राजाभोज एयरपोर्ट को उड़ाने का मिला ई-मेल, सीआइएसएफ ने चलाया चेकिंग अभियान

Updated on 16-01-2026 12:10 PM

भोपाल। राजाभोज एयरपोर्ट पर गुरुवार को अचानक कुछ समय के लिए अलर्ट घोषित कर दिया गया। आनन-फानन में सीआइएसएफ के जवान वहां पहुंचे और लाउंज में रखे हर बैग की जांच की। उनके साथ पुलिस का डाग स्क्वाड भी पहुंच गया। सुरक्षा बल के खोजी कुत्तों ने पूरे परिसर के साथ सिक्युरिटी होल्ड एरिया एवं शापिंग एरिया में जांच की। इसके चलते एयरपोर्ट पर कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा।

दरअसल, किसी अज्ञात व्यक्ति ने ई-मेल के माध्यम से नागपुर एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी दी थी। यही मेल भोपाल एयरपोर्ट को फारवर्ड कर दिया गया। मेल मिलने के बाद सीआइएसएफ का अमला सतर्क हो गया। देर रात को अलर्ट घोषित करते हुए चेकिंग अभियान चलाया गया।

इस बीच गांधीनगर थाने को भी मामले की जानकारी दे दी गई। राजा भोज एयरपोर्ट प्रबंधन को पिछले वर्ष चार बार बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। एयरपोर्ट अथारिटी ने इसकी शिकायत पुलिस से की थी। एयरपोर्ट डायरेक्टर रामजी अवस्थी कहते हैं कि ऐसे मेल विदेश से आते हैं, जिनकी पुष्टि नहीं हो पाती। अवस्थी के अनुसार एयरपोर्ट पर सख्त सुरक्षा प्रबंध हैं। संदिग्ध बैग अंदर ले आना संभव नहीं है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
फिल्म विद्वान इरा भास्कर ने हाल ही में समकालीन भारतीय सिनेमा की राजनीति पर चर्चा के दौरान आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' की आलोचना की, जो एक्ट्रेस स्वरा भास्कर की…
 14 March 2026
शाहिद कपूर की हालिया रिलीज फिल्म 'ओ रोमियो' ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई और अब दूसरी मूवी 'कॉकटेल-2' दस्तक देने के लिए तैयार है। शुक्रवार, 13 मार्च…
 14 March 2026
भारतीय सिनेमा के कॉमेडी के उस्ताद अब कॉमेडी से डरने लगे हैं। कॉमेडी फिल्मों की बात करें तो प्रियदर्शन की बराबरी कर पाना किसी के लिए भी मुश्किल है। चार…
 14 March 2026
सिंगर-रैपर बादशाह की मुश्किलें कम होने का नाम नही ले रही हैं। अब तो उनकी गिरफ्तारी के भी आदेश आ गए हैं। हरियाणवी गाने 'टटीरी' को लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई…
 14 March 2026
अनुराग डोभाल के मैनेजर ने खुलासा किया है कि यूट्यूबर की हालत गंभीर है। हाल ही में, मैनेजर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर बताया कि यूके07 राइडर पहले ठीक थे,…
 14 March 2026
बॉलीवुड का अक्सर अंडरवर्ल्ड से नाम जुड़ता रहा है। अब फराह खान ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में इससे जुड़ा एक और चौंकाने वाला खुलासा किया है। उनके मुताबिक, 90…
 14 March 2026
दिग्गज अभिनेत्री फरीदा जलाल पर्दे पर भले ही कितनी ही खूबसूरत क्यों न दिखती हों, लेकिन आम लोगों की तरह उनकी जिंदगी में भी काफी उथल-पुथल रही है। एक्ट्रेस ने…
 14 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…
Advt.