रायपुर में एम्स के क्लर्क से लूट, आरोपी अरेस्ट:चाकू दिखाकर लूटे थे पैसे, लिफ्ट लेने के बहाने बाइक पर बैठा था आरोपी

Updated on 27-11-2025 12:58 PM
रायपुर, रायपुर में एम्स अस्पताल के एक कर्मचारी के साथ लूट की वारदात हुई है। एक युवक ने लिफ्ट मांगने के बहाने कर्मचारी की बाइक पर बैठ गया। फिर कुछ दूर जाकर चाकू से मारने की धमकी देकर लूट की वारदात कर दी। इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामला आजाद चौक थाना इलाके का है।

ग्राम सिमरिया निवासी नरेंद्र ठाकुर, जो एम्स रायपुर में क्लर्क के पद पर कार्यरत है। सोमवार शाम ड्यूटी से घर लौट रहे थे। जीई रोड स्थित राजकुमार कॉलेज के सामने वह कुछ देर काम से रुके थे, तभी एक अज्ञात युवक पास आया और लिफ्ट मांगते हुए उसे घर तक छोड़ने के लिए कहा। नरेंद्र ठाकुर ने उसकी बात मान ली और उसे बाइक पर पीछे बैठा लिया।

बाइक की चाबी छीनकर पैसों की मांग की

जब दोनों पुरानी शराब भट्ठी आश्रम तिराहा के पास पहुंचे तो युवक ने उतरने के लिए कहा। जैसे ही नरेंद्र ने बाइक रोकी, युवक ने अचानक बाइक की चाबी छीन ली और पैसों की मांग करने लगा। विरोध करने पर उसने गाली-गलौज की और चाकू से मारने की धमकी दी। इसके बाद उसने नरेंद्र ठाकुर की शर्ट की जेब से 2200 रुपए झपट लिए और मौके से भाग गया।

आर्म्स एक्ट में जा चुका हैं जेल

पीड़ित ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी है। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ लूट और धमकी का मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी की पहचान के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाला गया।

जिसमें आरोपी की पहचान रतन उर्फ राज महानंद के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है इसके पास से लूट की रकम भी बरामद की गई है। आरोपी पहले भी आर्म्स एक्ट में जेल जा चुका है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
'इनसाइडर वर्सेस आउटसाइडर' को लेकर बॉलीवुड में लंबे समय से चल रही बहस में आलिया भट्ट ने एक बड़ा कदम उठाया है। जहां लोगों का मानना है कि फिल्म इंडस्ट्री…
 20 March 2026
'धुरंधर 2' की रिलीज का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा था। फिल्म वैसे तो 19 मार्च को रिलीज होनी थी, पर एक दिन पहले, 18 मार्च को इसके देशभर…
 20 March 2026
रश्‍म‍िका मंदाना के सितारे इन दिनों सातवें आसमान पर हैं। बीते महीने 26 फरवरी को उन्‍होंने विजय देवरकोंडा के साथ उदयपुर में शादी की। कर्नाटक में पैदा हुईं रश्‍म‍िका को…
 20 March 2026
दिसंबर 2025 में जब 'धुरंधर' रिलीज हुई थी, तो यूट्यूबर ध्रुव राठी ने आदित्य धर को जमकर लताड़ा था और कहा था कि वह पैसों के लिए युवा पीढ़ी के…
 20 March 2026
अगर पूछा जाए कि ट्विटर यानी X की दुनिया में सबसे बड़ी पहेली क्या है, तो लोग शायद अमिताभ बच्चन का ही नाम लेंगे। वो रोजाना ऐसे-ऐसे ट्वीट करते हैं…
 20 March 2026
हिंदी सिनेमा में 80 और 90 के दशक का दौर ऐसा था जब हीरो जितना दमदार होता था, विलन भी उतना ही खतरनाक नजर आता था। उस समय फिल्मों में…
 20 March 2026
जहां सऊदी अरब में ईद 20 मार्च को है, वहीं भारत में इसे 21 मार्च को मनाया जाएगा। ईद की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं और लोग जश्न में डूब…
 20 March 2026
लखनऊ: आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से हो रही है। इस सीजन की शुरुआत से पहले टीमें तगड़ी तैयारियां कर रही हैं। इसी बीच लखनऊ सुपर जायंट्स के खेमे से…
 20 March 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 के आगाज से पहले राजस्थान रॉयल्स को एक बहुत बड़ा झटका लगा है। इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर सैम करन चोट के कारण आगामी सीजन से बाहर हो…
Advt.