लेबनान में धमाका होते ही वॉकी-टॉकी से बैट्री निकालकर फेंकने लगे आतंकी, इजरायल ने कहा- हिजबुल्लाह जितना बता रहा उससे ज्यादा मरे

Updated on 19-09-2024 01:34 PM
तेल अवीव: लेबनान पेजर हमले से ठीक से उबरा भी नहीं था कि एक बार फिर धमाकों की नई लहर देखी गई है। बुधवार को लेबनान में वॉकी-टॉकी में धमाका देखा गया। इन वॉकी टॉकी का इस्तेमाल मुख्य रूप से लेबनान के हिजबुल्लाह सदस्यों की ओर से किया जाता है, जो आम तौर पर उनके हाथों में रहता है। वॉकी टॉकी हमला पेजर धमाके से भी बड़ा माना जा रहा है। क्योंकि इससे कई घरों और कारों को आग लग गई। वहीं अब तक 20 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 450 घायल हुए हैं। नए विस्फोटों ने पूरे लेबनान में खौफ की एक नई लहर फैला दी है। हिजबुल्लाह ने हमले के लिए इजरायल पर आरोप लगाया है।

इजरायली मीडिया की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि इजरायल का मानना है कि हिजबुल्लाह मरने वालों की जितनी संख्या बता रहा है वह उससे ज्यादा है। बुधवार को हिजबुल्लाह की ओर से इस्तेमाल किए जाने वाले फोन, सोलर पैनल और फिंगरप्रिट डिवाइस में भी विस्फोट देखा गया है। मंगलवार को पेजर विस्फोट हमले में 12 लोगों की मौत हो गई थी। इनके अंतिम संस्कार के दौरान एक विस्फोट देखा गया। एक कार और दुकान में भी आग देखी गई, जिनके अंदर रखे वॉकी-टॉकी फटे थे।

पांच महीने पहले खरीदे गए थे वॉकी टॉकी


न्यूज एजेंसी रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, 'बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में कई वॉकी-टॉकी विस्फोट हुए। हिजबुल्लाह से जुड़े बचाव दल ने पुष्टि की कि कारों के अंदर भी धमाके हुए थे।' हिजबुल्लाह के अल मनार टीवी ने लेबनान के कई इलाकों में विस्फोट की जानकारी दी है। न्यूज एजेंसी एपी ने बताया कि हिजबुल्लाह की ओर से इस्तेमाल किए गए वॉकी-टॉकी बेरूत में फट गए। एक सुरक्षा सूत्र ने कहा कि इन वॉकी टॉकी को पांच महीने पहले ही खरीदा गया था।

वॉकी टॉकी से निकाली बैट्री


एक रिपोर्ट में कहा गया कि धमाके के बाद हिजबुल्लाह के बाकी सदस्यों ने वॉकी टॉकी से बैटरियों को निकालना शुरू कर दिया। उन्होंने उसमें लगे धातु के बैरल फेंक दिए। कई तस्वीरों में विस्फोट हुए वॉकी-टॉकी में मेड इन जापान लिखा दिख रहा है। लेबनान की मीडिया के मुताबिक घरों में लगे सौर ऊर्जा में विस्फोट हुए हैं। यह धमाका हिजबुल्लाह की सप्लाई चेन में बड़ी घुसपैठ को दिखाता है। इजरायल पर हमास के हमले के बाद से ही हिजबुल्लाह की ओर से हमले किए जाते रहे हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 March 2026
काबुल: अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में सोमवार देर रात किए गए पाकिस्तान के हवाई हमले में मरने वालों की संख्या 400 हो गई है। अफगानिस्तान सरकार के उप-सरकारी प्रवक्ता हमदुल्ला…
 17 March 2026
तेहरान: ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट से भारतीय जहाजों के निकलने पर नरमी बरतने के संकेत दिए हैं। ईरानी विदेश मंत्री के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने कहा है कि उनका इरादा…
 17 March 2026
तेहरान: ईरान ने कहा है कि वह अमेरिका-इजरायल के साथ इस लड़ाई को जारी रखेगा। ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने साफ किया है कि उनकी ओर से ना तो…
 17 March 2026
ढाका: भारत ने बांग्लादेश के साथ संबंधों को बेहतर करने की तरफ कदम बढ़ाया है। ढाका में भारतीय उच्चायुक्त प्रणय वर्मा ने द्विपक्षीय सहयोग को आगे बढ़ाने के लिए बांग्लादेश…
 17 March 2026
तेहरान: अमेरिका और इजरायल के 28 फरवरी को तेहरान में किए गए हमले में ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अली खामेनेई की मौत हो गई थी। इस हमले में खामेनेई…
 17 March 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका-इजरायल गठबंधन और ईरान के बीच 18 दिन से चल रहे विनाशकारी युद्ध के रुकने की उम्मीद बंधी है। दोनों ओर से सार्वजनिक तौर पर आक्रामक बयानबाजी के बीच…
 17 March 2026
हेलसिंकी: फिनलैंड के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब ने कहा है कि दुनिया को पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध को खत्म कराने की कोशिश करनी चाहिए। उन्होंने खासतौर से भारत से…
 17 March 2026
काबुल: पाकिस्तान के काबुल में नशा मुक्ति अस्पताल पर हवाई हमले के बाद अफगान तालिबान ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। हमले में 400 से ज्यादा मौतें होने के बाद अफगानिस्तान…
 17 March 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका और इजरायल के ईरान पर हमले के बाद युद्ध बढ़ता जा रहा है। होर्मुज स्ट्रेट के बंद होने से दुनिया में एनर्जी सप्लाई भी प्रभावित है। वहीं दूसरी…
Advt.