एम्स भोपाल को मिली हृदय और फेफड़ा प्रत्यारोपण की मंजूरी... मध्यभारत का पहला सरकारी अस्पताल भी बना

Updated on 07-08-2024 12:13 PM

भोपाल। मध्‍य प्रदेश के सरकारी व निजी अस्पतालों में वर्तमान में मुख्य रूप से बोन मैरो, किडनी व लिवर ट्रांसप्लांट ही हो रहे हैं। ब्रेनडेड मरीज के अंगदान के लिए परिवार की अनुमति के बाद फेफड़े और हृदय को दूसरे राज्यों के मरीजों को भेजना पड़ता था। कई बार दूरी ज्यादा होने पर यह अंग उपयोग नहीं होते थे।

अब यह समस्या खत्म होने जा रही है। मध्य भारत के जरूरतमंद मरीजों का एम्स भोपाल में ही फेफड़े और हृदय प्रत्यारोपण ट्रांसप्लांट हो सकेगा। एम्स के निदेशक डाॅ. अजय सिंह ने सोमवार को प्रेस वार्ता कर इसकी जानकारी दी। उनके कार्यकाल के दो वर्ष पूरे हो गए। इस मौके पर उन्‍होंने एम्‍स की दो वर्षाें की उपलब्धियां भी बताईं।

अब तक किडनी व बोनमैरो ट्रांसप्लांट ही हो रहे

  • वर्तमान में प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में सिर्फ किडनी व बोन मैरो ट्रांसप्लांट की ही व्यवस्था है।
  • किडनी ट्रांसप्लांट मध्‍य प्रदेश की राजधानी में एम्स अस्‍पताल और हमीदिया अस्‍पताल ही कर रहे हैं।
  • इसके साथ ही इंदौर के मेडिकल काॅलेज में अभी किडनी व बौन मैरो ट्रांसप्लांट की व्यवस्था है।
  • मिली जानकारी के अनुसार अब तक एम्स में 12 से 13 बोन मैरो ट्रांसप्लांट हो चुके हैं।

एक वर्ष में 10 लाख मरीज आए ओपीडी में

एम्स में बढ़ी सुविधाओं का नतीजा है कि एक वर्ष में अब 10 लाख 50 हजार मरीज ओपीडी में इलाज के लिए आए। मरीजों को परेशानी होने पर वे 7773010099 और 9582559721 पर काल या वाट्सएप कर शिकायत कर सकते हैं। एम्स निदेशक सिंह ने बताया कि वे टीचिंग और ट्रेनिंग, पेशेंट केयर, प्रशासनिक पहल, आउटरीच और सामुदायिक कार्यक्रम तथा महत्वपूर्ण सुधारात्मक कदमों के लिए लगातार काम करते रहेंगे।

200 वर्चुअल बेड का कर रहे संचालन

एम्स भोपाल ई कंसलटेंसी की मदद से प्रदेश के 50 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर से जुड़ा है, जिसमें मरीज के इलाज के लिए एम्स और संबंधित सेंटर के डाॅक्टर एक-दूसरे से बात कर सकते हैं। यही नहीं टेली आईसीयू के तहत सतना और विदीशा के मेडिकल काॅलेज में भर्ती मरीजों का एम्स के डाॅक्टर इलाज मुहैया करा रहे हैं। एम्स भोपाल 200 वर्चुअल बेड का संचालन कर रहा है। अब उनसे जुड़ने के लिए उत्तरप्रदेश के अस्पताल भी तैयार हैं।

शुरू हो रहे सात नए विभाग

पिछले दो वर्ष में तीन नए विभाग मेडिकल जेनेटिक्स, रुमेटोलाजी और क्लिनिकल इम्यूनोलाजी व क्रिटिकल केयर मेडिसिन विभाग स्थापित किए गए। अब चार नए सेंटर, हैप्पीनेस सेंटर, सेंटर ऑफ प्रिसिशन, सेंटर आफ एक्सीलेंस इन रेयर डिसीज, सेंटर ऑफ हीमोग्लोबिनोपैथीज खोले गए हैं। इसके अलावा 13 नए पीजी से संबंधित सुपर स्पेशलिस्ट कोर्स और 34 नई फैलोशिप शुरू की गई। एम्स 50 अन्य ऐसे मेडिकल काॅलेज जहां शिक्षकों की कमी है, वहां विद्यार्थियों के लिए डिजि‍टल लेक्चर उपलब्ध करवा रहा है। यहां संचालित स्टुडेंट्स वेलनेस सेंटर में एक वर्ष में 714 विद्यार्थियों ने कंसल्ट किया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.