अंकिता लोखंडे सुबह उठकर पीती हैं चांदी के गिलास में 'मैजिक वॉटर', बताया इन 9 चीजों के सेवन से आती है अच्छी नींद

Updated on 16-07-2025 01:41 PM
'लाफ्टर शेफ्स 2' में विक्की जैन के साथ जोड़ी में दिख रहीं एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे ने रुबीना दिलैक के पॉडकास्ट में अपनी खूबसूरती का राज बताया है। उन्होंने बताया कि कैसे पानी के जरिए वह खुद को हाइड्रेट रखती हैं। उन्होंने बताया कि वह घर के नुस्खे अपनाती हैं, जिस वजह से उनकी स्किन 40 की उम्र में भी इतनी ग्लो करती है। उनकी बातें सुनकर पहाड़ों पर रहने और हेल्दी खाने वाली होस्ट रुबीना भी चौंक गईं।

रुबीना दिलैक के शो 'किसी ने बताया नहीं' के पहले एपिसोड में अंकिता लोखंडे बतौर गेस्ट पहुंची थीं। यहां होस्ट ने एक्ट्रेस से उनकी खूबसूरती के बारे में पूछा। अंकिता ने बताया, 'जब मैं थोड़ी बड़ी हुई हूं, अपनी उम्र नहीं बताऊंगी, तब से मैंने एक चीज चालू की है, सुबह उठकर मैं, मेरे पास एक बड़ा सा ट्रे आता है, जिसमें मेथी दाना, रात को मैं मेथी दाना भिगोकर रखती हूं, दालचीनी, सौंफ, इनको सोक नहीं करती। मेथी दाना और दालचीनी का पानी, इसके अलावा, एक चम्मच अजवाइन, जीरा, सौंफ, उसका मैंने एक पाउडर बनाकर रखा है, वो मैं सुबह लेती हूं।'

अंकिता लोखंडे को ये पानी पीकर आने लगी अच्छी नींद

अंकिता लोखंडे ने आगे बताया, 'उसके साथ शुद्ध एलोवेरा की स्लाइस, वो रहता है। उसके बाद एक लहसुन का फाक होता है, वो पीसकर और मेरा केसर का पानी होता है। एक गिलास वो और फिर शिलाजीत का एक थोड़ा सा गरम पानी के साथ पीती हूं। उसके साथ मैं विटामिन सी की कैप्सूल लेती हूं। सुबह-सुबह डेढ़ से दो लीटर पानी का पूरा एक सिस्टम होता है। और जब उठती हूं ये सब लेती हूं। उससे मेरे अंदर बहुत बदलाव लाए हैं। इसके बाद मेरा एक जूस आता है, जिसमें चुकंदर, नारियल पानी, उसमें अलग-अलग सीड्स होते हैं, जिसको रात में हम भिगोकर रखते हैं, और वो जूस मैं पीती हूं और विक्की को भी पिलाती हैं। इससे मेरी स्किन पर बहुत फर्क पड़ा है। उससे मेरी हेल्थ पर बहुत फर्क पड़ा है। मेरी नींद में बहुत फर्क आया है।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 15 March 2026
रायपुर।सपनों को उड़ान देने के लिए पंख नहीं, साहस और संकल्प की जरूरत होती है। इसी बात को सत्य साबित किया है छत्तीगसढ के धमतरी की एक साधारण लेकिन जुझारू…
 15 March 2026
रायपुर।ग्रामीण अंचल की महिलाओं के जीवन में आत्मविश्वास और स्वावलंबन का नया सवेरा छत्तीसगढ़ शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं ने लाया है। सरगुजा जिले के ग्राम गुमराकलां की रहने वाली श्रीमती…
 15 March 2026
रायपुर।राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि समृद्ध और सुलभ ग्रामीण भारत के लिए मज़बूत आधारभूत संरचना आवश्यक है। पुल केवल दो छोरों को नहीं जोड़ते, बल्कि जीवन, अवसर और…
 15 March 2026
रायपुर।इमली प्रसंस्करण समिति चितापुर की महिला समूह की दीदियों ने अपनी मेहनत और लगन के बूते यह सिद्ध कर दिया है कि यदि ग्रामीण संसाधनों का सही तरीके से प्रसंस्करण…
 15 March 2026
रायपुर।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित महतारी वंदन योजना के माध्यम से प्रदेश की पात्र महिलाओं को प्रतिमाह 1000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही…
 15 March 2026
रायपुर।आदिम जाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान (TRTI), नवा रायपुर द्वारा 13–14 मार्च 2026 को आयोजित आदि परब–2026 कार्यक्रम “From Tradition to Identity” थीम के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। भारत सरकार…
 15 March 2026
रायपुर।जशपुर वनमंडल अंतर्गत दो अलग-अलग स्थानों पर लगी वनाग्नि को वन विभाग की त्वरित कार्यवाही से समय रहते नियंत्रित कर लिया गया है। इसके फलस्वरूप बड़ी वन क्षति होने से…
 15 March 2026
रायपुर। राज्य में पेट्रोलियम पदार्थों की नियमित उपलब्धता और सुचारू वितरण सुनिश्चित करने के लिए रायगढञ जिला प्रशासन सतर्क है। छत्तीसगढ़ शासन के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग…
 15 March 2026
भोपाल, राजधानी के कैलाश नाथ काटजू अस्पताल में अब 20 मार्च से महिलाओं को नि:संतानता (इन्फर्टिलिटी), पीसीओएस, सर्वाइकल कैंसर, मोटापा, मेनोपॉज, और अनियमित मासिक धर्म जैसी समस्याओं का इलाज मिलेगा। अस्पताल…
Advt.