दिल्ली कोचिंग सेंटर जैसा हादसा धार में होते-होते टला, चार फीट पानी के बीच फंसे 42 बच्चे

Updated on 04-09-2024 10:41 AM

 धार-सुसारी । दिल्ली में कोचिंग सेंटर में पानी घुसने की घटना सोमवार रात डही ब्लाक के गांव बड़वानिया के प्राथमिक स्तर के आदिवासी बालक आश्रम परिसर में हो जाती, लेकिन ग्रामीणों की सजगता से टल गई। सभी बच्चे पहली से पांचवीं कक्षा के हैं। आश्रम परिसर में करीब चार फीट तक नाले का पानी भरने से 42 बच्चों की जान आफत में आ गई।

बचने के लिए कुछ बच्चे शौचालय की छत तो कुछ पलंग पर चढ़ गए। इसकी सूचना गांव में पहुंची तो राजू शर्मा, हकीम बोहरा, सुखलाल बघेल, बंटी शर्मा चार पहिया वाहनों से जैसे-तैसे पहुंचे और एक-एक कर बच्चों को डेढ़ घंटे में निकाला। आश्रम में प्रभारी अधीक्षिका निधि जमरा करीब दो घंटे बाद पहुंचीं। दो चौकीदारों के भरोसे आश्रम परिसर को छोड़ दिया गया।


एक-एक कर गोद में उठाकर लाए

डही तहसील में सोमवार रात तेज वर्षा हुई। इससे नाला ओवरफ्लो हो गया और रात करीब एक बजे आदिवासी बालक आश्रम परिसर के साथ ही कमरों तक नाले का पानी भर गया। चौकीदारों ने पुलिस और ग्रामीणों को सूचना दी।

टार्च की रोशनी में पहुंचकर चारों ग्रामीण एक-एक बच्चे को गोद में उठाकर लाए। पानी कम होने पर सभी बच्चों को वाहन से राजू शर्मा के घर लाया गया। डही थाना प्रभारी डीके तड़ेवाल मौके पर पहुंच गए थे।


निर्माणाधीन पुलिया बनी वजह

सुसारी-डही मार्ग पर बड़वानिया में पुलिया का निर्माण किया जा रहा है, जिसकी ऊंचाई निर्माण एजेंसी ने पुरानी पुलिया से कम रखी है। निर्माण की सामग्री और मलबे की वजह से पानी निकासी नहीं हो रही है, जिससे पानी आश्रम परिसर में भर गया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
'इनसाइडर वर्सेस आउटसाइडर' को लेकर बॉलीवुड में लंबे समय से चल रही बहस में आलिया भट्ट ने एक बड़ा कदम उठाया है। जहां लोगों का मानना है कि फिल्म इंडस्ट्री…
 20 March 2026
'धुरंधर 2' की रिलीज का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा था। फिल्म वैसे तो 19 मार्च को रिलीज होनी थी, पर एक दिन पहले, 18 मार्च को इसके देशभर…
 20 March 2026
रश्‍म‍िका मंदाना के सितारे इन दिनों सातवें आसमान पर हैं। बीते महीने 26 फरवरी को उन्‍होंने विजय देवरकोंडा के साथ उदयपुर में शादी की। कर्नाटक में पैदा हुईं रश्‍म‍िका को…
 20 March 2026
दिसंबर 2025 में जब 'धुरंधर' रिलीज हुई थी, तो यूट्यूबर ध्रुव राठी ने आदित्य धर को जमकर लताड़ा था और कहा था कि वह पैसों के लिए युवा पीढ़ी के…
 20 March 2026
अगर पूछा जाए कि ट्विटर यानी X की दुनिया में सबसे बड़ी पहेली क्या है, तो लोग शायद अमिताभ बच्चन का ही नाम लेंगे। वो रोजाना ऐसे-ऐसे ट्वीट करते हैं…
 20 March 2026
हिंदी सिनेमा में 80 और 90 के दशक का दौर ऐसा था जब हीरो जितना दमदार होता था, विलन भी उतना ही खतरनाक नजर आता था। उस समय फिल्मों में…
 20 March 2026
जहां सऊदी अरब में ईद 20 मार्च को है, वहीं भारत में इसे 21 मार्च को मनाया जाएगा। ईद की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं और लोग जश्न में डूब…
 20 March 2026
लखनऊ: आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से हो रही है। इस सीजन की शुरुआत से पहले टीमें तगड़ी तैयारियां कर रही हैं। इसी बीच लखनऊ सुपर जायंट्स के खेमे से…
 20 March 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 के आगाज से पहले राजस्थान रॉयल्स को एक बहुत बड़ा झटका लगा है। इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर सैम करन चोट के कारण आगामी सीजन से बाहर हो…
Advt.