
एयर कनेक्टिविटी बढ़ाने का हो रहा था प्रयास
अथाॅरिटी लंबे समय से एयर कनेक्टिविटी बढ़ाने का प्रयास कर रही थी। अथाॅरिटी ने देश की सभी एयरलाइंस कंपनियों को देर रात की उड़ानों के लिए स्लाट देने की पेशकश की थी। इसके परिणाम अब आने लगे हैं। इंडिगो ने पुणे रूट के लिए स्लाट लेने के साथ ही शेड्यूल भी जारी कर लिया है।
रात्रि 1.10 बजे आएगी पुणे उड़ान
नाइट पार्किंग फ्री, कई उड़ानें कतार में
24 घंटे उड़ान संचालन के साथ ही एयरलाइंस कंपनियों को विमानों की नाइट पाॅर्किंग के लिए कोई शुल्क नहीं देना होगा। भोपाल में एयर टर्बाइन फ्यूल पर वेट की दर मात्र चार प्रतिशत है। माना जा रहा है इस फैसले से एयर कनेक्टिविटी बढ़ेगी। एयरपोर्ट डायरेक्टर रामजी अवस्थी के अनुसार इस साल के अंत तक कई नई उड़ानें प्रारंभ हो सकती हैं।