आलिया भट्ट ने नए घर में रखी धमाकेदार प्री क्रिसमस पार्टी, मां सोनी राजदान बोलीं- ये सीजन सबसे स्पेशल होता है

Updated on 20-12-2025 01:43 PM
आलिया भट्ट ने इस साल नए और अपने आलीशान घर में पहला क्रिसमस सेलिब्रेट किया है। इस प्री-क्रिसमस पार्टी की झलकियां आलिया के परिवार के अन्य सदस्यों ने शेयर की है। इन तस्वीरों में आलिया सबसे अधिक ग्लैमरस दिख रही हैं। हालांकि, तमाम लोगों के बीच घर के एक अहम सदस्य की कमी भी दिख रही है।

आलिया भट्ट ने अपने छह मंजिले अपार्टमेंट में क्रिसमस से पहले एक शानदार पार्टी रखी, जहां उनके परिवार के सभी सदस्यों को कुछ करीबी नजर आए। इस पार्टी में रणबीर कपूर की मां और एक्ट्रेस नीतू कपूर, बुआ रीमा जैन और उनकी सासु मां सोनी राजदान भी पहुंचीं। इसके अलावा इस पार्टी में आलिया के रिलेटिव ईशान मेहरा और मासी टीना राजदान भी शामिल हुईं।

कहीं भी रणबीर कपूर नजर नहीं आ रहे

अपने लंबे-चौड़े परिवार के साथ मिलकर आलिया ने प्री क्रिसमस पर खूब धमाल मचाया है। आलिया के अलावा उनकी बहन शाहीन भट्ट ने भी पार्टी की कुछ झलकियां दिखाई हैं। इन तस्वीरों में कहीं भी रणबीर कपूर नजर नहीं आ रहे हैं। सोनी राजदान ने कॉमेंट करते हुए लिखा है- ये सीजन सबसे स्पेशल होता है।

आलिया सासु मां और अपनी मां सोनी राजदान के साथ देती दिखीं पोज

आलिया और रणबीर के घर हुई इस पार्टी में एक्टर के कजिन आदर जैन की वाइफ आलेखा आडवाणी भी दिखीं। हालांकि, सभी मेहमानों पर आलिया की मौजूदगी भारी पड़ रही थी। इन तस्वीरों में आलिया अपनी सासु मां और अपनी मां सोनी राजदान के साथ खूबसूरत पोज देती दिखीं। बता दें कि कृष्णा राज बंगलो दशकों की विरासत को अपने साथ समेटे हुए है। यह संपत्ति मूल रूप से राज कपूर और कृष्णा राज कपूर की थी और बाद में 1980 के दशक में उन्होंने इसे ऋषि कपूर और नीतू कपूर को सौंप दी थी।

आलिया और रणबीर उस विरासत को आगे बढ़ाने के लिए तैयार

अब, आलिया और रणबीर उस विरासत को आगे बढ़ाने के लिए तैयार हैं। छह मंजिली इस इमारत का काम पिछले कई वर्षों से चल रहा था जो अब खत्म हो चुका है। जब इस बिल्डिंग का काम चल रहा था तो अपनी फिल्मों से वक्त निकालकर आलिया और रणबीर अक्सर अपनी बेटी राहा के साथ साइट पर जाया करते थे। बता दें कि अभी परिवार इस नए घर में नहीं गए हैं और गृहप्रवेश के लिए एक शुभ दिन देखकर वे यहां प्रवेश करेंगे।

जासूसी कहानी पर बेस्ड प्रोजेक्ट 'अल्फा' में व्यस्त हैं आलिया

आलिया भट्ट आखिरी बार वासन बाला निर्देशित फिल्म 'जिगरा' में वेदांग रैना के साथ दिखी थीं। इस वक्त वो जासूसी कहानी पर बेस्ड प्रोजेक्ट 'अल्फा' में व्यस्त हैं जिसमें वो शरवरी के साथ नजर आएंगी। वहीं, रणबीर कपूर फिलहाल नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण: पार्ट वन' की तैयारियों में जुटे हैं, जो दिवाली 2026 को रिलीज होने वाली है। रणबीर और आलिया की जोड़ी आखिरी बार 'ब्रह्मास्त्र: पार्ट वन - शिवा' में साथ नजर आई थी और संजय लीला भंसाली की फिल्म 'लव एंड वॉर' में फिर से एक बार दिखेगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
फिल्म विद्वान इरा भास्कर ने हाल ही में समकालीन भारतीय सिनेमा की राजनीति पर चर्चा के दौरान आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' की आलोचना की, जो एक्ट्रेस स्वरा भास्कर की…
 14 March 2026
शाहिद कपूर की हालिया रिलीज फिल्म 'ओ रोमियो' ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई और अब दूसरी मूवी 'कॉकटेल-2' दस्तक देने के लिए तैयार है। शुक्रवार, 13 मार्च…
 14 March 2026
भारतीय सिनेमा के कॉमेडी के उस्ताद अब कॉमेडी से डरने लगे हैं। कॉमेडी फिल्मों की बात करें तो प्रियदर्शन की बराबरी कर पाना किसी के लिए भी मुश्किल है। चार…
 14 March 2026
सिंगर-रैपर बादशाह की मुश्किलें कम होने का नाम नही ले रही हैं। अब तो उनकी गिरफ्तारी के भी आदेश आ गए हैं। हरियाणवी गाने 'टटीरी' को लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई…
 14 March 2026
अनुराग डोभाल के मैनेजर ने खुलासा किया है कि यूट्यूबर की हालत गंभीर है। हाल ही में, मैनेजर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर बताया कि यूके07 राइडर पहले ठीक थे,…
 14 March 2026
बॉलीवुड का अक्सर अंडरवर्ल्ड से नाम जुड़ता रहा है। अब फराह खान ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में इससे जुड़ा एक और चौंकाने वाला खुलासा किया है। उनके मुताबिक, 90…
 14 March 2026
दिग्गज अभिनेत्री फरीदा जलाल पर्दे पर भले ही कितनी ही खूबसूरत क्यों न दिखती हों, लेकिन आम लोगों की तरह उनकी जिंदगी में भी काफी उथल-पुथल रही है। एक्ट्रेस ने…
 14 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…
Advt.