प्रॉफिट गिरने के बावजूद उछला अनिल अंबानी का यह शेयर, जानिए कहां पहुंच गया रेट

Updated on 12-11-2025 04:34 PM
नई दिल्ली: रिलायंस इन्फ्रास्ट्रक्चर के शेयर आज सुबह के कारोबार में 5% से अधिक चढ़ गए। कंपनी ने वित्तीय वर्ष 2026 की दूसरी तिमाही के लिए कमजोर नतीजे घोषित किए थे, इसके बावजूद शेयर 183.80 रुपये के अपने दिन के उच्चतम स्तर पर पहुंच गए। इस तिमाही में रिलायंस इन्फ्रा का कंसोलिडेटे नेट प्रॉफिट 50% से अधिक गिरकर 1,911 करोड़ रुपये रह गया। पिछले वित्तीय वर्ष की इसी तिमाही में यह आंकड़ा 4,082 करोड़ रुपये था। कंपनी के रेवेन्यू में भी 14% की गिरावट आई और यह 6,235 करोड़ रुपये रहा। पिछले वित्तीय वर्ष की इसी अवधि में यह 7,258.50 करोड़ रुपये था।

12.50 बजे कंपनी का शेयर 3.40% तेजी के साथ 181 रुपये पर ट्रेड कर रहा था। इसके साथ ही कंपनी का मार्केट कैप 7,394.18 करोड़ रुपये पहुंच गया। रिलायंस इन्फ्रास्ट्रक्चर के शेयरों में इस साल 40% से अधिक गिरावट आई है। पिछले 6 महीनों में यह 30% फिसला है। इसका 52 हफ्ते का उच्चतम स्तर 425 रुपये है। कंपनी का शेयर इसी साल 27 जून को इस स्तर पर पहुंचा था। इसका 52 हफ्ते का न्यूनतम स्तर 163.75 रुपये है। मंगलवार को यह इस स्तर पर आया था।

कंपनी का प्रदर्शन

कंपनी के रेवेन्यू में सबसे बड़ी हिस्सेदारी पावर बिजनेस की रही। सितंबर 2025 को समाप्त तिमाही में इसने 5,434 करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित किया। इन्फ्रास्ट्रक्चर बिजनेस ने 351 करोड़ रुपये का राजस्व दिया, जो पिछले साल की इसी तिमाही के 335 करोड़ रुपये से अधिक है। इंजीनियरिंग और निर्माण व्यवसाय लगभग 61 करोड़ रुपये पर स्थिर रहा। रिलायंस इन्फ्रास्ट्रक्चर बड़ी परियोजनाओं जैसे बिजली, सड़क और मेट्रो रेल के लिए इंजीनियरिंग और निर्माण (E&C) का काम करती है। यह एक यूटिलिटी कंपनी भी है जो बिजली उत्पादन, पारेषण और वितरण का काम करती है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
नई दिल्ली: नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल ( NCLT ) ने अडानी एंटरप्राइजेज को जयप्रकाश एसोसिएट्स लिमिटेड (JAL) के अधिग्रहण की मंजूरी दे दी है। इस फैसले के साथ भारत के दिवालिया…
 18 March 2026
नई दिल्ली: ईरान-इजरायल/अमेरिका युद्ध के कारण पूरी दुनिया में कच्चे तेल और गैस को लेकर हाहाकार मचा हुआ है। इस युद्ध से पश्चिम एशिया में एनर्जी वार शुरू हो गया है।…
 18 March 2026
नई दिल्ली: मार्केट रेगुलेटर सेबी ने डीमैट अकाउंट और म्यूचुअल फंड फोलियो में नॉमिनेशन के लिए एक आसान फ्रेमवर्क का प्रस्ताव दिया है। इसका मकसद निवेशकों के लिए ऑनबोर्डिंग को आसान…
 18 March 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध को आज 19वां दिन है। 28 फरवरी से शुरू हुआ यह युद्ध दुनियाभर में हलचल मचा रहा है। वैश्विक तनाव के बीच क्रिप्टोकरेंसी में जबरदस्त उछाल आया…
 18 March 2026
नई दिल्ली: मुकेश अंबानी देश का सबसे बड़ा आईपीओ लाने की तैयारी में हैं। रिलायंस इंडस्ट्रीज की टेलीकॉम कंपनी जियो प्लेटफॉर्म्स के आईपीओ के लिए ड्राफ्ट इसी महीने फाइल किया जा…
 18 March 2026
नई दिल्ली: आपने हवाई जहाज (Flight) से यात्रा की होगी तो इससे जरूर दो-चार हुए होंगे। टिकट बुक कराने के बाद आपको सीट सेलेक्शन (Flight Seat Selection) करते वक्त पसंद…
 18 March 2026
नई दिल्ली: घरेलू शेयर बाजार में आज लगातार तीसरे दिन तेजी आई है। कच्चे तेल की कीमत में गिरावट से बीएसई सेंसेक्स में कारोबार के दौरान 800 अंक की तेजी आई…
 18 March 2026
नई दिल्ली: रणवीर सिंह की मूवी 'धुरंधर 2: रिवेंज' कल यानी गुरुवार को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस मूवी की एडवांस ने अभी से गर्दा उड़ा दिया है। अपने चार दिनों…
 17 March 2026
कोच्चि: ईरान-इजरायल युद्ध (Iran Israel War) की आग में सिर्फ रसोई गैस (LPG) की ही सप्लाई प्रभावित नहीं हुई है। अब तो इसकी तपिश देश की एफएमसीजी इंडस्ट्री (FMCG Industry)…
Advt.