अक्षय खन्ना करने वाले थे 'तारे जमीं पर', एक्टर ने बताया कैसे आमिर खान ने उनसे छीन थी फिल्म

Updated on 20-02-2025 01:59 PM
अक्षय खन्ना इस वक्त 'छावा' के लिए चर्चा बटोर रहे हैं। इसमें निभाए औरंगजेब किरदार के लिए अक्षय की हर तरफ तारीफ हो रही है। अपने करियर में उन्होंने कई पाथ-ब्रेकिंग फिल्में कीं और एक्टिंग से हैरान कर दिया। पर क्या आप जानते हैं कि अक्षय खन्ना कभी फिल्म 'तारे जमीं पर' करने वाले थे? अमोल गुप्ते ने इस फिल्म की कहानी लिखी थी और वह इसे अक्षय खन्ना के साथ बनाना चाहते थे। लेकिन आमिर ने वह फिल्म की। अक्षय खन्ना ने साल 2022 में एक इंटरव्यू में बताया था कि कैसे आमिर ने उनसे 'तारे जमीं पर' छीन ली। साथ ही कहा था कि उन्हें अब इसका पछतावा नहीं होता।
'तारे जमीं पर' साल 2007 में आई थी। इसे आमिर खान ने प्रोड्यूस और डायरेक्ट तो किया ही था, साथ ही एक्टिंग भी की थी। पर जब अमोल गुप्ते ने स्क्रिप्ट लिखी थी, तो उनके दिमाग में हीरो के तौर पर अक्षय खन्ना का नाम था। चूंकि वह अक्षय को सीधे तौर जानते नहीं थे, इसलिए उन्होंने आमिर के जरिए कोशिश की। लेकिन आमिर ने वह फिल्म ही ले ली।इस बारे में अक्षय खन्ना ने 'मिड डे' से कहा था, 'उन्होंने आमिर से संपर्क किया क्योंकि वह आमिर के दोस्त थे और कहा, कि मैं वास्तव में अक्षय को यह कहानी सुनाना चाहता हूं। मैं उन्हें नहीं जानता, लेकिन तुमने अभी उनके साथ 'दिल चाहता है' में काम किया है, तो क्या आप उन्हें फोन कर सकते हैं और बता सकते हैं कि मैं उन्हें एक स्क्रिप्ट सुनाना चाहता हूं।?'
अक्षय ने आगे बताया, 'आमिर ने उनसे कहा कि मैं तब तक किसी स्क्रिप्ट को रेकेमेंड नहीं कर सकता, जब तक मैं खुद उसे न सुन लूं। इसलिए पहले मुझे सुनाओ और अगर यह मुझे पसंद आ गई तो अक्षय को बताऊंगा। आमिर को ये स्क्रिप्ट इतनी पसंद आई कि उन्होंने ही खुद वो फिल्म कर ली।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.