'घर वापसी' के साथ ही सुधरने लगे एयर इंडिया के दिन, टाटा के साथ आधा रह गया घाटा

Updated on 07-09-2024 12:58 PM
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप के पास आते ही एयर इंडिया के दिन फिरने लगे हैं। कंपनी का घाटा आधे से भी कम रह गया है। टाटा संस की FY24 वार्षिक रिपोर्ट के मुताबिक टाटा ग्रुप के एयरलाइन बिजनस का घाटा पिछले वित्त वर्ष के 15,414 करोड़ रुपये से घटकर 6,337 करोड़ रुपये रह गया। इसमें एयर इंडिया, एयर इंडिया एक्सप्रेस, टाटा एसआईए एयरलाइंस (विस्तारा) और AIX कनेक्ट (एयरएशिया इंडिया) शामिल हैं। ग्रुप का डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक्स बिजनस 148% बढ़कर 1,612 करोड़ रुपये हो गया जबकि शुद्ध घाटा 1,723 करोड़ रुपये से बढ़कर 2,223 करोड़ रुपये पहुंच गया। टाटा संस टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी है।

टाटा ग्रुप ने 2022 में एयर इंडिया को खरीदा था। कंपनी की करीब सात दशक बाद घर वापसी हुई थी। एयर इंडिया ने फाइनेंशियल ईयर 2024 में 51,365 करोड़ रुपये का अपना अब तक का सबसे अधिक कंसोलिडेटेड रेवेन्यू दर्ज किया। यह पिछले वर्ष की तुलना में 24% अधिक है। कंपनी की उपलब्ध सीट किलोमीटर (ASKM) की क्षमता बढ़कर 105 अरब पहुंच गई और यात्री लोड फैक्टर भी सुधार के साथ 85% हो गया। देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो का संचालन करने वाली इंटरग्लोब एविएशन ने वित्त वर्ष 2024 में 68,904 करोड़ रुपये का रेवेन्यू और 8,167 करोड़ रुपये का प्रॉफिट दर्ज किया। इस बारे में टाटा संस ने कोई टिप्पणी नहीं की।

एयरलाइन पर फोकस


एक टॉप डोमेस्टिक इनवेस्टमेंट फंड के प्रमुख ने बताया कि टाटा ग्रुप का फोकस एयरलाइन सेक्टर पर है। एविएशन और ईकॉमर्स की चुनौतियों को प्रभावी रणनीति के साथ धीरे-धीरे दूर किया जाएगा। ये ऐसे क्षेत्र नहीं हैं जिनमें काम करना आसान है। लेकिन देश के राष्ट्र निर्माण में इनकी अहम भूमिका है और इसलिए टाटा के लिए इनमें आगे रहना जरूरी है। स्टैंडअलोन आधार पर एयर इंडिया ने वित्त वर्ष 2024 में अपने घाटे को वित्त वर्ष 2023 में 11,388 करोड़ रुपये से घटाकर 4,444 करोड़ रुपये कर दिया जबकि कारोबार 23% बढ़कर 38,812 करोड़ रुपये हो गया। विस्तारा ब्रांड का संचालन करने वाली टाटा एसआईए एयरलाइंस ने वित्त वर्ष 2024 में 29% की वृद्धि के साथ 15,191 करोड़ रुपये का कारोबार किया और पिछले वर्ष के 1,394 करोड़ रुपये से अपने घाटे को घटाकर 581 करोड़ रुपये कर दिया।

टाटा संस की सालाना रिपोर्ट में कहा गया है कि टाटा डिजिटल के पोर्टफोलियो में वित्त वर्ष 2024 में 20.76 मिलियन लेन-देन करने वाले ग्राहक थे। इससे कुल ग्रॉस मर्केंडाइज वैल्यू 37,355 करोड़ रुपये रही। टाटा संस का शुद्ध लाभ 57% बढ़कर 34,654 करोड़ रुपये हो गया जबकि राजस्व 25% बढ़कर ₹43,893 करोड़ रहा। टाटा संस ने शेयरधारकों को 35,000 रुपये प्रति शेयर का अब तक का सबसे अधिक लाभांश भी दिया है। टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन को वित्त वर्ष 2024 में 135 करोड़ रुपये का पारिश्रमिक मिला, जो वित्त वर्ष 2023 के 113 करोड़ रुपये से लगभग 20% अधिक है। वार्षिक रिपोर्ट के अनुसार इसमें 12.43 करोड़ रुपये वेतन और 121.50 करोड़ रुपये कमीशन था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
नई दिल्ली: नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल ( NCLT ) ने अडानी एंटरप्राइजेज को जयप्रकाश एसोसिएट्स लिमिटेड (JAL) के अधिग्रहण की मंजूरी दे दी है। इस फैसले के साथ भारत के दिवालिया…
 18 March 2026
नई दिल्ली: ईरान-इजरायल/अमेरिका युद्ध के कारण पूरी दुनिया में कच्चे तेल और गैस को लेकर हाहाकार मचा हुआ है। इस युद्ध से पश्चिम एशिया में एनर्जी वार शुरू हो गया है।…
 18 March 2026
नई दिल्ली: मार्केट रेगुलेटर सेबी ने डीमैट अकाउंट और म्यूचुअल फंड फोलियो में नॉमिनेशन के लिए एक आसान फ्रेमवर्क का प्रस्ताव दिया है। इसका मकसद निवेशकों के लिए ऑनबोर्डिंग को आसान…
 18 March 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध को आज 19वां दिन है। 28 फरवरी से शुरू हुआ यह युद्ध दुनियाभर में हलचल मचा रहा है। वैश्विक तनाव के बीच क्रिप्टोकरेंसी में जबरदस्त उछाल आया…
 18 March 2026
नई दिल्ली: मुकेश अंबानी देश का सबसे बड़ा आईपीओ लाने की तैयारी में हैं। रिलायंस इंडस्ट्रीज की टेलीकॉम कंपनी जियो प्लेटफॉर्म्स के आईपीओ के लिए ड्राफ्ट इसी महीने फाइल किया जा…
 18 March 2026
नई दिल्ली: आपने हवाई जहाज (Flight) से यात्रा की होगी तो इससे जरूर दो-चार हुए होंगे। टिकट बुक कराने के बाद आपको सीट सेलेक्शन (Flight Seat Selection) करते वक्त पसंद…
 18 March 2026
नई दिल्ली: घरेलू शेयर बाजार में आज लगातार तीसरे दिन तेजी आई है। कच्चे तेल की कीमत में गिरावट से बीएसई सेंसेक्स में कारोबार के दौरान 800 अंक की तेजी आई…
 18 March 2026
नई दिल्ली: रणवीर सिंह की मूवी 'धुरंधर 2: रिवेंज' कल यानी गुरुवार को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस मूवी की एडवांस ने अभी से गर्दा उड़ा दिया है। अपने चार दिनों…
 17 March 2026
कोच्चि: ईरान-इजरायल युद्ध (Iran Israel War) की आग में सिर्फ रसोई गैस (LPG) की ही सप्लाई प्रभावित नहीं हुई है। अब तो इसकी तपिश देश की एफएमसीजी इंडस्ट्री (FMCG Industry)…
Advt.