आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तेलंगाना... इस कंपनी के पीछे पड़े हैं कई राज्य, आखिर क्या है मामला
Updated on
28-08-2024 05:58 PM
नई दिल्ली: फॉक्सकॉन ठेके पर इलेक्ट्रॉनिक सामान बनाने वाली दुनिया की सबसे बड़ी कंपनियों में से एक है। ऐपल के लिए आईफोन बनाने वाली ताइवान की इस कंपनी ने अपनी होम कंट्री और चीन में फॉक्सकॉन सिटी बनाई है। अब वह भारत में भी इसी तरह का शहर बनाना चाहती है। उसे जमीन देने के लिए दक्षिण के तीन राज्यों आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और कर्नाटक में होड़ मची है। तेलंगाना सरकार ने कंपनी को 2,000 एकड़ जमीन की पेशकश की है। सूत्रों के मुताबिक कम से कम दो और राज्यों ने भी फॉक्सकॉन को जमीन ऑफर की है। आंध्र प्रदेश ने कंपनी को औद्योगिक पार्क बनाने के लिए 2,500 एकड़ और कर्नाटक ने तीन सौ एकड़ जमीन की पेशकश की गई है।