रातों रात विराट कोहली से भी ज्यादा अमीर हो गए अजय जडेजा, 1450 करोड़ का हो गया नेटवर्थ

Updated on 16-10-2024 01:26 PM
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व धाकड़ खिलाड़ी अजय जडेजा सुर्खियों में छाए हुए हैं। हाल ही में अजय जडेजा को गुजरात के जामनगर के शाही घराने का वारिस घोषित किया गया। जडेजा अब जामनगर के नए जाम साहब कहलाएंगे। जाम साहब बनते अजय जडेजा रातों रात भारत के सबसे अमीर क्रिकेटर बन गए हैं। उनके नेटवर्थ की खूब चर्चा होने लगी है। एक रिपोर्ट के मुताबिक अजय जडेजा का नेटवर्थ विराट कोहली से भी ज्यादा हो गया है।

जामनगर के नए जाम साहब बनने के बाद अजय जडेजा का नेटवर्थ अब 1450 करोड़ हो गया है। वहीं विराट कोहली की कुल नेटवर्थ 1000 करोड़ है। शाही कर्तव्यों को स्वीकार करने से पहले अजय जडेजा की कुल नेटवर्थ 250 करोड़ आंकी गई थी, जिसमें उनके पास पुश्तैनी संपत्ति भी शामिल थी। जडेजा की कमाई का मुख्य जरिया क्रिकेट कमेंट्री के साथ कोचिंग था, लेकिन जाम साहब बनने के बाद सब कुछ बदल गया।

जामनगर के जाम साहब शत्रुशल्यसिंहजी जडेजा ने पूर्व क्रिकेटर को अपना उत्तराधिकारी चुना। अजय जडेजा गुजरात के जमानगर राजघराने से हैं। जाम साहब शत्रुशल्यसिंहजी ने एक प्रेस रिलीज कर इसकी जानकारी दी थी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि, 'दशहरा के दिन इस शुभ अवसर पर मेरी सभी तरह की दुविधा खत्म हो गई और मैं अजय जडेजा को जाम साहब चुनता हूं। मुझे आशा है कि वह जामनगर की जनता के लिए एक आशीर्वाद साबित होंगे।'

वहीं उनके करियर की बात की जाए तो अजय जडेजा ने भारत के लिए 15 टेस्ट और 196 वनडे मैचों में मैदान पर उतरे। टेस्ट क्रिकेट में जडेजा ने टीम इंडिया के लिए 576 रन बनाए जबकि वनडे में उनके नाम 5359 रन दर्ज हैं, जिसमें उन्होंने 6 शतक और 30 अर्धशतक भी लगाए हैं। हालांकि, फिक्सिंग कांड में नाम आने के बाद अजय जडेजा का करियर समय से पहले ही समाप्त हो गया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.