आंद्रे रसेल ने तोड़ा हसीना का दिल, पहली गेंद पर हुए आउट तो उतर गया महिला का चेहरा

Updated on 20-09-2024 11:56 AM
आंद्रे रसेल दुनिया के सबसे लोकप्रिय क्रिकेटरों में से एक हैं और जब भी वह मैदान पर उतरते हैं तो प्रशंसकों के बीच उत्साह का माहौल होता है। कैरेबियन आईलैंड में तो वह और भी बड़े स्टार हैं। लोग उन्हें बड़े-बडे़ छक्के लगाते देखने स्टेडियम में आते हैं। ऐसे में जब कैरेबियन प्रीमियर लीग (CPL 2024) में एंटीगुआ और बारबुडा फाल्कन्स के खिलाफ ट्रिनबागो नाइटराइडर्स के लिए मैदान पर उतरे तो उनसे काफी उम्मीदें थीं, लेकिन इस स्टार बल्लेबाज ने चाहने वालों को निराश कर दिया और पहली ही गेंद पर बिना खाता खोले आउट हो गए।

रसेल के आउट होते ही मायूस महिला

ट्रिनबागो नाइटराइडर्स की पारी का 14वां ओवर था। जिसमें स्पिनर फैबियन एलन ने छक्का खाने के बाद टिम डेविड को आउट किया। आखिरी गेंद खेलने रसेल आए, जिन्हें एलन ने फुल बॉल फेंकी। स्टार बल्लेबाज ने बस इसे फ्रंट फुट से पुश किया, लेकिन गेंद को ग्राउंडेड नहीं रख पाए। बॉल हवा में गई, जिसे जोशुआ जेम्स ने लपकने में कोई गलती नहीं की। आंद्रे रसेल को पहली ही गेंद पर बिना खाता खोले आउट होता देखकर क्वींस पार्क ओवल में शांति की लहर दौड़ गई।

बेकार गई पोलार्ड की पारीइस बीच कैमरा में एक महिला फैन का रिएक्शन भी कैद हो गया, जो बेहद निराश नजर आई। मुकाबले की बात करें तो रसेल के आउट होने के बाद कायरन पोलार्ड ने मोर्चा संभाला, उन्होंने टिम डेविड के साथ मजबूत साझेदारी बनाई। वह 37 गेंद में 47 रन बनाकर आउट हुए। इस तरह टीकेआर को 134 रन तक पहुंचाया। जवाब में एंटिगुआ और बारबुडा फाल्कन्स ने चार विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। मुश्किल पिच पर जस्टिन ग्रेव्स ने सबसे ज्यादा 46 रन बनाए।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.