शुरुआती हिचक और आशंकाओं के बीच दो वर्ष में मजबूत हुए सीएम मोहन यादव

Updated on 11-12-2025 12:48 PM
 भोपाल। दिसंबर, 2023 में विधानसभा चुनाव जीतने के बाद भाजपा विधायक दल की बैठक हो रही थी तो डॉ. मोहन यादव के बारे में शायद ही किसी ने सोचा था कि वह मध्य प्रदेश के अगले मुख्यमंत्री बनने वाले हैंयही कारण है कि उनके पद संभालने पर उनके नेतृत्व को लेकर हिचक और कुछ आशंकाएं सभी के मन में थीं। इसका कारण यह था कि मुख्यमंत्री पद की दौड़ में बड़े-बड़े नाम खासतौर से निवर्तमान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी थे, जो 17 वर्ष इस पद पर रह चुके थे।
 बड़े नेताओं की तबसे बेचैनी बढ़ी हुई रहती है, लेकिन डॉ. मोहन यादव के कार्यकाल के दो वर्ष पूरे होने ही वाले हैं। डॉ. मोहन यादव से कई वरिष्ठ नेता उनके मातहत काम कर रहे हैं। केंद्रीय मंत्री रहे प्रहलाद पटेल भी इसमें शामिल हैं तो कैलाश विजयवर्गीय और राकेश सिंह जैसे अनुभवी नेता भी डॉ. मोहन यादव की टीम में प्रमुख मंत्री हैं। इस कारण कई बार कैबिनेट में मनमुटाव और दिल्ली में शिकायतों के मुद्दे उठते रहते हैं।

दो साल के कार्यकाल ने अफवाहों पर विराम लगा दिया

अब डॉ. मोहन यादव के दो साल के कार्यकाल ने ऐसी उन सभी अफवाहों पर विराम लगा दिया है, जो लोग बार- बार तारीख बताया करते थे कि बस अब समय आ गया है। बिहार विधानसभा चुनाव के परिणाम ने उन लोगों का मुंह भी बंद कर दिया है। दो वर्ष के कार्यकाल में डॉ. यादव ने मध्य प्रदेश में बदलाव लाने के पूरे प्रयास किए और काफी हद तक सफल भी रहे हैं। लंबे समय से प्रदेश नेतृत्व में बदलाव न आने से पानी ठहर सा गया था, चुनींदा अधिकारी ही सरकार पर हावी रहा करते थे।

बदलाव जो साफ दिखाई दे रहा है

ऐसे कई विषय हैं, जिनमें बदलाव दिखाई दे रहा है। विकास की बात करें तो भी प्रदेश में व्यापक स्तर पर नई परियोजनाएं आरंभ हो रही हैं। केन-बेतवा लिंक परियोजना की शुरुआत भी मध्य प्रदेश से हो रही है। मोहन सरकार ने प्रदेश के पिछड़े क्षेत्र बुंदेलखंड को भी विकास की मुख्यधारा में जोड़ने का लक्ष्य रखा है। प्रशासनिक दृष्टि से भी देखें तो मोहन सरकार ने गवर्नेंस में सुधार के अच्छे प्रयास किए हैं। प्रमोटी अधिकारियों को हटाकर युवा अधिकारियों को जिलों की कमान सौंपने के भी अच्छे परिणाम सामने आ रहे हैं।

एक वर्ष में 75 हजार युवाओं को सरकारी नौकरी दी गई

एक वर्ष में 75 हजार युवाओं को सरकारी नौकरी दी गई है। निजी क्षेत्र में भी बड़ी संख्या में संभावनाएं बन रही हैं। सरकार ने निवेश प्रोत्साहन के जो प्रयास किए, उसके भी सार्थक परिणाम आने लगे हैं। सात लाख करोड़ के निवेश से नए उद्योग धंधे शुरू किए हैं। डॉ. मोहन यादव बताते हैं कि निजी क्षेत्र में दो लाख से अधिक युवाओं को रोजगार मिला है। प्रत्यक्ष और परोक्ष तौर पर रोजगार के नए अवसर सृजित हो रहे हैं।

