लूट के इरादे से दिनदहाड़े व्यापारी के घर में घुसे हथियारबंद बदमाश

Updated on 12-06-2024 11:54 AM
भोपाल पिपलानी के कल्पना नगर में रहने वाले एक चश्मा कारोबारी के घर पर मंगलवार शाम साढ़े चार बजे हथियारबंद बदमाशों लूट की नीयत से घुस गए,लेकिन इसी दौरान कारोबारी अपने घर पर आ गया। यह देखकर बदमाश दूर खड़ी एसयूवी में सवार होकर भाग निकले। बाद में कारोबारी ने पूरी घटनाक्रम की सूचना पिपलानी थाने को दी। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी खंगाले। इसमें बदमाशों का हुलिया कैद हो गया है। पुलिस मामले की जांच में लगी है।

यह है मामला
पिपलानी थाना प्रभारी अनुराग लाल ने बताया कि कल्पना नगर निवासी मनीष तनवानी की चश्मे की दुकान गांधी नगर मार्केट भेल टाउनशिप में है। उन्होंने अपनी शिकायत में बताया कि वह दुकान से मंगलवार शाम साढ़े चार बजे अपने घर पहुंचे तो देखा कि दो बदमाश हाथ में हथियर लेकर गैलरी में खड़े थे और उन्होंने घर के मुख्य गेट का ताला तोड़ दिया था। वह अंदर प्रवेश करते, इससे पहले मनीष घर पहुंच गए। मनीश ने शोर मचाया तो बदमाश उल्टे पैर भागे और दूर खड़ी अपने साथी की कार में बैठकर फरार हो गए। टीआइ अनुराग लाल का कहना है कि उनके घर से कोई सामान नहीं लूटा गया है। बदमाश जिस वाहन से भागे, उसका रजिस्ट्रेशन नंबर पता चल गया है। उनकी तलाश जारी है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
फिल्म विद्वान इरा भास्कर ने हाल ही में समकालीन भारतीय सिनेमा की राजनीति पर चर्चा के दौरान आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' की आलोचना की, जो एक्ट्रेस स्वरा भास्कर की…
 14 March 2026
शाहिद कपूर की हालिया रिलीज फिल्म 'ओ रोमियो' ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई और अब दूसरी मूवी 'कॉकटेल-2' दस्तक देने के लिए तैयार है। शुक्रवार, 13 मार्च…
 14 March 2026
भारतीय सिनेमा के कॉमेडी के उस्ताद अब कॉमेडी से डरने लगे हैं। कॉमेडी फिल्मों की बात करें तो प्रियदर्शन की बराबरी कर पाना किसी के लिए भी मुश्किल है। चार…
 14 March 2026
सिंगर-रैपर बादशाह की मुश्किलें कम होने का नाम नही ले रही हैं। अब तो उनकी गिरफ्तारी के भी आदेश आ गए हैं। हरियाणवी गाने 'टटीरी' को लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई…
 14 March 2026
अनुराग डोभाल के मैनेजर ने खुलासा किया है कि यूट्यूबर की हालत गंभीर है। हाल ही में, मैनेजर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर बताया कि यूके07 राइडर पहले ठीक थे,…
 14 March 2026
बॉलीवुड का अक्सर अंडरवर्ल्ड से नाम जुड़ता रहा है। अब फराह खान ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में इससे जुड़ा एक और चौंकाने वाला खुलासा किया है। उनके मुताबिक, 90…
 14 March 2026
दिग्गज अभिनेत्री फरीदा जलाल पर्दे पर भले ही कितनी ही खूबसूरत क्यों न दिखती हों, लेकिन आम लोगों की तरह उनकी जिंदगी में भी काफी उथल-पुथल रही है। एक्ट्रेस ने…
 14 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…
Advt.