अंबिकापुर कोर्ट ने महिला SI पर लगाया 500 का जुर्माना

Updated on 10-01-2026 12:13 PM
सरगुजा, अंबिकापुर के फास्ट ट्रेक स्पेशल कोर्ट पॉक्सो एक्ट कमलेश जगदल्ला ने नोटिस के बाद भी उपस्थित नहीं होने पर महिला एसआई पर 500 रुपए का जुर्माना लगाया है।

महिला एसआई को पाक्सो एक्ट के प्रकरण में साक्ष्य के लिए उपस्थित नहीं होने पर नोटिस दिया गया था, फिर भी वे नहीं पहुंची। स्पेशल कोर्ट ने जुर्माने की राशि महिला SI के वेतन से काटने के निर्देश दिए है।

कोर्ट ने नोटिस का जवाब देने दिए थे निर्देश

जानकारी के मुताबिक, अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश फास्ट ट्रैक स्पेशल कोर्ट पॉक्सो एक्ट कमलेश जगदल्ला के कोर्ट में BNS की धारा 126(2), 296, 74, 75(1), 351(3) व धारा-7, 8 पाक्सो एक्ट के प्रकरण की सुनवाई चल रही है।

इस सुनवाई में अभियोजन पक्ष की ओर से साक्ष्य के लिए विवेचक एसआई रंभा साहू को उपस्थित होना था, लेकिन वे न्यायालय में उपस्थित नहीं हुई।

कोर्ट की ओर से 10 हजार रुपए का जमानतीय वारंट जारी किया गया। वहीं बाद में न्यायालय ने धारा 389 के तहत विवेचना अधिकारी एसआई को कारण बताओं नोटिस जारी कर 8 जनवरी को स्वयं उपस्थित होकर नोटिस का जवाब देने के निर्देश दिए गए थे।

महिला आरक्षक को भेजा कोर्ट, लगा जुर्माना

प्रकरण में विवेचना अधिकारी रंभा साहू ने कोर्ट स्वयं के बदले अपनी ओर से एक महिला आरक्षक को जवाब प्रस्तुत करने के लिए भेज दिया। एसआई ने प्रकाश पर्व के अवसर पर कानून व्यवस्था के तहत ड्यूटी लगने का हवाला देकर कोर्ट में उपस्थित नहीं हुईं।

कोर्ट ने SI द्वारा समंस नोटिस जारी करने के बाद भी स्वयं उपस्थित नहीं होने को न्यायालय के आदेश के पालन में उदासीनता, अनुशासनहीनता तथा अपने कर्तव्य पालन में घोर लापरवाही माना है।

अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश कमलेश जगदल्ला ने SI रंभा साहू को BNS की धारा 389 तहत 500 रुपए के जुर्माना से दंडित किया है और जुर्माने की रकम को उनके वेतन से एकमुश्त काटकर न्यायालय को आदेश के 20 दिनों के भीतर सूचित करने के निर्देश दिए है।

कोर्ट ने इस सजा को एसआई के सर्विस बुक में भी दर्ज करने का निर्देश दिया है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.