भारतीय एयरस्पेस में और सुरक्षित हुई हवाई जहाजों की उड़ानें, डीजीसीए ने बनाया ये प्लान

Updated on 05-09-2024 11:59 AM
नई दिल्ली: एविएशन रेगुलेटर डीजीसीए ने बताया कि देश में फ्लाइटों की लैंडिंग में अस्थिरता और भारतीय एयरस्पेस में दो फ्लाइटों के बीच तय सीमा से अधिक नजदीक आ जाने जिसे एयरप्रॉक्स कहा जाता है। इनमें खासी कमी आई है। डीजीसीए ने बताया कि हर 10 हजार उड़ानों में लैंडिंग के समय अस्थिर अप्रोच का अनुपात लगातार कम हो रहा है, जो कि भारतीय एविएशन सेक्टर के लिए एक अच्छी खबर है।

डीजीसीए ने समीक्षा रिपोर्ट में दी जानकारी

डीजीसीए ने अपनी वार्षिक सुरक्षा समीक्षा रिपोर्ट की जानकारी देते हुए यह जानकारी दी। रेगुलेटर ने बताया कि प्रति 10 हजार उड़ानों में लैंडिंग के समय अस्थिर अप्रोच का अनुपात लगातार घटता जा रहा है। देश के एविएशन सेक्टर के लिए यह अच्छी बात है। पिछले साल इसमें करीब 23 फीसदी की कमी आई है। लैंडिंग अप्रोच से मतलब फ्लाइट का वह चरण होता है। जब चालक दल फ्लाइट को पांच हजार फुट की उंचाई से लैंड कराने की प्रक्रिया शुरू करता है। इसमें फ्लाइट के रनवे तक सावधानी पूर्वक टच करने के साथ ही यह चरण खत्म होता है। जिसे सेफ लैंडिंग भी कहा जाता है।

लैंडिंग के समय जोखिम हुआ कमडीजीसीए ने बताया कि लैंडिंग के समय अस्थिर अप्रोच घटने से एयरक्राफ्ट के रनवे से फिसलने और रनवे पर असामान्य रूप से संपर्क का जोखिम कम हो जाता है। इसी तरह से भारतीय हवाई क्षेत्र में प्रति 10 लाख उड़ानों में जोखिम वाले एयरप्रॉक्स के मामले 25 फीसदी कम हुए हैं। इसके अलावा प्रति 10 हजार उड़ानों पर जमीन के करीब होने को लेकर जारी होने वाली चेतावनी में भी 92 फीसदी की कमी आई है। जिससे फ्लाइट और सुरक्षित हुई हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
नई दिल्ली/गांधीनगर, सुप्रीम कोर्ट ने वनतारा के खिलाफ दायर एक फाउंडेशन की याचिका को खारिज कर दिया। कोर्ट ने कहा कि वनतारा में किसी भी तरह के घरेलू और अंतरराष्ट्रीय कानून…
 20 March 2026
जयपुर: राजस्थान की झुलसाने वाली गर्मी ने अभी दस्तक दी ही है कि राज्य सरकार ने प्यास बुझाने के लिए अपनी 'फौज' को मैदान में उतार दिया है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा…
 20 March 2026
जयपुर: राजस्थान सहित देशभर के शिया समुदाय ने इस साल ईद-उल-फितर के मौके पर किसी भी तरह का जश्न न मनाने का एक बड़ा और भावुक फैसला लिया है। ईद, जो…
 20 March 2026
नोएडा: दिल्ली से यमुना एक्सप्रेसवे की ओर जाने वाले वाहन चालकों को बड़ी राहत देने के लिए नोएडा में नई एलिवेटेड रोड बनाने की योजना तैयार की जा रही है। यह…
 20 March 2026
लखनऊ: उत्‍तर प्रदेश में पंचायत चुनावों को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। इलाहाबाद हाईकोर्ट की तरफ से कड़ा रुख अपनाने के बाद पंचायतीराज मंत्री ओमप्रकाश राजभर का दावा है कि…
 20 March 2026
लखनऊ: राजधानी लखनऊ के नींवा गांव से एक झकझोर देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक ही परिवार के तीन लोगों ने जहर खा लिया। इस घटना में मां और…
 20 March 2026
भोपाल/लखनऊ/शिमला/देहरादून, देश के कई हिस्सों में मौसम बदला है। राजस्थान में जयपुर सहित कई जिलों में शुक्रवार सुबह तेज बरसात हुई। 17 से ज्यादा शहरों में आंधी-बारिश का यलो अलर्ट है।…
 19 March 2026
ऊना, हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के गगरेट विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेता अनिल डडवाल को तिहाड़ जेल भेज दिया गया है। उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ सोशल मीडिया…
 19 March 2026
बाराबंकी: सु्प्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश के बाराबंकी स्थित टोल प्‍लाजा पर वकीलों के तोड़फोड़ और हिंसा की घटना पर नाराजगी जताई है। कोर्ट ने कहा कि वकालत एक सम्‍मानित पेशा…
Advt.