अमेरिका संग तनाव, हिंद महासागर में गरज रहे BRICS देशों के युद्धपोत, भारत क्यों नहीं शामिल

Updated on 10-01-2026 12:42 PM
केपटाउन: चीन, रूस और ईरान के युद्धपोत दक्षिण अफ्रीका के समुद्री तटों पर अभ्यास कर रहे हैं। ब्रिक्स देशों का ये नौसैन्य अभ्यास शुक्रवार से शुरू हो गया है। दक्षिण अफ्रीका की मेजबानी में एक हफ्ते की यह नौसैनिक ड्रिल ऐसे समय हो रही है, जब वेनेजुएला में अमेरिकी हमले और वेनेजुएला से तेल ले जा रहे टैंकरों को जब्त करने की उसकी कोशिशों के चलते भू-राजनीतिक तनाव बढ़ा हुआ है। ब्रिक्स देशों के इस अभ्यास ने इसलिए भी ध्यान खींचा है क्योंकि ग्रुप के अहम सदस्य भारत ने इससे दूरी बनाई है।

भारत, चीन, रूस और दक्षिण अफ्रीकाब्रिक्स समूह के लंबे समय से सदस्य हैं, जबकि ईरान 2024 में इस समूह में शामिल हुआ। ईरानी नौसेना देश में विरोध प्रदर्शनों के बीच इसमें शामिल है। वहीं भारत ने इस नेवी ड्रिल से दूरी बनाई है। रूस, चीन और ईरान के अलावा भारत के भी इस समय अमेरिका से रिश्ते अच्छे नहीं है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप कई मौकों पर ब्रिक्स से अपनी नाराजगी जता चुके हैं।

दक्षिण अफ्रीका में खतरनाक जंगी जहाज

केप टाउन के दक्षिण में साइमन टाउन में दक्षिण अफ्रीका के शीर्ष नौसैनिक अड्डे की सेवा देने वाले बंदरगाह में शुक्रवार को चीनी, रूसी और ईरानी जहाज पहुंचे हैं। यहीं पर हिंद महासागर अटलांटिक महासागर से मिलता है। चीन के जहाजों में 161-मीटर (528-फुट) लंबा विध्वंसक श्रेणी का जहाज तांगशान भी शामिल है।
रूस ने 7,000 टन का मार्शल शापोशनिकोव, एक डिस्ट्रॉयर-फ्रिगेट और एक टैंकर तैनात किया है। ईरान ने दो फ्रिगेट भेजे हैं। वहीं दक्षिण अफ्रीका के तीन जहाज हैं, जिसमें एक ऑफशोर पेट्रोल जहाज शामिल है। ये अभ्यास अमेरिका और दक्षिण अफ्रीका के संबंधों में तनाव बढ़ाएगा। अमेरिका ने दक्षिण अफ्रीका को लगातार निशाने पर रखा है।

भारत अभ्यास से दूर क्यों

दक्षिण अफ्रीका में हो रहे इस अभ्यास के लिए ब्रिक्स के अहम सदस्य भारत को औपचारिक रूप से आमंत्रित किया गया था। भारत ने इसमें शामिल नहीं होने का फैसला लिया। मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि यह कदम चीन को ध्यान में रखते हुए उठाया गया। भारत ने इस अभ्यास से दूर रहकर संकेत दिया कि हालिया राजनयिक बातचीत के बावजूद बीजिंग के साथ रक्षा संबंध सीमित हैं।अभ्यास में नहीं जाने के भारत के फैसले को एक्सपर्ट चीन के प्रति नई दिल्ली के व्यापक दृष्टिकोण की तरह देखते हैं। जहां चुनिंदा क्षेत्रों में जुड़ाव जारी है, जबकि सैन्य सहयोग को सख्ती से सीमित रखा गया है। चीनी अधिकारी नौसैनिक यात्राओं और संयुक्त अभ्यासों पर जोर देते हैं लेकिन भारत ने इसमें बहुत कम उत्साह दिखाया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 March 2026
इस्लामाबाद, पाकिस्तान ने गुरुवार रात अफगानिस्तान के कई इलाकों में हवाई हमले किए। रॉयटर्स के मुताबिक, काबुल में घरों पर हुई बमबारी में 4 लोगों की मौत और 15 घायल हो…
 13 March 2026
ढाका: बांग्लादेश में तारिक रहमान की सरकार बनने के बाद चीन एक्टिव हो गया है। बांग्लादेश और चीन के विदेश सचिव अगले महीने की शुरुआत में ढाका में मिलने जा रहे…
 13 March 2026
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई पर हमला बोला और उन्हें IRGC की कठपुतली बताया। नेतन्याहू की यह टिप्पणी मोजतबा खामेनेई के पहला…
 13 March 2026
वॉशिंगटन: भारत को छूट देने के बाद अमेरिका ने और देशों को भी रूसी तेल खरीदने की मंजूरी दी है। शुक्रवार को वित्त विभाग के एक नोटिस के अनुसार, अमेरिकी ने…
 13 March 2026
तेहरान: ईरान ने घोषणा की है कि वो होर्मुज स्ट्रेट को बंद नहीं करेगा लेकिन इस जलमार्ग से गुजरने के लिए सभी जहाजों को ईरानी नौसेना के साथ तालमेल बिठाना होगा।…
 13 March 2026
ढाका: बांग्लादेश में तारिक रहमान की सरकार बनने के बाद चीन एक्टिव हो गया है। बांग्लादेश और चीन के विदेश सचिव अगले महीने की शुरुआत में ढाका में मिलने जा रहे…
 11 March 2026
बेलग्रेड: यूक्रेन में जारी युद्ध के बीच एक ऐसी तस्वीर आई है जिससे रूस बहुत परेशान होगा। सर्बिया के लड़ाकू विमान MiG-29 में चीनी CM-400AKG मिसाइलों को इंटीग्रेट देखा गया है।…
 11 March 2026
मॉस्को: अमेरिका और इजरायल के ईरान पर लगातार हमलों के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के अपने समकक्ष व्लादिमीर पुतिन से फोन पर बात की है। इसमें भी खास…
 11 March 2026
तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के घायल होने की खबर है। इजरायली मीडिया में दावा किया है कि युद्ध के दौरान मोजतब खामेनेई घायल हो गए थे। हालांकि,…
Advt.