रणबीर कपूर की 'रामायणम्' के टीजर से पहले बोलीं आलिया भट्ट, लोगों ने कहा- तभी RK ने दीपिका को नहीं चुना

Updated on 02-04-2026 01:14 PM
रणबीर कपूर इस वक्त अपनी अगली फिल्म 'रामायणम्' में भगवान राम की अपनी पहली झलक को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। फिलहाल 'भगवान राम' के रूप में दर्शकों को रणबीर के दर्शन नहीं हुए हैं, लेकिन इंडस्ट्री से नजदीकी ताल्लुक रखने वाले लोगों ने ये झलक देख ली है और इसी वजह से ये चर्चा भी बटोरे हुए है। खैर, यहां ये बताना लाजिमी है कि जिन आम लोगों को 'राम' वाले अवतार में नहीं दिखे हैं उन्हें आज यामी हनुमान जयंती पर ये पहली झलक देखने को मिल जाएगी। वैसे आलिया भट्ट ने हसबैंड रणबीर कपूर के 'राम' की पहली झलक की जमकर तारीफ की।

आलिया भट्ट का वीडियो सामने आया है जिसमें वो वर्चुअल बातें करती दिख रही हैं। आलिया इस वीडियो में टीजर को लेकर अपना उत्साह दिखा रही हैं। उन्होंने अपने फैन्स से कहा है कि जब वो टीजर अपने हैंडल पर शेयर करें तो वे उन्हें अपना सपोर्ट दिखाएं।

'रामायण' को लेकर रणबीर की तारीफ में बोलीं आलिया

वीडियो में आलिया कह रही हैं, 'रामायण यूनिट कल रिलीज होने वाली है। इसका नाम राम यूनिट है। मैं इसे अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट करने वाली हूं, इसलिए कृपया इसे देखें और इसे सपोर्ट करें।' नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी मोस्ट अवेटेड इस फिल्म में अपने पति रणबीर की तारीफ करते हुए आलिया ने कहा है, 'यह काफी शानदार है। मुझे लगता है रणबीर ने बहुत ही बेहतरीन काम किया है और मैं आप लोगों के इसे देखने का बेसब्री से इंतजार कर रही हूं। ये लाजवाब है।'

लोगों ने कहा- आलिया ने खुद रामायण के बैकग्राउंड म्यूजिक का खुलासा कर दिया

आलिया के इस पोस्ट पर अब लोगों के रिएक्शन भी देख लें। एक ने कहा, 'वाह, आलिया भट्ट ने खुद रामायण के आखिरी हिस्से के बैकग्राउंड म्यूजिक का खुलासा कर दिया!' एक और ने कहा, 'कितनी सपोर्टिव वाइफ हैं! मैं दिल से आशा करती हूं कि फिल्म को सफलता मिले! रणबीर इस फिल्म के सुपरहिट होने के हकदार हैं। मुझे उम्मीद है कि यह हमारी अपेक्षाओं पर खरी उतरेगी और मुझे पूरा यकीन है कि ऐसा ही होगा। आप दोनों को ढेर सारी शुभकामनाएं।' एक और फैन ने कहा, 'इसीलिए रणबीर ने दीपिका की जगह आलिया को चुना, क्योंकि आज के दौर में कोई भी आलिया की तरह रणबीर को इतना प्यार और सपोर्ट नहीं दे सकता।'

गुरुवार को जारी हो रहा टीजर

बताया जा रहा है कि लॉस एंजिल्स और न्यूयॉर्क में वीडियो क्लिप को लॉन्च करने के बाद, रणबीर, निर्देशक तिवारी और निर्माता नमित मल्होत्रा वापस मुंबई पहुंचे, ताकि गुरुवार सुबह होने वाले भव्य 'रामायणम्' की पहली झलक के लॉन्च में वो शामिल हो सकें। खबरों के मुताबिक, ये टीजर सुबह 10 बजे ऑनलाइन जारी किया जाएगा। टीजर लॉन्च से पहले, सेंसर सर्टिफिकेट के जरिए ये जानकारी सामने आई है कि इस वीडियो की अवधि 2 मिनट 38 सेकंड होगी।

इस फिल्म को 'U' रेटिंग मिली

रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म को 'U' रेटिंग मिली है। शुरुआती रिव्यू काफी पॉजिटिव रही हैं। इस फिल्म में रणबीर राम की भूमिका निभा रहे हैं, जबकि साई पल्लवी माता सीता के किरदार में दिख रही हैं। वहीं यश फिल्म में रावण के रूप में नजर आएंगे और सनी देओल हनुमान, रवि दुबे लक्ष्मण के रूप में नजर आएंगे। ये फिल्म दो भागों में तैयार की गई है, जिसमें महाकाव्य 'रामायणम्' को विश्व स्तर पर रिलीज किया जाना है। बता दें कि पहला भाग दिवाली 2026 को और दूसरा भाग दिवाली 2027 को रिलीज होगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 June 2026
आदित्य धर की 'धुरंधर 2' यानी 'धुरंधर: द रिवेंज' बॉक्स ऑफिस पर एक डाइनमाइट बनकर उभरी, जिसने न सिर्फ कमाई के रिकॉर्ड बनाए, बल्कि कई बड़ी फिल्मों के 'परखच्चे उड़ा…
 06 June 2026
राम चरण की 'पेद्दी' ने जहां दो दिनों में वर्ल्‍डवाइड ₹150.49 करोड़ का ग्रॉस कलेक्‍शन कर लिया है, वहीं फिल्‍म में जाह्नवी कपूर के किरदार को जिस तरह दिखाया गया…
 06 June 2026
'भाबीजी घर पर हैं!' एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे झूठे आरोपों के कबूलनामे पर अब बुरी फंसती नजर आ रही हैं। शिल्पा शिंदे ने हाल ही खुलासा किया था कि उन्होंने 2016…
 05 June 2026
एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी इस वक्त बहुत गुस्से में हैं। हर मुद्दे पर बेबाकी से अपनी राय रखने वालीं देवोलीना ने अब छात्रों के लिए आवाज उठाई है। देश में लगातार…
 05 June 2026
एक प्रोड्यूसर के खिलाफ झूठे यौन उत्पीड़न केस के खुलासे पर अब शिल्पा शिंदे और हिना खान के बीच युद्ध छिड़ गया है। दोनों नाम लिए बिना एक-दूसरे के खिलाफ…
 05 June 2026
सीआरई मैट्रिक्स के शेयर किए गए पेपर्स के मुताबिक, बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार ने मुंबई के बोरीवली स्थित ओबेरॉय स्काई सिटी में दो फ्लैट्स कुल 7.1 करोड़ रुपये में बेचे…
 05 June 2026
मेगास्टार अमिताभ बच्चन भले ही इस वक्त फिल्मों में कम काम रहे हों, पर वह ब्लॉग और X पर नियम से एक्टिव रहते हैं और अपने विचार साझा करते हैं।…
 03 June 2026
एक्ट्रेस अरुणा ईरानी ने 9 साल की उम्र में फिल्मों में काम करना शुरू किया था और अभी तक वह 300 से भी ज्यादा फिल्में कर चुकी हैं। हालांकि, करियर…
 03 June 2026
'डॉन 3' से रणवीर सिंह के अचानक बाहर निकलने को लेकर चल रहा विवाद अब थमता दिख रहा है। फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) ने एक्टर के खिलाफ…
Advt.