मारपीट का केस छिपाकर बनवा लिया था शस्त्र लाइसेंस:राइफल शूटिंग के खिलाड़ी पर धोखाधड़ी और आर्म्स एक्ट में दर्ज किया प्रकरण

Updated on 08-12-2025 12:53 PM

राइफल शूटिंग के खिलाड़ी साहिब उर्रहमान पर अपराध छिपाकर शस्त्र लाइसेंस लेने का मामला उजागर हुआ है। जांच में सामने आया कि साहिब ने आवेदन के दौरान शपथ पत्र में खुद को निर्दोष बताया था, जबकि उसके खिलाफ पहले से मारपीट का मामला दर्ज था। कोहेफिजा पुलिस ने अब उसके खिलाफ धोखाधड़ी और आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है।

चार महीने पहले शूटर्स के लाइसेंसों की व्यापक जांच के दौरान उसके दस्तावेजों में गड़बड़ी मिली थी। इसके बाद कलेक्टर ने लाइसेंस निरस्त कर दिया था। साहिब का लाइसेंस वर्ष 2023 में थाना शाहजहांनाबाद के सत्यापन के आधार पर जारी हुआ था।

2018 में दर्ज हुआ था मामला, फिर भी खुद को बताया ‘निर्दोष’ कोहेफिजा पुलिस के अनुसार, 3 फरवरी 2018 को चौकसे नगर निवासी युवक जोहेब अकबर की शिकायत पर साहिब उर्रहमान सहित कुछ अन्य व्यक्तियों के खिलाफ रास्ता रोककर मारपीट का केस दर्ज हुआ था। इसके बावजूद उसने 2021 में लाइसेंस लेने के दौरान इस मामले को आवेदन में छिपा लिया।

कई स्तर की जांच के बाद मिलना चाहिए लाइसेंस जिले में शस्त्र लाइसेंस जारी करने की प्रक्रिया बेहद संवेदनशील होती है। आवेदन पहले कलेक्ट्रेट की लाइसेंस शाखा में परखा जाता है, फिर पुलिस सत्यापन के बाद ही अनुमति दी जाती है। ऐसे में यह भी सवाल उठ रहा है कि सत्यापन में यह तथ्य कैसे छिपा रह गया?

थाना प्रभारी बोले, ‘झूठी जानकारी साबित होने पर कार्रवाई’ कोहेफिजा थाना प्रभारी केजी शुक्ला ने बताया कि कि उसने लाइसेंस आवेदन में गलत जानकारी दी थी। 2018 के अपराध को छुपाया गया। इसी वजह से धोखाधड़ी और आर्म्स एक्ट की धाराओं में अपराध दर्ज किया गया है। आगे की कार्रवाई पूछताछ के बाद होगी। पुलिस जल्द ही साहिब उर्रहमान से पूछताछ करेगी कि उसने अपराध का विवरण क्यों छुपाया ।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 15 March 2026
रायपुर।सपनों को उड़ान देने के लिए पंख नहीं, साहस और संकल्प की जरूरत होती है। इसी बात को सत्य साबित किया है छत्तीगसढ के धमतरी की एक साधारण लेकिन जुझारू…
 15 March 2026
रायपुर।ग्रामीण अंचल की महिलाओं के जीवन में आत्मविश्वास और स्वावलंबन का नया सवेरा छत्तीसगढ़ शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं ने लाया है। सरगुजा जिले के ग्राम गुमराकलां की रहने वाली श्रीमती…
 15 March 2026
रायपुर।राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि समृद्ध और सुलभ ग्रामीण भारत के लिए मज़बूत आधारभूत संरचना आवश्यक है। पुल केवल दो छोरों को नहीं जोड़ते, बल्कि जीवन, अवसर और…
 15 March 2026
रायपुर।इमली प्रसंस्करण समिति चितापुर की महिला समूह की दीदियों ने अपनी मेहनत और लगन के बूते यह सिद्ध कर दिया है कि यदि ग्रामीण संसाधनों का सही तरीके से प्रसंस्करण…
 15 March 2026
रायपुर।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित महतारी वंदन योजना के माध्यम से प्रदेश की पात्र महिलाओं को प्रतिमाह 1000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही…
 15 March 2026
रायपुर।आदिम जाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान (TRTI), नवा रायपुर द्वारा 13–14 मार्च 2026 को आयोजित आदि परब–2026 कार्यक्रम “From Tradition to Identity” थीम के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। भारत सरकार…
 15 March 2026
रायपुर।जशपुर वनमंडल अंतर्गत दो अलग-अलग स्थानों पर लगी वनाग्नि को वन विभाग की त्वरित कार्यवाही से समय रहते नियंत्रित कर लिया गया है। इसके फलस्वरूप बड़ी वन क्षति होने से…
 15 March 2026
रायपुर। राज्य में पेट्रोलियम पदार्थों की नियमित उपलब्धता और सुचारू वितरण सुनिश्चित करने के लिए रायगढञ जिला प्रशासन सतर्क है। छत्तीसगढ़ शासन के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग…
 15 March 2026
भोपाल, राजधानी के कैलाश नाथ काटजू अस्पताल में अब 20 मार्च से महिलाओं को नि:संतानता (इन्फर्टिलिटी), पीसीओएस, सर्वाइकल कैंसर, मोटापा, मेनोपॉज, और अनियमित मासिक धर्म जैसी समस्याओं का इलाज मिलेगा। अस्पताल…
Advt.