गजब! संन्यास के लिए कप्तान को दी थी रिश्वत, पाकिस्तान बोर्ड की काली करतूत अब आ रही बाहर

Updated on 03-09-2024 10:56 AM
नई दिल्ली: एक ओर पाकिस्तान क्रिकेट टीम दूसरे टेस्ट में बांग्लादेश के खिलाफ हार की कगार पर खड़ी है तो दूसरी ओर एक खुलासे ने क्रिकेट बोर्ड के काली करतूत की पोल खोल दी है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अपने एक कप्तान को रिटायरमेंट लेकर टीम छोड़ने के लिए एक करोड़ की भारी रिश्वत दी थी। यह अपने आप में अजब-गजब मामला है। टीम सिलेक्टर्स को अगर लगता है कि खिलाड़ी टीम में खेलने लायक नहीं है तो उसे सिलेक्ट करना बंद कर दिया जाता है। इसके बाद खिलाड़ी अपने करियर पर जो फैसला लेना होता है लेता है, लेकिन यहां तो मामला ही पूरा उल्टा है।

दरअसल, 2007 में पाकिस्तान के कप्तान इंजमाम उल हक को क्रिकेट किट खूंटी पर टांगने के लिए क्रिकेट बोर्ड ने रिश्वत के तौर पर एक करोड़ रुपये दिए थे। पाकिस्तान के एक पत्रकार अब्दुल माजिद भट्टी ने यह दावा किया कि एक कप्तान को रिटायरमेंट लेने के लिए भारी भरकम एक करोड़ रुपये बोर्ड ने दिए थे। वायरल वीडियो में एंकर कहता है- हमारे यहां एक बड़े कप्तान थे। भट्टी साहब उनका नाम बताएंगे। उन्होंने रिटायरमेंट के लिए एक करोड़ रुपये लिए थे। भट्टी साहब कन्फर्म करें।

इस पर पर भट्टी कहते हैं- इंजमाम उल हक ने 2007 में रिटायरमेंट के लिए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड से भारी भरकम अमाउंट चार्ज किया था। सिकंदर बख्त बता रहे हैं एक करोड़ तो हो सकता है एक करोड़ रहा होगा, लेकिन उन्होंने अच्छी खासी रकम संन्यास के लिए ली थी। साथ ही वह एक और खुलासा करते हुए कहते हैं- पाकिस्तान क्रिकेट में पहली बार ऐसा नहीं हुआ। इससे पहले मुश्ताक अहमद ने 1997 में संन्यास के लिए 10 हजार रुपये लिए थे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.