सिंचाई की क्षमता भी लगातार बढ़ रही है

प्रदेश में सिंचाई की क्षमता भी लगातार बढ़ रही है। जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट कहते हैं कि वर्ष 2028 तक एक करोड़ हेक्टेयर भूमि में सिंचाई की सुविधा प्रदान कर दी जाएगी। सिंचाई क्षमता बढ़ने से किसानों की आमदनी भी बढ़ रही है। बिजली के क्षेत्र में भी अच्छा काम हो रहा है। नवकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में प्रदेश का प्रदर्शन प्रशंसनीय है।

मेडिकल कॉलेजों की संख्या ही 25 से अधिक हो गई है

स्वास्थ्य सुविधाओं की बात करें तो अब प्रदेश में मेडिकल कॉलेजों की संख्या ही 25 से अधिक हो गई है। सरकारी अस्पतालों को भी सुपर स्पेशलिटी सुविधाओं से लैस किया जा रहा है। सड़क और इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में मध्य प्रदेश अन्य राज्यों के लिए उदाहरण बन रहा है।

धार्मिक पर्यटन बढ़ाने के लिए तेजी से काम

डॉ. मोहन यादव धार्मिक पर्यटन बढ़ाने के लिए तेजी से काम कर रहे हैं। धर्म-अध्यात्म, संस्कृति और पर्यटन के संगम से प्रदेश में विकास की त्रिवेणी बह रही है। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उज्जैन में वर्ष 2024 में सात करोड़ पर्यटक आए, जबकि वर्ष 2023 में यह संख्या पांच लाख थी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 15 March 2026
रायपुर।सपनों को उड़ान देने के लिए पंख नहीं, साहस और संकल्प की जरूरत होती है। इसी बात को सत्य साबित किया है छत्तीगसढ के धमतरी की एक साधारण लेकिन जुझारू…
 15 March 2026
रायपुर।ग्रामीण अंचल की महिलाओं के जीवन में आत्मविश्वास और स्वावलंबन का नया सवेरा छत्तीसगढ़ शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं ने लाया है। सरगुजा जिले के ग्राम गुमराकलां की रहने वाली श्रीमती…
 15 March 2026
रायपुर।राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि समृद्ध और सुलभ ग्रामीण भारत के लिए मज़बूत आधारभूत संरचना आवश्यक है। पुल केवल दो छोरों को नहीं जोड़ते, बल्कि जीवन, अवसर और…
 15 March 2026
रायपुर।इमली प्रसंस्करण समिति चितापुर की महिला समूह की दीदियों ने अपनी मेहनत और लगन के बूते यह सिद्ध कर दिया है कि यदि ग्रामीण संसाधनों का सही तरीके से प्रसंस्करण…
 15 March 2026
रायपुर।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित महतारी वंदन योजना के माध्यम से प्रदेश की पात्र महिलाओं को प्रतिमाह 1000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही…
 15 March 2026
रायपुर।आदिम जाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान (TRTI), नवा रायपुर द्वारा 13–14 मार्च 2026 को आयोजित आदि परब–2026 कार्यक्रम “From Tradition to Identity” थीम के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। भारत सरकार…
 15 March 2026
रायपुर।जशपुर वनमंडल अंतर्गत दो अलग-अलग स्थानों पर लगी वनाग्नि को वन विभाग की त्वरित कार्यवाही से समय रहते नियंत्रित कर लिया गया है। इसके फलस्वरूप बड़ी वन क्षति होने से…
 15 March 2026
रायपुर। राज्य में पेट्रोलियम पदार्थों की नियमित उपलब्धता और सुचारू वितरण सुनिश्चित करने के लिए रायगढञ जिला प्रशासन सतर्क है। छत्तीसगढ़ शासन के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग…
 15 March 2026
भोपाल, राजधानी के कैलाश नाथ काटजू अस्पताल में अब 20 मार्च से महिलाओं को नि:संतानता (इन्फर्टिलिटी), पीसीओएस, सर्वाइकल कैंसर, मोटापा, मेनोपॉज, और अनियमित मासिक धर्म जैसी समस्याओं का इलाज मिलेगा। अस्पताल…
Advt.