बाजार खुलते ही निवेशकों को 2.5 लाख करोड़ का गिफ्ट, कहां से मिली मार्केट को गुड न्यूज

Updated on 19-09-2024 10:55 AM
नई दिल्ली: अमेरिका से आई गुड न्यूज के दम पर घरेलू शेयर मार्केट हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन आज नए रेकॉर्ड पर पहुंच गए। अमेरिका के केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व ने ब्याज दरों में 50 आधार अंकों की बड़ी कटौती की घोषणा की है। इससे सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 700 अंकों से अधिक उछल गया, जबकि निफ्टी भी 25,500 अंक को पार कर गया। बैंक तथा आईटी शेयरों के साथ शेयर मार्केट नए रेकॉर्ड स्तर पर पहुंच गए। निफ्टी में सबसे अधिक लाभ में एनटीपीसी, एलटीआई माइंडट्री और विप्रो रहे। इनमें से प्रत्येक में लगभग 2% की तेजी आई। एचडीएफसी बैंक और इन्फोसिस जैसे दिग्गज शेयरों ने सेंसेक्स और निफ्टी की बढ़त में सबसे अधिक योगदान दिया।

इसके साथ ही बीएसई में लिस्टेड सभी शेयरों का संयुक्त मार्केट कैप 2.5 लाख करोड़ रुपये बढ़कर 470 लाख करोड़ रुपये हो गया। सेक्टोरल इंडेक्सेज में निफ्टी बैंक, निफ्टी आईटी और निफ्टी रियल्टी में 1% से अधिक की तेजी आई। एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी द्वारा 10,000 करोड़ रुपये के आईपीओ के लिए मसौदा पत्र दाखिल करने के बाद एनटीपीसी के शेयरों में 3% से अधिक की तेजी आई।इसी तरह क्यूआईपी के माध्यम से ताजा इक्विटी बेचकर धन जुटाने के लिए सरकार की मंजूरी मिलने पर इरेडा के शेयरों में लगभग 3% की तेजी आई।

भारत पर असर


फेड रिजर्व ने इस साल ब्याज दरों में कुल 100 आधार अंकों की कटौती का संकेत दिया है। उसका कहना है कि इस साल जीडीपी ग्रोथ 2% रहेगी। महंगाई के लिए जोखिम कम हो गया है। अगर अर्थव्यवस्था मजबूत बनी रहती है तो फेड कटौती की गति को धीमा कर सकता है। फेड के दरों में कटौती से भारत में भी ब्याज दरों में कटौती हो सकती है। जानकारों का कहना है कि मार्च 2025 से पहले भारत में 25 बीपीएस की कटौती संभव है। सुबह 9.55 बजे सेंसेक्स 602.84 अंक की तेजी के साथ 83,551.07 अंक पर ट्रेड कर रहा था। निफ्टी भी 173.30 अंक की तेजी के साथ 25,550.85 अंक पर था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
नई दिल्ली: नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल ( NCLT ) ने अडानी एंटरप्राइजेज को जयप्रकाश एसोसिएट्स लिमिटेड (JAL) के अधिग्रहण की मंजूरी दे दी है। इस फैसले के साथ भारत के दिवालिया…
 18 March 2026
नई दिल्ली: ईरान-इजरायल/अमेरिका युद्ध के कारण पूरी दुनिया में कच्चे तेल और गैस को लेकर हाहाकार मचा हुआ है। इस युद्ध से पश्चिम एशिया में एनर्जी वार शुरू हो गया है।…
 18 March 2026
नई दिल्ली: मार्केट रेगुलेटर सेबी ने डीमैट अकाउंट और म्यूचुअल फंड फोलियो में नॉमिनेशन के लिए एक आसान फ्रेमवर्क का प्रस्ताव दिया है। इसका मकसद निवेशकों के लिए ऑनबोर्डिंग को आसान…
 18 March 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध को आज 19वां दिन है। 28 फरवरी से शुरू हुआ यह युद्ध दुनियाभर में हलचल मचा रहा है। वैश्विक तनाव के बीच क्रिप्टोकरेंसी में जबरदस्त उछाल आया…
 18 March 2026
नई दिल्ली: मुकेश अंबानी देश का सबसे बड़ा आईपीओ लाने की तैयारी में हैं। रिलायंस इंडस्ट्रीज की टेलीकॉम कंपनी जियो प्लेटफॉर्म्स के आईपीओ के लिए ड्राफ्ट इसी महीने फाइल किया जा…
 18 March 2026
नई दिल्ली: आपने हवाई जहाज (Flight) से यात्रा की होगी तो इससे जरूर दो-चार हुए होंगे। टिकट बुक कराने के बाद आपको सीट सेलेक्शन (Flight Seat Selection) करते वक्त पसंद…
 18 March 2026
नई दिल्ली: घरेलू शेयर बाजार में आज लगातार तीसरे दिन तेजी आई है। कच्चे तेल की कीमत में गिरावट से बीएसई सेंसेक्स में कारोबार के दौरान 800 अंक की तेजी आई…
 18 March 2026
नई दिल्ली: रणवीर सिंह की मूवी 'धुरंधर 2: रिवेंज' कल यानी गुरुवार को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस मूवी की एडवांस ने अभी से गर्दा उड़ा दिया है। अपने चार दिनों…
 17 March 2026
कोच्चि: ईरान-इजरायल युद्ध (Iran Israel War) की आग में सिर्फ रसोई गैस (LPG) की ही सप्लाई प्रभावित नहीं हुई है। अब तो इसकी तपिश देश की एफएमसीजी इंडस्ट्री (FMCG Industry)…
Advt.