शंभू बॉर्डर पर एक और किसान की मौत:मोर्चे का हिस्सा बनने के लिए पहुंचे थे,हार्ट अटैक बना कारण

Updated on 22-08-2024 01:28 PM

पंजाब के शंभू बॉर्डर पर चल रहे किसान मोर्चे के दौरान एक और किसान की मौत हो गई। देर शाम अचानक किसान की तबीयत बिगड़ गई। जिसके बाद उन्हें मोर्चे पर पहुंची एम्बुलेंस तक ले जाया गया, एंबुलेंस में मौजूद डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। फिलहाल पुलिस व परिवार को इसकी सूचना दे दी गई है।

मृतक की पहचान कौर सिंह पुत्र सुखदेव (65) पर हुई है। वे घोड़े नव ब्लॉक लहरा जिला संगरूर का रहने वाला था। तकरीबन 10 दिनों से वे इस मोर्चे पर किसानों के साथ मांगों को लेकर शंभू बॉर्डर पर प्रदर्शन कर रहा था। शाम के समय उसे सांस लेने में तकलीफ होने लगी और उन्होंने छाती में दर्द की शिकायत की। साथी किसान तुरंत उन्हें शंभू बॉर्डर पर खड़ी एंबुलेंस में ले गए, लेकिन इसी दौरान उनकी मौत हो गई।

12 से अधिक किसानों की हो चुकी मौत

इस साल फरवरी से शुरू हुए इस किसान आंदोलन में करीब 12 किसानों की मौत हो चुकी है। तकरीबन एक महीना पहले ही तरनतारन के हरजिंदर सिंह की मौत हो गई थी। वे भी तकरीबन 65 साल के ही थे और उनकी मौत का कारण भी हार्ट अटैक ही बना था।

31 अगस्त को 200 दिन हो रहे हैं पूरे

किसान आंदोलन को लेकर 200 दिन 31 अगस्त को पूरे हो रहे हैं। इस साल 13 फरवरी से किसान शंभू बॉर्डर पर बैठे हुए हैं। किसानों ने 200 दिन पूरे होने पर शंभू बॉर्डर पर बड़ी गिनती में किसानों को पहुंचने का आह्वान किया है। सिर्फ पंजाब- हरियाणा ही नहीं, इस 31 अगस्त को अन्य राज्यों के किसान भी शंभू बॉर्डर पर पहुंचेंगे।

किसान नेता सरवन सिंह पंधेर का कहना है कि पूरे देश के किसानों के इकट्‌ठे होने पर 31 अगस्त को बड़ी काँफ्रेंस होगी, जिसमें अगली रणनीति पर भी चर्चा की जाएगी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
नई दिल्ली/गांधीनगर, सुप्रीम कोर्ट ने वनतारा के खिलाफ दायर एक फाउंडेशन की याचिका को खारिज कर दिया। कोर्ट ने कहा कि वनतारा में किसी भी तरह के घरेलू और अंतरराष्ट्रीय कानून…
 20 March 2026
जयपुर: राजस्थान की झुलसाने वाली गर्मी ने अभी दस्तक दी ही है कि राज्य सरकार ने प्यास बुझाने के लिए अपनी 'फौज' को मैदान में उतार दिया है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा…
 20 March 2026
जयपुर: राजस्थान सहित देशभर के शिया समुदाय ने इस साल ईद-उल-फितर के मौके पर किसी भी तरह का जश्न न मनाने का एक बड़ा और भावुक फैसला लिया है। ईद, जो…
 20 March 2026
नोएडा: दिल्ली से यमुना एक्सप्रेसवे की ओर जाने वाले वाहन चालकों को बड़ी राहत देने के लिए नोएडा में नई एलिवेटेड रोड बनाने की योजना तैयार की जा रही है। यह…
 20 March 2026
लखनऊ: उत्‍तर प्रदेश में पंचायत चुनावों को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। इलाहाबाद हाईकोर्ट की तरफ से कड़ा रुख अपनाने के बाद पंचायतीराज मंत्री ओमप्रकाश राजभर का दावा है कि…
 20 March 2026
लखनऊ: राजधानी लखनऊ के नींवा गांव से एक झकझोर देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक ही परिवार के तीन लोगों ने जहर खा लिया। इस घटना में मां और…
 20 March 2026
भोपाल/लखनऊ/शिमला/देहरादून, देश के कई हिस्सों में मौसम बदला है। राजस्थान में जयपुर सहित कई जिलों में शुक्रवार सुबह तेज बरसात हुई। 17 से ज्यादा शहरों में आंधी-बारिश का यलो अलर्ट है।…
 19 March 2026
ऊना, हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के गगरेट विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेता अनिल डडवाल को तिहाड़ जेल भेज दिया गया है। उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ सोशल मीडिया…
 19 March 2026
बाराबंकी: सु्प्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश के बाराबंकी स्थित टोल प्‍लाजा पर वकीलों के तोड़फोड़ और हिंसा की घटना पर नाराजगी जताई है। कोर्ट ने कहा कि वकालत एक सम्‍मानित पेशा…
Advt.