ओवैसी से गठबंधन, खुद की नई पार्टी , बंगाल विजय का सपना, बाबरी मस्जिद की नींव रखने वाले हुमायूं कबीर का फ्यूचर प्लान जानिए

Updated on 08-12-2025 01:25 PM
कोलकाता: पश्चिम बंगाल में 2026 के विधानसभा चुनावों को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। तृणमूल कांग्रेस के विधायक हुमायूं कबीर ने घोषणा की कि वह असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के साथ गठबंधन करने के लिए तैयार हैं। कबीर ने यह भी बताया कि वह एआईएमआईएम के नेता अकबरुद्दीन ओवैसी के निजी सहायक के संपर्क में हैं। दरअसल एआईएमआईएम चाहती है कि कबीर उनकी पार्टी में शामिल हो जाएं, लेकिन कबीर गठबंधन को प्राथमिकता दे रहे हैं। हालांकि एआईएमआईएम ने अभी तक इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

22 दिसंबर को नई राजनीतिक पार्टी की घोषणा
हुमायूं कबीर की ओर से शनिवार को मुर्शिदाबाद के रेजिनगर में 'बाबरी मस्जिद-शैली की मस्जिद' की नींव रखने के एक दिन बाद चुनावी मूड में आ गए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि वह 22 दिसंबर को अपनी नई राजनीतिक पार्टी की घोषणा करेंगे। पहले कबीर ने 17 दिसंबर को तृणमूल विधायक पद से इस्तीफा देने की बात कही थी, लेकिन रविवार को उन्होंने अपना रुख बदल लिया। उन्होंने कहा कि भरतपुर के लोगों ने मुझे अपना विधायक चुना है और अगर मैं अभी इस्तीफा देता हूं तो वे मुश्किल में पड़ जाएंगे। इसलिए मैंने जारी रखने का फैसला किया है।"
कौन हैं हुमायूं कबीर
हुमायूं कबीर का राजनीतिक सफर काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा है। उन्होंने 1990 के दशक की शुरुआत में यूथ कांग्रेस से अपने सार्वजनिक जीवन की शुरुआत की। 2011 में वह कांग्रेस के टिकट पर रेजिनगर से विधायक चुने गए। एक साल बाद उन्होंने तृणमूल कांग्रेस का दामन थाम लिया और उन्हें मंत्री भी बनाया गया। तीन साल बाद तृणमूल ने उन्हें छह साल के लिए निष्कासित कर दिया। 2016 में उन्होंने निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ा और हार गए।
बीजेपी छोड़कर टीएमसी में हुए थे शामिल
2018 में वह बीजेपी में शामिल हो गए। 2019 में उन्होंने मुर्शिदाबाद लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा और हार का सामना करना पड़ा। जब उनका छह साल का निष्कासन समाप्त हुआ तो वह 2021 के चुनावों से ठीक पहले तृणमूल में लौट आए और भरतपुर से जीत हासिल की। तृणमूल कांग्रेस ने कबीर के रुख पर सवाल उठाया है। पार्टी ने पूछा कि जो व्यक्ति 2019 के लोकसभा चुनावों में बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ा, नरेंद्र मोदी की तस्वीरों के साथ प्रचार किया और सार्वजनिक रूप से बीजेपी नेताओं को गले लगाया, वह खुद को बाबरी मस्जिद का चैंपियन कैसे बता सकता है
चुनावी योजनाओं का किया खुलासा
अपनी चुनावी योजनाओं का खुलासा करते हुए कबीर ने कहा कि मैं ओवैसी के साथ गठबंधन करूंगा। सीपीएम और आईएसएफ गठबंधन के लिए तैयार हैं। हम 135 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। मैं कांग्रेस के लिए 10 सीटें भी छोड़ दूंगा क्योंकि अधीर (चौधरी) का मुर्शिदाबाद में जनसमर्थन है। हालांकि, आईएसएफ, सीपीएम और कांग्रेस ने कबीर के इन दावों को तुरंत खारिज कर दिया।
सहयोगियों का गठबंधन से इनकार
आईएसएफ के विधायक नौशाद सिद्दीकी ने कहा कि उन्होंने कबीर से बात नहीं की है और गठबंधन का कोई सवाल ही नहीं है। उन्होंने कहा कि उन्होंने हिंदुओं के बारे में अपमानजनक टिप्पणी की थी। हमसे बात करने से पहले उन्हें वह बयान वापस लेना होगा। सीपीएम के राज्य सचिव एमडी सलीम ने कहा कि उन्होंने सीट-बंटवारे पर किसी से बात नहीं की है। कांग्रेस के अधीर चौधरी ने कहा कि मैं मुर्शिदाबाद के लोगों से अनुरोध करता हूं कि वे धार्मिक आधार पर लोगों को बांटने के किसी भी प्रयास में शामिल न हों। यह द्वंद्व तृणमूल और बीजेपी की मदद कर सकता है, लेकिन आम आदमी की नहीं।

