे हैं। दोनों स्टेज पर अपनी इसी फिल्म के गाने पर रोमांस करते दिखे।

अहान और अनीत के वीडियो

अहान अनीत का एक और वीडियो सामने आया है जिसमें दोनों ऑडियंस वाली सीट पर साथ बैठे दिख रहे हैं। अहान अनीत के कानों में कुछ कहते दिख रहे हैं और अनीत भी उनके साथ काफी क्लोज बॉन्ड शेयर करती दिख रही हैं। इस वीडियो को देखकर लोगों ने कहा है- ये अभी भी मूवी के रोल से बाहर नहीं आ पा रहे। एक ने कहा- अहान ने सही कहा था कि ये दोनों फ्रेंड्स हैं, लेकिन दोनों एक-दूसरे के लिए प्यार को समझ नहीं पा रहे। एक ने कहा- बेस्ट फ्रेंड ऐसे होते हैं तो भगवान करे मुझे भी ऐसी बेस्ट फ्रेड मिल जाए। कुछ ने कहा है- ये जिस तरह नजर आ रहे हैं, ऐसा हो ही नहीं सकता है कि इनमें प्यार न हो।

अहान और अनीत को इस अवॉर्ड से सम्मानित

बता दें कि सीएनएन -न्यूज 18 इंडियन ऑफ द ईयर 2025 में अहान और अनीत को इस अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। मोहित सूरी के निर्देशन में बनी फिल्म 'सैयारा' को लेकर सिनेमाघरों में गजब का तूफान उठा था। रिलीज के दौरान खासकर ज़ेन जी रोते-बिलखते और सिर पटकते भी खूब दिखे। हालांकि, काफी लोगों ने इसे फिल्म के लिए पेड प्रमोशन भी बताया था।

'सैयारा' ने दुनिया भर में की कितनी कमाई

ये फिल्म 18 जुलाई 2025 को रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने देश भर में 329.73 करोड़ रुपये की कमाई की थी। वहीं फिल्म को विदेशों में भी भरपूर प्यार मिला। वर्ल्डवाइड इस फिल्म ने 570.33 करोड़ रुपये की कमाई की है

अहान की ये पहली फिल्म

अहान पांडे ने इसी फिल्म से बड़े पर्दे पर डेब्यू किया। वहीं अनीत इससे 2024 में आई अमेज़न प्राइम वीडियो की सीरीज ‘बिग गर्ल्स डोंट क्राई’ में ‘रूही’ के रोल से चर्चा में आई थीं। इससे पहले वो साल 2022 में आई फिल्म 'सलाम वेंकी' में भी दिख चुकी हैं। वहीं अली अब्बास जफर और यश राज फिल्म्स की अनटाइटल्ड एक्शन रोमांस फिल्म को लेकर अब अहान पांडे काफी चर्चा में हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
फिल्म विद्वान इरा भास्कर ने हाल ही में समकालीन भारतीय सिनेमा की राजनीति पर चर्चा के दौरान आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' की आलोचना की, जो एक्ट्रेस स्वरा भास्कर की…
 14 March 2026
शाहिद कपूर की हालिया रिलीज फिल्म 'ओ रोमियो' ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई और अब दूसरी मूवी 'कॉकटेल-2' दस्तक देने के लिए तैयार है। शुक्रवार, 13 मार्च…
 14 March 2026
भारतीय सिनेमा के कॉमेडी के उस्ताद अब कॉमेडी से डरने लगे हैं। कॉमेडी फिल्मों की बात करें तो प्रियदर्शन की बराबरी कर पाना किसी के लिए भी मुश्किल है। चार…
 14 March 2026
सिंगर-रैपर बादशाह की मुश्किलें कम होने का नाम नही ले रही हैं। अब तो उनकी गिरफ्तारी के भी आदेश आ गए हैं। हरियाणवी गाने 'टटीरी' को लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई…
 14 March 2026
अनुराग डोभाल के मैनेजर ने खुलासा किया है कि यूट्यूबर की हालत गंभीर है। हाल ही में, मैनेजर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर बताया कि यूके07 राइडर पहले ठीक थे,…
 14 March 2026
बॉलीवुड का अक्सर अंडरवर्ल्ड से नाम जुड़ता रहा है। अब फराह खान ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में इससे जुड़ा एक और चौंकाने वाला खुलासा किया है। उनके मुताबिक, 90…
 14 March 2026
दिग्गज अभिनेत्री फरीदा जलाल पर्दे पर भले ही कितनी ही खूबसूरत क्यों न दिखती हों, लेकिन आम लोगों की तरह उनकी जिंदगी में भी काफी उथल-पुथल रही है। एक्ट्रेस ने…
 14 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…
Advt.