'सैयारा' के लिए अनीत पड्डा और अहान पांडे नहीं थे पहली पसंद, इस बॉलीवुड कपल को मिला था ऑफर, पर नहीं बनी बात
Updated on
29-07-2025 02:19 PM
मोहित सूरी की फिल्म 'सैयारा' बॉक्स ऑफिस पर खूब गदर मचा रही है। एक के बाद एक रिकॉर्ड तोड़े जा रही है और छप्परफाड़ कमाई कर रही है। इसने अहान पांडे और अनीत पड्डा को भी रातोंरात स्टार बना दिया है। अब तो हर तरफ कृष और वाणी के ही चर्चे हैं। ये वो किरदार हैं, जो अहान और अनीत ने 'सैयारा' में निभाए हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अहान पांडे और अनीत पड्डा, दोनों ही 'सैयारा' के लिए पहली पसंद नहीं थे? उनकी जगह बॉलीवुड के एक पॉपुलर कपल को अप्रोच किया गया था। फिर कैसे अहान और अनीत की 'सैयारा' में एंट्री हुई और वो कपल कौन था, यहां बता रहे हैं।
'स्कूवूप' की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म 'सैयारा' के लिए मोहित सूरी और प्रोड्यूसर आदित्य चोपड़ा के दिमाग में पहले बड़े स्टार्स के नाम थे। उन्होंने सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी को भी फिल्म में लेने का मन बनाया था। 'शेरशाह' में अपनी केमिस्ट्री से दर्शकों का दिल जीतने वाले सिद्धार्थ और कियारा 'सैयारा' के लिए मेकर्स की पहली पसंद थे।
सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी को किया था अप्रोच, ऐसे तय हुई कास्टिंग
रिपोर्ट्स के मुताबिक, सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी के साथ बातचीत आगे नहीं बढ़ पाई और इसलिए 'सैयारा' की कास्टिंग को लेकर उनका प्लान बदल गया। मोहित सूरी ने बताया कि वह 'सैयारा' के लिए जाने-माने चेहरे कास्ट करने के बारे में सोच रहे थे, पर आदित्य चोपड़ा ने उनसे फ्रेश और नए चेहरे लेने को कहा। वह बोले, 'आदित्य चोपड़ा ने कहा कि इस कहानी को नई एनर्जी की जरूरत है। नए कलाकारों को लेते हैं...ऐसे नए चेहरों को लेते हैं, जिन्हें दर्शकों ने पहले नहीं देखा है। मैं इस फिल्म को पूरा सपोर्ट करूंगा।'
अहान पांडे और अनीत पड्डा छाए, 'सैयारा' ने की इतनी कमाई
तब अहान पांडे और अनीत पड्डा की 'सैयारा' में एंट्री हुई और वो छा गए। दोनों ने ही इस फिल्म से डेब्यू किया और हर किसी को अपनी दमदार एक्टिंग से हैरान कर दिया। 'सैयारा' को बॉक्स ऑफिस पर 11 दिन हो चुके हैं और इसने विक्की कौशल की 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' तक को पछाड़ दिया है। फिल्म ने अभी तक 256.75 करोड़ रुपये कमा लिए हैं।
रायपुर।ग्रामीण अंचल की महिलाओं के जीवन में आत्मविश्वास और स्वावलंबन का नया सवेरा छत्तीसगढ़ शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं ने लाया है। सरगुजा जिले के ग्राम गुमराकलां की रहने वाली श्रीमती…
रायपुर।राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि समृद्ध और सुलभ ग्रामीण भारत के लिए मज़बूत आधारभूत संरचना आवश्यक है। पुल केवल दो छोरों को नहीं जोड़ते, बल्कि जीवन, अवसर और…
रायपुर।इमली प्रसंस्करण समिति चितापुर की महिला समूह की दीदियों ने अपनी मेहनत और लगन के बूते यह सिद्ध कर दिया है कि यदि ग्रामीण संसाधनों का सही तरीके से प्रसंस्करण…
रायपुर।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित महतारी वंदन योजना के माध्यम से प्रदेश की पात्र महिलाओं को प्रतिमाह 1000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही…
रायपुर।आदिम जाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान (TRTI), नवा रायपुर द्वारा 13–14 मार्च 2026 को आयोजित आदि परब–2026 कार्यक्रम “From Tradition to Identity” थीम के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। भारत सरकार…
रायपुर।जशपुर वनमंडल अंतर्गत दो अलग-अलग स्थानों पर लगी वनाग्नि को वन विभाग की त्वरित कार्यवाही से समय रहते नियंत्रित कर लिया गया है। इसके फलस्वरूप बड़ी वन क्षति होने से…
रायपुर। राज्य में पेट्रोलियम पदार्थों की नियमित उपलब्धता और सुचारू वितरण सुनिश्चित करने के लिए रायगढञ जिला प्रशासन सतर्क है। छत्तीसगढ़ शासन के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग…
भोपाल, राजधानी के कैलाश नाथ काटजू अस्पताल में अब 20 मार्च से महिलाओं को नि:संतानता (इन्फर्टिलिटी), पीसीओएस, सर्वाइकल कैंसर, मोटापा, मेनोपॉज, और अनियमित मासिक धर्म जैसी समस्याओं का इलाज मिलेगा। अस्पताल…