मध्‍य प्रदेश में 15 अगस्त को हो सकती है खाली पदों पर भर्ती की घोषणा, मुख्यमंत्री डाॅ.मोहन यादव के संदेश पर नजर

Updated on 14-08-2024 11:58 AM
भोपाल। मुख्यमंत्री डाॅ. मोहन यादव 15 अगस्त को भोपाल में होने वाले राज्य स्तरीय कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न विभाग में रिक्त पदों पर भर्ती की घोषणा कर सकते हैं। सभी विभागों से रिक्त पदों पर भर्ती के लिए प्रस्ताव वित्त विभाग की अनुमति से कर्मचारी चयन मंडल और राज्य लोक सेवा आयोग को भेजने के लिए कहा गया है।
मध्‍य प्रदेश में डेढ़ लाख से अधिक पद विभिन्न विभाग और जिला संवर्गों में रिक्त हैं। सरकार स्वास्थ्य संस्थाओं के लिए 46 हजार 491 पद तीन वर्ष में भरने की स्वीकृति दे चुकी है। इसी तरह उच्च शिक्षा के लिए डेढ़ हजार और पुलिस आरक्षक के साढ़े सात हजार पदों पर भर्ती होनी है।
बैकलाॅग के आठ हजार पद भी खाली
स्कूल शिक्षा विभाग में 19 हजार शिक्षकों की भर्ती होनी है। बैकलाॅग के आठ हजार पद भी रिक्त हैं। इसके अलावा जल संसाधन सहित सभी विभागों को रिक्त पद भरे जाने हैं। सूत्रों का कहना है कि स्‍वतंत्रता दिवस पर अपने संबोधन में मुख्यमंत्री सरकारी पदों पर भर्ती के साथ स्वरोजगार के माध्यम से रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की घोषणा कर सकते हैं।
निवेश के माध्यम से रोजगार के अवसर बढ़ाने के प्रयासों की देंगे जानकारी
  • मुख्यमंत्री प्रदेश में निवेश के माध्यम से रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए किए जा रहे प्रयासों के बारे में जानकारी भी अपने संदेश में देंगे।
  • सरकार का जोर इस बात पर है कि ऐसे उद्योगों को प्रोत्साहित किया जाए, जिसमें रोजगार के अवसर अधिक से अधिक निर्मित हों।
  • अभी तक निवेश के जो प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं, उनके धरातल पर उतरने से लगभग दो लाख लोगों को रोजगार मिलने की संभावना है।
सुशासन के लिए उठाए कदमों का देंगे ब्योरा
मुख्यमंत्री राजस्व के लंबित मामलों के निराकरण के लिए चलाए गए महा अभियान से लेकर अपर मुख्य सचिव और अतिरिक्त पुलिस महानिदेशकों को संभागीय प्रभारी बनाने सहित सुशासन के लिए उठाए अन्य कदमों का ब्योरा भी देंगे। यह भी बताया जाएगा कि थाने, जिला, संभाग की सीमाओं में परिवर्तन करने के लिए आयोग गठित किया जा रहा है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.