धर्मेंद्र के लिए इमोशनल हुए अजय देवगन और करण जौहर ने किया पोस्ट, कहा- ये कमी शब्दों में बयां नहीं की जा सकती

Updated on 24-11-2025 02:40 PM
गुजरे जमाने के शानदार अभिनेता धर्मेंद्र अपने पीछे 89 साल की यादें छोड़कर इस दुनिया से जा चुके हैं। धर्मेंद्र ने आज 24 नवंबर दोपहर को आखिरी सांस ली। उनके निधन के साथ ही उनके अपने और बॉलीवुड के तमाम सितारे विले पार्ले पवनहंस पहुंचे जहां उनकी आखिरी झलक देखने के लिए फैन्स की भी भारी भीड़ दिखी। वहीं करण जौहर ने धर्मेद्र के निधन के तुरंत बाद एक पोस्ट किया है। वहीं अजय देवगन ने भी धर्मेंद्र को याद करते हुए एक पोस्ट किया है।

आंखों में आंसू लिए धर्मेंद्र के बड़े बेटे सनी देओल ने उन्हें उनकी चिता को अग्नि दिया और वहां पूरा परिवार इस मौके पर मायृूस और गमजदा है। इस वक्त धर्मेंद्र के निधन से जहां अपनों की आंखों में आंसू हैं वहीं उनके करीबी और उनके चाहने वालों के दिलों में बेशुमार यादें हैं। करण जौहर ने उन्हें याद करते हुए एक इमोशनल पोस्ट किया है।

करण जौहर ने लिखा पोस्ट

करण जौहर ने धर्मेंद्र की ब्लैक एंड वाइट तस्वीर के साथ एक लंबा-चौड़ा नोट लिखा है। उन्होंने इअस पोस्ट में लिखा है, 'ये एक युग का अंत है, एक बड़े मेगास्टार, मुख्यधारा के सिनेमा में एक सच्चे हीरो की पहचान, अविश्वसनीय रूप से हैंडसम और रहस्यमयी स्क्रीन प्रजेंस वाले शानदार एक्टर। वह हैं और हमेशा रहेंगे भारतीय सिनेमा के एक सच्चे दिग्गज। सिनेमा के इतिहास के पन्नों में उनका नाम हमेशा चमकता रहेगा।'

'आज हमारी इंडस्ट्री में एक ऐसा खालीपन है जिसे कोई भी कभी भर नहीं सकेगा'

उन्होंने आगे लिथा, ' पर इन सबसे बढ़कर, वो एक बेहतरीन इंसान थे। हमारी इंडस्ट्री में हर कोई उनसे बेहिसाब प्यार करता था। उनके दिल में हर किसी के लिए सिर्फ प्यार और पॉजिटिविटी थी। उनका आशीर्वाद, अद्भुत स्नेह, इन सबकी कमी को शब्दों में बयान नहीं किया जा सकता। आज हमारी इंडस्ट्री में एक ऐसा खालीपन है जिसे कोई भी कभी भर नहीं सकेगा। वह हमेशा के लिए एक और एकमात्र धरमजी रहेंगे।'
अजय देवगन ने लिखा, 'धरम जी के बारे में सुनकर दिल टूट गया। उनकी गर्मजोशी, उदारता और उपस्थिति ने कलाकारों की कई पीढ़ियों को प्रेरित किया। इंडस्ट्री ने एक दिग्गज खो दिया है... और हमने एक ऐसे व्यक्ति को खो दिया है जिसने हमारे सिनेमा की आत्मा को आकार दिया। ओम शांति ।'

अमिताभ से लेकर सलीम खान तक पहुंचे उन्हें विदा करने

धर्मेंद्र का आज सोमवार को निधन हो गया जिसके बाद उनके घर के बाहर अपनों की भीड़ लगने लगी। वहीं कुछ समय बाद हेमा मालिनी, ईशा देओल अमिताभ बच्चन जैसे तमाम लोग विले पार्ले श्मशान भूमि पहुंचते नजर आए। इस मौके पर डायलॉग राइटर और सलमान खान के पिता सलीम खान भी विले पार्ले श्मशान भूमि पहुंचे। उन्हें आखिरी विदाई देने आमिर खान भी पहुंचे, वहीं दूसरी तरफ बाहर फैन्स की भारी भीड़ नजर आई।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 15 March 2026
रायपुर।सपनों को उड़ान देने के लिए पंख नहीं, साहस और संकल्प की जरूरत होती है। इसी बात को सत्य साबित किया है छत्तीगसढ के धमतरी की एक साधारण लेकिन जुझारू…
 15 March 2026
रायपुर।ग्रामीण अंचल की महिलाओं के जीवन में आत्मविश्वास और स्वावलंबन का नया सवेरा छत्तीसगढ़ शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं ने लाया है। सरगुजा जिले के ग्राम गुमराकलां की रहने वाली श्रीमती…
 15 March 2026
रायपुर।राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि समृद्ध और सुलभ ग्रामीण भारत के लिए मज़बूत आधारभूत संरचना आवश्यक है। पुल केवल दो छोरों को नहीं जोड़ते, बल्कि जीवन, अवसर और…
 15 March 2026
रायपुर।इमली प्रसंस्करण समिति चितापुर की महिला समूह की दीदियों ने अपनी मेहनत और लगन के बूते यह सिद्ध कर दिया है कि यदि ग्रामीण संसाधनों का सही तरीके से प्रसंस्करण…
 15 March 2026
रायपुर।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित महतारी वंदन योजना के माध्यम से प्रदेश की पात्र महिलाओं को प्रतिमाह 1000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही…
 15 March 2026
रायपुर।आदिम जाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान (TRTI), नवा रायपुर द्वारा 13–14 मार्च 2026 को आयोजित आदि परब–2026 कार्यक्रम “From Tradition to Identity” थीम के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। भारत सरकार…
 15 March 2026
रायपुर।जशपुर वनमंडल अंतर्गत दो अलग-अलग स्थानों पर लगी वनाग्नि को वन विभाग की त्वरित कार्यवाही से समय रहते नियंत्रित कर लिया गया है। इसके फलस्वरूप बड़ी वन क्षति होने से…
 15 March 2026
रायपुर। राज्य में पेट्रोलियम पदार्थों की नियमित उपलब्धता और सुचारू वितरण सुनिश्चित करने के लिए रायगढञ जिला प्रशासन सतर्क है। छत्तीसगढ़ शासन के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग…
 15 March 2026
भोपाल, राजधानी के कैलाश नाथ काटजू अस्पताल में अब 20 मार्च से महिलाओं को नि:संतानता (इन्फर्टिलिटी), पीसीओएस, सर्वाइकल कैंसर, मोटापा, मेनोपॉज, और अनियमित मासिक धर्म जैसी समस्याओं का इलाज मिलेगा। अस्पताल…
Advt.