नशे में नाराज दामाद पानी टंकी पर चढ़ा

Updated on 22-12-2025 12:19 PM
बालोद, छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में नशे की हालत में नाराज दामाद पानी टंकी पर चढ़कर हाइवोल्टेज ड्रामा करने लगा। उतारने पहुंची रेस्क्यू टीम को देख अंदर घुसकर बैठ गया। पुलिस और नगर सेना की रेस्क्यू टीम उसे नीचे उतारने में जुटी हुई है। मामला बालोद थाना क्षेत्र के ग्राम सुवरबोड़ का है।

जानकारी के मुताबिक, सोमवार सुबह करीब 9 बजे ससुराल में रह रहे पूना राम मंडावी (35) नशे की हालत में घर में विवाद करने लगा। विवाद के बाद वह घर से निकलकर जल जीवन मिशन के तहत निर्मित करीब 60 फीट ऊंची नई पानी टंकी पर चढ़ गया और हंगामा करने लगा।

नीचे उतारने का प्रयास जारी

घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों, गांव के प्रमुखों ने युवक को समझाने और सुरक्षित नीचे उतरने का प्रयास किया। लेकिन वह किसी की बात नहीं मान रहा था। स्थिति बिगड़ते देख ग्रामीणों ने बालोद पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस के साथ नगर सेना की रेस्क्यू टीम को भी मौके पर बुलाया गया।

टंकी का पानी खाली कराया गया

रेस्क्यू टीम के टंकी के पास पहुंचते ही युवक ने पानी टंकी का ढक्कन खोल दिया और अंदर पानी में उतर गया। इसके बाद पंचायत ने आनन-फानन में टंकी का पानी खाली कराया। जिससे रेस्क्यू ऑपरेशन और जटिल हो गया।

बालोद थाना प्रभारी शिशुपाल सिन्हा ने बताया कि, मौके पर करीब ढाई घंटे से रेस्क्यू अभियान जारी है और युवक को सुरक्षित बाहर निकालने के प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं, ग्रामीणों का कहना है कि युवक की मानसिक स्थिति भी ठीक नहीं लग रही है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.