अमेरिका-4, मेक्सिको-2, जापान-2, चीन-1... ये कैसी लिस्ट है जिसमें नहीं है तिरंगे का निशान
Updated on
29-07-2024 02:57 PM
नई दिल्ली: भारत में बीयर की खपत लगातार बढ़ रही है। इसके साथ ही देश में इसका मार्केट भी बढ़ रहा है। साल 2028 तक इसके 62,240 करोड़ रुपये तक पहुंचने का अनुमान है। हालांकि बीयर की प्रति व्यक्ति खपत के मामले में भारत अब भी दुनिया के बाकी देशों के मुकाबले कहीं पीछे है। भारत में बीयर की सालाना खपत दो लीटर प्रति व्यक्ति है जबकि यूरोपीय देश चेक गणराज्य में हर आदमी सालभर में 140 लीटर बीयर गटक जाता है। इतना ही नहीं अगर हम दुनिया की 10 सबसे वैल्यूएबल बीयर ब्रांड्स पर नजर डालें तो इसमें भारत का कोई ब्रांड शामिल नहीं है। इस लिस्ट में अमेरिका का दबदबा है। साथ ही इसमें मेक्सिको और जापान के दो-दो ब्रांड और चीन और हॉलैंड का एक-एक ब्रांड शामिल है।