मध्य प्रदेश में शीतलहर को लेकर जारी हुआ अलर्ट, हार्ट और सांस की बीमारी वाले मरीजों को सबसे ज्यादा खतरा

Updated on 31-12-2025 10:56 AM

भोपाल। भोपाल सहित पूरे प्रदेश में कड़ाके की ठंड और शीतलहर ने दस्तक दे दी है। मौसम में आए इस बदलाव और तापमान में तेज गिरावट को देखते हुए राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण और केंद्र सरकार ने आमजन के लिए एडवायजरी जारी की है। चेतावनी दी है कि शीतलहर के दौरान बरती गई मामूली सी लापरवाही भी जानलेवा साबित हो सकती है। दिसंबर और जनवरी के दौरान जब न्यूनतम तापमान सामान्य से काफी नीचे (लगभग 4 डिग्री सेल्सियस या उससे कम) चला जाता है, तो शरीर पर इसके गंभीर दुष्प्रभाव पड़ते हैं।

जेपी अस्पताल के एमडी मेडिसिन डॉ. योगेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि लंबे समय तक ठंडी हवा के संपर्क में रहने से शरीर की गर्मी कम होने लगती है। इससे हाइपोथर्मिया (शरीर का तापमान खतरनाक रूप से कम होना), फ्रास्टबाइट (शीतदंश), चिलब्लेन और ट्रेंच फुट जैसी गंभीर समस्याएं हो सकती हैं। एडवायजरी में स्पष्ट किया गया है कि 65 वर्ष से अधिक के बुजुर्ग, पांच वर्ष से कम के बच्चे और हृदय या सांस की बीमारी वाले मरीजों को सबसे ज्यादा खतरा है। इसके अलावा खुले में काम करने वाले श्रमिक और बेघर लोग भी इस जोखिम के दायरे में आते हैं।

ओपीडी में 35 प्रतिशत मरीज शीतलहर से जुड़े लक्षणों वाले

हमीदिया अस्पताल में सामान्य दिनों में प्रतिदिन लगभग 2100 से 2300 मरीज ओपीडी में आते हैं। जबकि मौसम-संबंधी शिकायतों के चलते सर्दी, खांसी, वायरल लक्षणों वाले रोगियों की संख्या बढ़ी है, जिसमें बच्चों और बुजुर्गों का अनुपात खास तौर पर नजर आ रहा है। कुल ओपीडी संख्या औसतन 2000 से ऊपर बनी हुई है, जिसमें 30 से 35 फीसदी मामले शीतलहर से जुड़े लक्षणों वाले हैं।

लक्षणों को न करें नजरअंदाज

ठंड के प्रभाव को पहचानने के लिए विभाग ने कुछ प्रमुख लक्षण बताए हैं। वयस्कों के लिए कहा है कि अत्यधिक कपकपी होना, शरीर में भारी थकान महसूस करना, भ्रम की स्थिति, बोलने में लड़खड़ाहट और सुस्ती आए तो तुरंत डॉक्टर के पास जाएं। जबकि बच्चों में त्वचा का चमकीला लाल और ठंडा पड़ना, ऊर्जा में भारी कमी और असामान्य शांति होने पर नजरअंदाज न करें।

शीतलहर में क्या करें

परतों में कपड़े पहनें : एक भारी कपड़े के बजाय कई परतों में गर्म कपड़े पहनें। सिर, गर्दन, हाथ और पैरों को टोपी, मफलर व वाटरप्रूफ जूतों से अच्छी तरह ढंकें।

खान-पान पर ध्यान : संतुलित और पौष्टिक आहार लें। विटामिन-सी युक्त फल (जैसे संतरा, नींबू) और सब्जियों का सेवन करें। नियमित रूप से गर्म तरल पदार्थ पीते रहें।

घर के अंदर रहें : शीतलहर के दौरान ठंडी हवा के संपर्क में आने से बचें और जितना संभव हो घर के अंदर ही रहें। अनावश्यक यात्रा करने से परहेज करें।

आपातकालीन प्राथमिक उपचार : यदि कोई व्यक्ति ठंड से प्रभावित दिखे, तो उसे तुरंत गर्म कमरे में ले जाएं और उसे सूखे कपड़े पहनाएं। उसे गर्म कंबल या चादर में लपेटें।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
फिल्म विद्वान इरा भास्कर ने हाल ही में समकालीन भारतीय सिनेमा की राजनीति पर चर्चा के दौरान आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' की आलोचना की, जो एक्ट्रेस स्वरा भास्कर की…
 14 March 2026
शाहिद कपूर की हालिया रिलीज फिल्म 'ओ रोमियो' ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई और अब दूसरी मूवी 'कॉकटेल-2' दस्तक देने के लिए तैयार है। शुक्रवार, 13 मार्च…
 14 March 2026
भारतीय सिनेमा के कॉमेडी के उस्ताद अब कॉमेडी से डरने लगे हैं। कॉमेडी फिल्मों की बात करें तो प्रियदर्शन की बराबरी कर पाना किसी के लिए भी मुश्किल है। चार…
 14 March 2026
सिंगर-रैपर बादशाह की मुश्किलें कम होने का नाम नही ले रही हैं। अब तो उनकी गिरफ्तारी के भी आदेश आ गए हैं। हरियाणवी गाने 'टटीरी' को लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई…
 14 March 2026
अनुराग डोभाल के मैनेजर ने खुलासा किया है कि यूट्यूबर की हालत गंभीर है। हाल ही में, मैनेजर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर बताया कि यूके07 राइडर पहले ठीक थे,…
 14 March 2026
बॉलीवुड का अक्सर अंडरवर्ल्ड से नाम जुड़ता रहा है। अब फराह खान ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में इससे जुड़ा एक और चौंकाने वाला खुलासा किया है। उनके मुताबिक, 90…
 14 March 2026
दिग्गज अभिनेत्री फरीदा जलाल पर्दे पर भले ही कितनी ही खूबसूरत क्यों न दिखती हों, लेकिन आम लोगों की तरह उनकी जिंदगी में भी काफी उथल-पुथल रही है। एक्ट्रेस ने…
 14 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…
Advt.