टीएमसी ने कबीर पर साधा निशाना

तृणमूल प्रवक्ता कुणाल घोष ने कबीर पर निशाना साधते हुए कहा कि मैं हिंदू हूं, लेकिन मेरी अंतरात्मा ने 1992 में बाबरी मस्जिद के विध्वंस को स्वीकार नहीं किया था। जब वह बीजेपी में शामिल हुए थे तो उनकी अंतरात्मा कहां थी? इस असंतोष की राजनीति में, वह कुछ राजनीतिक लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए धार्मिक ध्रुवीकरण का उपयोग कर रहे हैं। उन्होंने कुछ चुनाव जीते होंगे, लेकिन कई हारे भी हैं। लोग उन्हें अतीत में पहचान चुके हैं और फिर से पहचानेंगे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
संभल: यूपी का संभल जिला हमेशा सुर्खियों में बना रहा है। संभल में तैनात सीओ कुलदीप कुमार का एक बयान आजकल सोशल मीडिया पर बहुत छाया है। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी…
 14 March 2026
डीडवाना: एग्जाम टॉप करने वाले बच्चों को पैरेंट्स या परिवार की ओर से खुशियां लुटाने के तो आपने हजारों मामले देखे होंगे, लेकिन राजस्थान में सरकारी शिक्षक ने अपने खर्च पर…
 14 March 2026
गुवाहाटी : असम के चाय बागान श्रमिकों के लिए आज ऐतिहासिक दिन रहा, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुवाहाटी में एक विशेष समारोह के दौरान चाय बागान श्रमिकों को भूमि पट्टे…
 14 March 2026
पाली : राजस्थानी भजनलाल सरकार ने एक बार फिर भारतीय पुलिस के अधिकारियों के तबादले किए है। कार्मिक विभाग की इस प्रक्रिया में राजस्थान के कई जिलों के पुलिसअधीक्षक (SP) भी…
 14 March 2026
चेन्नई, तमिलनाडु में विधानसभा का कार्यकाल 10 मई 2026 को खत्म हो रहा है। आमतौर पर चुनाव कार्यकाल खत्म होने से 4-6 हफ्ते पहले कराए जाते हैं। ऐसे में चुनाव अप्रैल…
 14 March 2026
नई दिल्ली, देश में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डिजिटल सेवाओं के बढ़ते इस्तेमाल के कारण डेटा सेंटरों की बिजली मांग तेजी से बढ़ने का अनुमान है। 2031-32 तक डेटा सेंटरों से…
 14 March 2026
नई दिल्ली, कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को कांशीराम जयंती पर हुए संविधान सम्मेलन में हिस्सा लेने लखनऊ पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) में जाति देखकर इंटरव्यू में…
 14 March 2026
नई दिल्ली, केंद्र ने शनिवार को लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता और इंजीनियर सोनम वांगचुक पर लगा नेशनल सिक्युरिटी एक्ट (NSA) हटा दिया। सरकार ने कहा कि यह आदेश तुरंत प्रभाव से…
 13 March 2026
शिमला, अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध का असर अब हिमाचल प्रदेश के पर्यटन कारोबार पर पड़ना शुरू हो गया है। LPG सिलेंडर और पेट्रोज-डीजल की कमी की आशंका ने पर्यटकों…
Advt.